hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: जया किशोरी का पीछा करते मंच पर पहुंचा सिरफिरा, बदसलूकी करते हुए जान से मारने की दी धमकी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > जया किशोरी का पीछा करते मंच पर पहुंचा सिरफिरा, बदसलूकी करते हुए जान से मारने की दी धमकी
राष्ट्रीयहिन्दी

जया किशोरी का पीछा करते मंच पर पहुंचा सिरफिरा, बदसलूकी करते हुए जान से मारने की दी धमकी

Vinayak Barot
Last updated: February 22, 2024 2:09 pm
Vinayak Barot
Published: February 22, 2024
Share
SHARE

लखनऊ, 22 फरवरी। मशहूर कथावाचक और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी यूपी की राजधानी लखनऊ में महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के कार्यक्रम में महिलाओं को टिप्स देने के लिए आईं थीं। यहां पर उनके साथ ही एक बड़ी घटना घट गई। कार्यक्रम में एक युवक जया किशोरी का पीछा करते हुए स्टेज पर पहुंच गया और वहां पर उसने उनके साथा अभद्रता की। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। कार्यक्रम के बाद जया के मुंह बोले भाई ने हजरतगंज थाने में युवक के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई है।

दरअसल, कथा वाचक जया किशोरी मंगलवार को महिला हेल्प लाइन 1090 के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लखनऊ के गन्ना संस्थान पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को सशक्त व मजबूत बनाने के लिए कई तरह के टिप्स दिए। इसके अलावा उन्होंने छात्राओं और महिलाओं से बातचीत भी की।

हालांकि जब वह यह सब बातें छात्राओं और वहां मौजूद अन्य लोगों से कह रही थीं, उसी दौरान उनके साथ ही बड़ी घटना घट गई। हजरतगंज थाने में कोलकाता के रहने वाले दीपक ओझा ने जो एफआईआर दर्ज कराई है, उसमें बताया है कि जया किशोरी का गन्ना संस्थान में कार्यक्रम था। इस दौरान युवक दीपेश ठाकुरदास थवानी कार्यक्रम स्थल में जया किशोरी का पीछा करते हुए पहुंच गया। स्टेज पर चढ़ने का प्रयास करने लगा और जया को जान से मारने की धमकी देने लगा।

शिकायतकर्ता दीपक ओझा ने बताया कि यह पहली बार नहीं था जब दीपेश जया किशोरी का पीछा करते हुए उनके पास पहुंचा था। इससे पहले भी हैदराबाद, जयपुर और जालंधर समेत कई स्थानों पर पहुंच कर जया को जान से मारने की धमकी दे चुका है। हजरतगंज इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

You Might Also Like

राष्ट्रपति ट्रंप ने की 30 दिनों के भीतर फिर से व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर आयोजित करने की अपील
बेल्लारी हिंसा : भाजपा विधायक जनार्दन रेड्डी ने अमित शाह को लिखा पत्र, सुरक्षा मुहैया कराने की मांग
UP Board Exam:आज संपन्न हो जायेगी यूपी बोर्ड परीक्षा, मूल्यांकन को लेकर शुरू हुई तैयारियां
भारत VS इंग्लैंड टेस्ट सीरीज : आईसीसी ने दोनों टीमों पर ठोका जुर्माना, धीमे ओवर रेट पर 2-2 अंक भी कटे
मायावती का सपा पर बड़ा हमला, कहा- अंबेडकरवादी लोग अखिलेश को नहीं करेंगे माफ
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
दिल्लीदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

August 7, 2026

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?