1. Home
  2. हिन्दी
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. होर्मुज को लेकर ट्रंप का नया दावा- ‘ढहने की कगार पर ईरान…’
होर्मुज को लेकर ट्रंप का नया दावा- ‘ढहने की कगार पर ईरान…’

होर्मुज को लेकर ट्रंप का नया दावा- ‘ढहने की कगार पर ईरान…’

0
Social Share

वॉशिंगटन, 28 अप्रैल। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि ईरान ‘पूरी तरह से ढहने की कगार पर’ है। उन्होंने यह भी दावा किया कि तेहरान ने ह्वाइट हाउस से होर्मुज स्ट्रेट को खोलने की गुजारिश की है। हालांकि, ट्रंप ने इस बारे में विस्तार से नहीं बताया कि ईरान ने यह मैसेज किस तरह से भेजा था। उन्होंने ने यह भी दोहराया कि तेहरान नेतृत्व संकट से जूझ रहा है।

डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर की गई पोस्ट में लिखा, “ईरान ने अभी-अभी हमें बताया है कि वे ‘पूरी तरह से ढहने की कगार पर’ हैं। वे चाहते हैं कि हम होर्मुज स्ट्रेट को जल्द से जल्द खोल दें, जिससे वे अपने नेतृत्व की स्थिति पटरी पर ला सकें।”

हॉर्मुज स्ट्रेट कब फिर से खुलेगा?

उल्लेखनीय है कि अमेरिका व इजराइल की ईरान से हफ्तों तक चली लड़ाई के बाद भी ग्लोबल ट्रेड का जरूरी रास्ता होर्मुज स्ट्रेट समुद्री यातायात के लिए अब भी बंद है। ईरान ने अपनी नौसेना के जरिए नाकेबंदी कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार ईरान ने इस संकरे रास्ते में 6,000 बारूदी सुरंगें बिछा दी हैं। अमेरिका ने भी होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर नाकेबंदी लगाने का दावा किया है.

ईरान ने हॉर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने के लिए एक अंतरिम समझौते का प्रस्ताव रखा है, जिसके बदले में वॉशिंगटन को ईरानी बंदरगाहों पर अपनी नाकेबंदी खत्म करनी होगी। हालांकि, दोनों देशों ने अब तक नाकेबंदी और इलाके में चल रहे बड़े संघर्ष को खत्म करने के लिए किसी अंतरिम समझौते पर सहमति नहीं बनाई है।

होर्मुज इलाके में करीब दो हजार जहाज फंसे हुए हैं, जो इस जलमार्ग से सुरक्षित गुजरने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन यदि यह होर्मुज स्ट्रेट फिर से खुल भी जाता है, तो भी समुद्री यातायात को प्रभावित करने वाली कई बाधाएं मौजूद हैं।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code