hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: विश्व जूनियर बैडमिंटन : साइना का इतिहास नहीं दोहरा सकीं तन्वी, रजत पदक से करना पड़ा संतोष
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > विश्व जूनियर बैडमिंटन : साइना का इतिहास नहीं दोहरा सकीं तन्वी, रजत पदक से करना पड़ा संतोष
खेलअंतरराष्ट्रीयहिन्दी

विश्व जूनियर बैडमिंटन : साइना का इतिहास नहीं दोहरा सकीं तन्वी, रजत पदक से करना पड़ा संतोष

Revoi Editor
Last updated: October 19, 2025 9:25 pm
Revoi Editor
Published: October 19, 2025
Share
SHARE

गुवाहाटी, 19 अक्टूबर। सेमीफाइनल में प्रवेश के साथ ही 17 वर्षों में पहली बार भारत के लिए पदक पक्का करने वालीं सर्वोच्च वरीय भारतीय शटलर तन्वी शर्मा को BWF विश्व जूनियर बैडमिंटन चैम्पियनशिप में रजत पदक से संतोष करना पड़ा, जब वह रविवार को यहां महिला एकल फाइनल में थाईलैंड की अन्यापत फिचितप्रीचासक के हाथों सीधे गेमों में हार गईं।

A silver for Tanvi at NCE, Guwahati! 🥈🩶

A brilliant tournament run from the Teen Titan, who follows in the footsteps of Aparna Popat and Saina Nehwal with a WS medal at the World Juniors! pic.twitter.com/WUCkOb4TNt

— BAI Media (@BAI_Media) October 19, 2025

थाई शटलर अन्यापत ने सीधे गेमों में दर्ज की जीत

उल्लेखनीय है कि 16 वर्षीय तन्वी पूर्ववर्ती साइना नेहवाल और अपर्णा पोपट के नक्शेकदम पर चलते हुए शानदार प्रदर्शन के सहारे फाइनल का टिकट पाने वाली सिर्फ तीसरी भारतीय महिला शटलर बनी थीं। हालांकि वह खिताबी मुकाबले में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर सकीं और उन्हें दूसरी वरीयता प्राप्त थाई शटलर ने सिर्फ 28 मिनट में 15-7, 15-12 से शिकस्त दे दी।

Presenting your YONEX-SUNRISE BWF World Junior Individual C'ship 2025 Women's Singles Champion 🏆

Anyapat Phichitpreechasak 🇹🇭🇹🇭🇹🇭 pic.twitter.com/bM7tNZ1Lj1

— BAI Media (@BAI_Media) October 19, 2025

साइना नेहवाल ने 2008 में देश को दिलाया था स्वर्ण पदक

इसमें कोई शक नहीं कि तन्वी ने 17 वर्षों में पहली बार विश्व जूनियर चैम्पियनशिप में भारत को पदक दिलाया, लेकिन वह साइना का इतिहास नहीं दोहरा सकीं, जिन्होंने 2006 में रजत पदक जीतने के बाद 2008 में देश के लिए स्वर्ण पदक जीता  था। साइना के पूर्व अपर्णा पोपट ने 1996 में रजत पदक हासिल किया था।

नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस परिसर के कोर्ट नंबर एक पर फाइनल मुकाबला शुरू से ही कड़ा रहा। दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे की गलतियों के कारण 2-2 से 4-4 तक बराबरी पर आ गईं। अन्यापत ने हालांकि इसके बाद तन्वी की गलतियों का फायदा उठाकर 10-5 की बढ़त बना ली और फिर इसके बाद आसानी से पहला गेम अपने नाम किया।

Tanvi Sharma 🇮🇳 ends 17 years of WS medal wait for India.#NextGen #badminton #WJC2025 pic.twitter.com/Qzm9aWgVug

— BAI Media (@BAI_Media) October 19, 2025

दूसरे गेम में तन्वी ने कुछ सटीक डीप रिटर्न के साथ 6-1 की बढ़त बना ली। लेकिन फिर उन्होंने गलतियां की, जिसका फायदा उठाकर अन्यापत ने अंतर को 5-7 तक कम कर दिया। थाई शटलर ने तन्वी को बार-बार नेट पर आने के लिए मजबूर किया, जिससे उनकी गलतियां बढ़ गईं। स्कोर 8-8 की बराबरी के बाद अन्यापत ने आत्मविश्वास के साथ खेलते हुए बढ़त हासिल की और फिर गेम व खिताब अपने नाम कर लिया।

Presenting your YONEX-SUNRISE BWF World Junior Individual C'ship 2025 Men's Singles Champion 🏆

Yang Ming Yu Liu 🇨🇳🇨🇳🇨🇳

(Photo: @badmintonphoto ) pic.twitter.com/Ugc73AfLzm

— BAI Media (@BAI_Media) October 19, 2025

चीनी शटलरों ने जीते तीन खिताब

प्रतियोगिता के अंतिम दिन चीनी शटलरों का वर्चस्व दिखा, जिन्होंने पांच में तीन खिताब (पुरुष एकल, पुरुष युगल व महिला युगल) जीते। इनमें तीसरी सीड यांग मिंग यू लियु ने सर्वोच्च वरीय इंडोनेशियाई मोहम्मद जकी उबैदिल्लाह को 35 मिनट में 15-10, 15-11 से हराकर पुरुष एकल उपाधि अपने नाम की।

 

You Might Also Like

गगनयान मिशन : इसरो ने किया श्रीहरिकोटा के निकट आईएडीटी-01 का सफल परीक्षण
चैम्पियंस ट्रॉफी को लेकर ICC की बैठक एक दिन आगे खिसकी, अब आज होगा फैसला
ICC टी20 विश्व कप : ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा का तूफानी अंदाज, ऑस्ट्रेलिया को हरा भारत सेमीफाइनल में
भारत में कोरोना संकट : 259 दिनों में सबसे कम 10,423 नए संक्रमित
पाकिस्तान में दो मार्च तक नई सरकार के गठन की संभावना, 9 मार्च से पहले राष्ट्रपति चुनाव की संभावना
TAGGED:Badmintonsettle for silver medalTanvi could not repeat Saina's historyWorld Junior Badminton
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयखेलदेश-विदेशहिन्दी

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

August 8, 2026

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?