hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिका का ईरानी जहाज पर हमला, तेहरान बोला- 10 नाविक घायल, 5 लापता
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिका का ईरानी जहाज पर हमला, तेहरान बोला- 10 नाविक घायल, 5 लापता
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिहिन्दी

होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिका का ईरानी जहाज पर हमला, तेहरान बोला- 10 नाविक घायल, 5 लापता

Revoi Editor
Last updated: May 8, 2026 8:09 pm
Revoi Editor
Published: May 8, 2026
Share
SHARE

तेहरान/वॉशिंगटन, 8 मई। अमेरिका व ईरान के बीच जारी तनातनी के दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर तनाव बढ़ता जा रहा है। इस क्रम में एक ईरानी अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि होर्मुज समुद्री मार्ग और उसके आस-पास के इलाकों में रातभर हुए अमेरिकी हमलों में एक ईरानी मालवाहक जहाज को निशाना बनाया गया, जिसमें 10 नाविक घायल हो गए और पांच अन्य लापता हो गए।

उल्लेखनीय है दोनों देशों के बीच कई हफ्तों तक चले संघर्ष के बाद गत आठ अप्रैल से संघर्ष-विराम लागू था, लेकिन गुरुवार-शुक्रवार की रात फिर गोलीबारी हुई। मेहर समाचार एजेंसी के अनुसार दक्षिणी होर्मोजगन प्रांत के एक अधिकारी मोहम्मद रादमेहर ने कहा, ‘कल रात होर्मुज जलडमरूमध्य और मकरान सागर (ओमान की खाड़ी) के जलक्षेत्र में अमेरिकियों की आक्रामक काररवाई के दौरान मिनाब के जलक्षेत्र के पास एक मालवाहक जहाज पर हमला हुआ और उसमें आग लग गई।’

अधिकारी ने आगे कहा, ‘10 घायल नाविकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और स्थानीय समूह तथा तलाशी दल अन्य पांच नाविकों के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।’ हालांकि यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया कि मालवाहक जहाज को सीधे तौर पर निशाना बनाया गया था या नहीं।

US सेंट्रल कमांड ने कहा – ईरान ने 3 अमेरिकी युद्धपोतों पर हमला किया

वहीं दूसरी तरफ अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बताया कि ईरानी सेना ने रातभर तीन अमेरिकी युद्धपोतों पर मिसाइलें दागीं ड्रोन से हमला किया, लेकिन उनमें से किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचा। अमेरिकी सेना ने आने वाले खतरे को नष्ट कर दिया और ईरान में स्थित जमीनी ठिकानों पर जवाबी हमला किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ईरान की सेना ने अमेरिकी जहाजों को तब निशाना बनाया, जब उन्होंने ईरान के तटीय जलक्षेत्र से गुजर रहे ‘एक ईरानी तेल टैंकर” और साथ ही संयुक्त अरब अमीरात के फुजैरा बंदरगाह के सामने होर्मुज जलडमरूमध्य में प्रवेश कर रहे एक अन्य जहाज को निशाना बनाया था।

नई झड़प के लिए दोनों देशों ने एक-दूसरे को दोषी ठहराया

इस क्रम में ईरान ने अमेरिका पर संघर्ष-विराम का उल्लंघन करने का आरोप लगाया जबकि दोनों पक्षों ने होर्मुज जलडमरूमध्य में रात भर हुई झड़प के लिए एक-दूसरे को दोषी ठहराया। ISNA समाचार एजेंसी के अनुसार, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाकई ने कहा, “कल रात की गई काररवाई अंतरराष्ट्रीय कानून का घोर उल्लंघन होने के साथ-साथ संघर्ष-विराम का भी उल्लंघन थी। इसके साथ ही, देश के रक्षकों ने दुश्मन को ‘जोरदार तमाचा’ जड़ा और पूरी ताकत के साथ दुश्मनों की आक्रामकता को नाकाम कर दिया।”

