1. Home
  2. हिन्दी
  3. राजनीति
  4. नीतीश के सीएम कुर्सी छोड़ने पर तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया- ‘भाजपा ने नीतीश कुमार को हाईजैक कर लिया…’
नीतीश के सीएम कुर्सी छोड़ने पर तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया- ‘भाजपा ने नीतीश कुमार को हाईजैक कर लिया…’

नीतीश के सीएम कुर्सी छोड़ने पर तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया- ‘भाजपा ने नीतीश कुमार को हाईजैक कर लिया…’

0
Social Share

पटना, 5 मार्च। बिहार की राजनीति में कुछ घंटों के भीतर हुए नाटकीय घटनाक्रम के तहत बिहार के मुख्यमंत्री व JDU प्रमुख नीतीश कुमार द्वारा सीएम की कुर्सी छोड़ राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करने पर विधानसभा में राजद नेता तेजस्वी यादव ने कटाक्ष किया है।

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार को कहा, ‘चुनाव में जिस तरह से उनकी जीत हुई है, धनतंत्र की, मशीनतंत्र की जीत हुई है…नीतीश कुमार ने कहा है कि वो (राज्यसभा) सदन जाना चाहते हैं…हम शरुआत से इस बात को कहते रहे हैं कि चुनाव के बाद नीतीश कुमार को भाजपा के लोग मुख्यमंत्री पद पर नहीं रहने देंगे…आज वो बात सच हुई है। जनआकांक्षाएं इस सत्ता परिवर्तन के खिलाफ हैं…जब 2024 में नीतीश कुमार हमें छोड़कर गए थे…उस समय भी हमने यह कहा था कि भाजपा JDU पार्टी को खत्म कर देगी…भाजपा ने पूरी तरीके से नीतीश कुमार को हाईजैक कर लिया है।’

नीतीश कुमार ने अमित शाह की उपस्थिति में नामांकन पत्र दाखिल किया

इस बीच वर्ष 2005 से राज्य के मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। इसके साथ ही सबसे लंबे समय तक बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश के कार्यकाल का अंत हो जाएगा। इससे पहले अमित शाह ने पटना में नीतीश से मुलाकात की।

गत वर्ष 20 नवम्बर को रिकॉर्ड 10वीं बार ली थी मुख्यमंत्री पद की शपथ

गत वर्ष 20 नवम्बर को पटना में एक बड़े समारोह में रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले नीतीश कुमार ने नामांकन से पहले अपने फैसले पर कहा कि राज्य में बनने वाली नई सरकार को उनका पूरा सहयोग और गाइडेंस मिलेगा। राज्यसभा चुनाव के लिए नॉमिनेशन पेपर गुरुवार को फाइल करने की आखिरी तारीख है।

नीतीश कुमार ने कहा कि अपने पार्लियामेंट्री सफर की शुरुआत से ही वह बिहार लेजिस्लेचर के दोनों सदनों के साथ-साथ पार्लियामेंट के दोनों सदनों के मेंबर बनना चाहते थे। इस डेवलपमेंट ने राज्य में तेज पॉलिटिकल अटकलों को हवा दे दी है और चर्चा तेज़ हो गई है कि बिहार को जल्द ही भारतीय जनता पार्टी से अपना पहला मुख्यमंत्री मिल सकता है। चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि बिहार समेत 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए 16 मार्च को वोटिंग होगी।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code