hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: महाराष्ट्र : नासिक के पास रेल हादसा, एलटीटी-जयनगर पवन एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतरे
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > महाराष्ट्र : नासिक के पास रेल हादसा, एलटीटी-जयनगर पवन एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतरे
राष्ट्रीयहिन्दी

महाराष्ट्र : नासिक के पास रेल हादसा, एलटीटी-जयनगर पवन एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतरे

Vinayak Barot
Last updated: April 3, 2022 10:18 pm
Vinayak Barot
Published: April 3, 2022
Share
SHARE

मुंबई, 3 अप्रैल। महाराष्ट्र में नासिक के पास रविवार को बड़ा रेल हादसा होने से बच गया, जब अपराह्न करीब 3.10 बजे बजे डाउन लाइन पर लाहवित और देवलाली (नासिक के पास) के बीच गाड़ी संख्या 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) – जयनगर पवन एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में कुछ यात्रियों के जख्मी होने की सूचना है।

मध्य रेलवे के सीपीआरओ शिवाजी सुतार ने बताया कि एक दुर्घटना राहत ट्रेन और मेडिकल वैन मौके पर पहुंच गई है। हादसे के चलते रेलवे ने कई ट्रेनें रद कर दी हैं जबकि कई ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है।

Trains Update -3
Cancellation/Diversion/Short Termination of trains. pic.twitter.com/wYwsc0mMyC

— Central Railway (@Central_Railway) April 3, 2022

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पवन एक्सप्रेस मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस  से जयनगर (बिहार) जा रही थी। इस बीच नासिक के पास देवलाली में ट्रेन के 11 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में घायल यात्रियों को 108 आपातकालीन चिकित्सा दल की चार एम्बुलेंस द्वारा नासिक रोड के पास के जिला सरकारी अस्पताल और बिटको अस्पताल ले जाया गया।

दो यात्रियों को मामूली चोटें

सीपीआरओ शिवाजी सुतार ने बताया हादसे में दो यात्रियों को मामूली चोटें आई है। दोनों को प्राथमिक उपचार दिया गया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं है। हादसे में किसी और के घायल होने की खबर नहीं है। फंसे हुए यात्रियों के लिए बसों की भी व्यवस्था की गई, जिन्हें नासिक ले जाया गया।

West Central Railway Helpline Numbers :
Derailment of 11061 near Nashik on 03.04.2022

Jabalpur – 0761 – 2624732

Bhopal
0755 – 4001608
9407291228

Itarsi
07572 – 241920
9329917190

Katni
0762 – 2235033

Satna
07672 – 228510

— Shivaji M Sutar (@ShivajiIRTS) April 3, 2022

रेलवे ने जारी किए दो हेल्पलाइन नंबर

यात्रियों की मदद के लिए रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। यात्रियों की सुरक्षा के बारे में परिवारों को सूचित करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 0253-2465816 (नासिक) जारी किया गया है। वहीं, मुंबई के सीएसएमटी के टीसी कार्यालय द्वारा एमटीएनएल नंबर- 02222694040 भी जारी किया गया है।

इस बीच दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन के आगे के आठ डिब्बे (एस1, एस2,एस3, एस4,एस5, 2एलएस और 1 एलडब्ल्यूआरआरएम) शाम 6.45 बजे नासिक स्टेशन के लिए रवाना कर दी गईं। घटनास्थल पर बसों की भी व्यवस्था की गई है जबकि फंसे यात्रियों के लिए मुंबई से एक अतिरिक्त रैक भेजी गई है।

You Might Also Like

लालू परिवार में फिर मची कलह, बेटी रोहिणी आचार्य का तंज- अपनों के षड्यंत्र से तहस-नहस हुई बड़ी विरासत
सिक्किम सरकार का फैसला – दो या अधिक बच्चे वाले कर्मचारियों के वेतन में अग्रिम एवं अतिरिक्त वृद्धि होगी
अगर भ्रष्टाचार के आरोप साबित हुए तो राजनीति छोड़ दूंगा, हेमंत सोरेन ने भाजपा को दी चुनौती
कांगो में जेल तोड़कर भागने की कोशिश में 129 कैदियों की मौत, भगदड़ में गई ज्यादातर की जान
यूपी: कांग्रेस को झटका, शिवपाल सिंह यादव के रथ पर आचार्य प्रमोद कृष्णम सवार
TAGGED:11 Coaches DerailedLTT-Jayanagar Pawan ExpressMAHARASHTRANashikRail Accident
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशराजनीतिहिन्दी

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

August 8, 2026

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?