hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: यूपी : स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, सरकार की उपलब्धियां बताएंगे पार्टी पदाधिकारी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > यूपी : स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, सरकार की उपलब्धियां बताएंगे पार्टी पदाधिकारी
राजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

यूपी : स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, सरकार की उपलब्धियां बताएंगे पार्टी पदाधिकारी

Revoi Editor
Last updated: April 5, 2026 10:17 pm
Revoi Editor
Published: April 5, 2026
Share
SHARE

लखनऊ, 5 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार (छह अप्रैल) को अपने स्थापना दिवस के जरिए आमजन के घरों तक पहुंचने की योजना बनाई है। इस क्रम में यूपी भाजपा के शीर्ष नेताओं ने तय किया है कि प्रदेश में पार्टी पदाधिकारी गांव-गांव और घर-घर पहुंच कर प्रधानमंत्री मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां लोगों को बताएंगे। उल्लेखनीय है कि वर्ष 1980 में इसी दिन दिल्ली के कोटला मैदान में आयोजित अधिवेशन में भाजपा का गठन हुआ था।

शहरों में, कस्बों में और गांवों में बड़ी-छोटी गोष्ठियां होंगी

तय रणनीति के अनुसार प्रदेशभर में पार्टी की स्थापना दिवस छह अप्रैल से सप्ताहभर तक ऐसे आयोजन होंगे। इस कवायद के जरिए भाजपा पूरे प्रदेश में लोगों के बीच पहुंच कर पार्टी के विचारधारा से लोगों को जोड़ने का प्रयास करेगी। इसके साथ ही गैस की किल्लत से परेशान लोगों को पार्टी पदाधिकारी समझाएंगे भी। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस दौरान शहरों में, कस्बों में और गांवों में बड़ी-छोटी गोष्ठियां होंगी, सम्पर्क अभियान चलेगा और वरिष्ठ एवं प्रबुद्ध नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा।

पूरे सप्ताहभर चलेगा संपर्क अभियान

पार्टी नेताओं के अनुसार स्थापना दिवस को लेकर पार्टी पदाधिकारियों को भेजे गए निर्देशों में कहा गया है कि छह और सात अप्रैल को हर बूथ पर प्राथमिक और सक्रिय सदस्य क्षेत्र के प्रमुख लोगों साथ मिलकर स्थापना दिवस मनाएंगे। महापुरुषों को पुष्पांजलि देने के साथ ही भाजपा की विचारधारा पर चर्चा होगी। इसके बाद 8 और 9 अप्रैल को जिला स्तर पर सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन होगा। इसमें तीन वक्ता तीन विषयों पर अपनी बात रखेंगे जबकि 7 अप्रैल से 12 अप्रैल तक गांव और बस्ती में संपर्क अभियान चलेगा।

पार्टी कार्यकर्ताओं और समाज के प्रबुद्ध लोगों का सम्मान किया जाएगा

संपर्क अभियान के तहत हर विधानसभा क्षेत्र में 50 बड़े गांव और बस्ती का चयन करके वहां सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता कार्यक्रम होंगे इन कार्यक्रमों में पार्टी कार्यकर्ताओं और समाज के प्रबुद्ध लोगों का सम्मान किया जाएगा। हर गांव में 25 से 30 लोगों को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों पर चर्चा होगी। लोगों के सवालों का जवाब भी दिया जाएगा।

नए लोगों को भाजपा से जोड़ने का प्रयास भी किया जाएगा

स्थापना दिवस के कार्यक्रमों के जरिए नए लोगों को भाजपा से जोड़ने का प्रयास भी किया जाएगा। इसके अलावा भाजपा की विचारधारा से दूर रहने वालों को भी मनाने का प्रयास किया जाएगा। हर जिले और गांव में पार्टी के सभी छोड़े-बड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता मिलकर स्थापना दिवस के कार्यक्रम में शामिल हों, कोई गुटबंदी कहीं ना हो। यह भी देखा जाएगा।

लोगों की नाराजगी को दूर करना स्थापना दिवस के कार्यक्रम का प्रमुख एजेंडा

इसके साथ ही गैस और पेट्रोल की किल्लत को लेकर लोगों की नाराजगी को दूर करने का प्रयास हर जिले, कस्बे और गांव में पार्टी के पदाधिकारी, विधायक और कार्यकर्ता करेंगे। कुल मिलाकर देखें तो सरकार से लोगों की नाराजगी को दूर करना स्थापना दिवस के कार्यक्रम का प्रमुख एजेंडा है।

You Might Also Like

पुतिन को बड़ा झटका, यूक्रेनी सेना ने खारकीव से भी रूसी सैनिकों को खदेड़ा, लहराया झंडा
रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत
अमेरिका ने ईरान की धरती से ढूंढ निकाला अपना पायलट, सेना ने खतरनाक ऑपरेशन को दिया अंजाम
एशिया कप : भारत ने चुकाया पाकिस्तान से हिसाब, 5 विकेट से मिली जीत के हीरो बने हार्दिक पांड्या व रवींद्र जडेजा
भारतीय सेना ने भूस्खलन के कारण अमरनाथ यात्रा मार्ग पर फंसे सैकड़ों तीर्थयात्रियों को बचाया
TAGGED:BJP to Reach Every HouseholdFoundation Day CampaignGovernment's Achievements
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशहिन्दी

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

August 10, 2026

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?