ट्रंप ने ईरान से जल्दी डील साइन करने की चेतावनी दी

इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी  डिस्ट्रॉयर्स पर हमले के बाद ईरान को यथाशीघ्र डील पर हस्ताक्षर करने की चेतावनी भी दी है। डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा, ‘तीन वर्ल्ड क्लास अमेरिकी डिस्ट्रॉयर्स अभी-अभी, बहुत कामयाबी से, होर्मुज स्ट्रेट से बाहर निकले, जहां फायरिंग हो रही थी। तीन डिस्ट्रॉयर्स को कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन ईरानी हमलावरों को बहुत नुकसान हुआ। वे कई छोटी नावों के साथ पूरी तरह से तबाह हो गए, जिनका इस्तेमाल उनकी पूरी तरह से खत्म हो चुकी नेवी की जगह लेने के लिए किया जा रहा है। ये नावें समुद्र की गहराई में चली गईं।’

‘हमारे 3 डिस्ट्रॉयर्स सुरक्षित, लेकिन ईरानी हमलावरों को बहुत नुकसान हुआ’

अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरानी हमले की पुष्टि करते हुए आगे लिखा, ‘हमारे डिस्ट्रॉयर्स पर मिसाइलें दागी गईं और उन्हें आसानी से गिरा दिया गया। इसी तरह, ड्रोन आए और हवा में ही जलकर राख हो गए। हमने उन्हें बहुत अच्छे से पूरी सटीकता के साथ मार गिराया और वे समुद्र में उसी तरह गिरे, मानों कोई तितली अपनी कब्र में गिर रही है! एक आम देश इन डिस्ट्रॉयर्स को जाने देता, लेकिन ईरान कोई आम देश नहीं है।’

‘भविष्य में और भी ज्यादा हिंसक तरीके से उन्हें हरा देंगे’

ईरानी नेतृत्व को चेतावनी देते हुए ट्रंप ने कहा, ‘उन्हें पागल लोग लीड कर रहे हैं और यदि उन्हें न्यूक्लियर हथियार के इस्तेमाल करने का मौका मिलता तो वे बिना किसी सवाल के करते, लेकिन उन्हें वह मौका कभी नहीं मिलेगा और जैसे हमने आज उन्हें फिर से हरा दिया, वैसे ही हम उन्हें भविष्य में और भी ज्यादा हिंसक तरीके से हरा देंगे, अगर उन्होंने अपनी डील पर जल्दी हस्ताक्षर नहीं किया! हमारे तीन डिस्ट्रॉयर्स, अपने शानदार क्रू के साथ, अब हमारे नेवल ब्लॉकेड में फिर से शामिल होंगे, जो सच में एक वॉल ऑफ स्टील है।’

You Might Also Like

यूएन में भारत ने दिया जवाब- ‘लोकतंत्र को लेकर हमें किसी से सीखने की जरूरत नहीं’
ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक अपने पहले संबोधन में बोले – ‘लिज ट्रस ने जो गलतियां कीं, उन्हें ठीक करूंगा’
इस्लामाबाद पहुंचा अमेरिकी डेलिगेशन : असीम मुनीर ने किया जेडी वेंस का स्वागत, जल्द शुरू होगी ईरान से वार्ता
गुजरात : दिवाली पर वडोदरा में पथराव और आगजनी, स्ट्रीट लाइट बंद करके फेंके पेट्रोल बम
भाजपा ने राहुल गांधी को लीडर ऑफ प्रोपेगेंडा बताया, किसानों को गुमराह करने का आरोप
TAGGED:10 sailors injured5 missingStrait of HormuztehranUS attacks Iranian ship
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
revoinews

No Health Complaints from Initial Covaxin Phase 3 Trial Volunteers, Ahmedabad Hospital

Editor In Chief
Editor In Chief
November 27, 2020
भारत को ‘विकसित’ बनाने के लिए स्केल, स्कोप और स्टैंडर्ड पर तेजी से काम करना होगा: पीएम मोदी
पाक विदेश मंत्री इशाक डार का चौंकाने वाला बयान – DGMO की बातचीत के बाद युद्धविराम 18 मई तक बढ़ाया गया
57 hours curfew in Ahmedabad: Medical stores and Milk shops will remain open
2017 से पहले जान जाने के डर निवेश से कतराते थे उद्यमी: सीएम योगी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?