hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: तेलंगाना : स्थानीय निकाय चुनाव का कार्यक्रम घोषित, आचार संहिता लागू, जानिए कब होंगे मतदान
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > तेलंगाना : स्थानीय निकाय चुनाव का कार्यक्रम घोषित, आचार संहिता लागू, जानिए कब होंगे मतदान
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

तेलंगाना : स्थानीय निकाय चुनाव का कार्यक्रम घोषित, आचार संहिता लागू, जानिए कब होंगे मतदान

Revoi Editor
Last updated: September 29, 2025 2:24 pm
Revoi Editor
Published: September 29, 2025
Share
SHARE

हैदराबाद, 29 सितंबर। तेलंगाना राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) ने मंडल परिषद प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र (एमपीटीसी), जिला परिषद प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र (जेडपीटीसी) और ग्राम पंचायत चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी है। निर्वाचन आयुक्त रानी कुमुदिनी ने आज आयोग कार्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव पांच चरणों में कराये जाएंगे। ये नौ अक्टूबर से शुरू होंगे और 11 नवंबर को समाप्त होंगे।

उन्होंने बताया कि एमपीटीसी और जेडपीटीसी चुनाव दो चरणों में होंगे और इसके लिए नौ अक्टूबर से नामांकन स्वीकार किए जाएंगे। पहले चरण के लिए मतदान 23 अक्टूबर और दूसरे चरण के लिए 27 अक्टूबर को होगा। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतों के लिए मतदान तीन चरणों में 31 अक्टूबर, चार नवंबर और आठ नवंबर को होगा। ग्राम पंचायतों के लिए मतगणना मतदान के दिन ही करायी जाएगी, जबकि एमपीटीसी और जेडपीटीसी के लिए मतगणना 11 नवंबर को होगी।

उन्होंने कहा कि 31 जिलों के 565 मंडलों में 5,749 एमपीटीसी और 565 जेडपीटीसी सीटों के लिए चुनाव होंगे। इसके साथ ही, 12,733 ग्राम पंचायतों और 1,12,288 वार्डों के लिए भी मतदान होगा। कुल मिलाकर, एमपीटीसी के लिए 31,300 मतदान केंद्र, एमपीटीसी/जेडपीटीसी के लिए 15,302 मतदान स्थल और ग्राम पंचायतों के लिए 1,12,474 मतदान केंद्र होंगे। इन चुनावों में कुल 1,67,03,168 ग्रामीण मतदाता हैं, जिनमें 81,65,894 पुरुष मतदाता, 85,36,770 महिला मतदाता और 504 अन्य मतदाता शामिल हैं।

निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि विभिन्न मामलों में अदालतों द्वारा जारी स्थगन आदेशों के कारण 14 एमपीटीसी, 27 ग्राम पंचायतों और 246 वार्डों में चुनाव नहीं होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी मतदाताओं और चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों से आदर्श आचार संहिता का (तत्काल प्रभाव से) कड़ाई से पालन करने, स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान करने और चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने में योगदान देने की अपील की। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक डॉ. जितेंद्र और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

You Might Also Like

कर्नाटक में किसकी बनेगी सरकार? सी वोटर व एबीपी न्यूज का अंतिम ओपिनियन पोल आया सामने
धर्म के आधार पर राजनीति करने वाली पार्टियां देश के लिये खतरा : जेपी नड्डा
क्रिकेट :  निकोलस पूरन वेस्टइंडीज की एक दिनी और टी20 टीम के कप्तान नियुक्त
सपा सांसद जियाउर्रहमान को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 1.91 करोड़ के बकाया बिजली बिल पर लगी रोक
पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश और बाढ़ का कहर जारी: प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यों को मदद का दिया आश्वासन
TAGGED:code of conductTelangana civic pollsTelangana rural body pollsvoting
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशहिन्दी

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

August 10, 2026

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

देश विरोधी तत्वों ने स्लोवेनिया में भारतीय दूतावास को क्षतिग्रस्त किया, भारत ने की काररवाई की मांग

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?