1. Home
  2. Tag "notification issued"

UP में फ्यूल सरचार्ज लागू : जून के बिजली बिल पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त भुगतान करना होगा

लखनऊ, 31 मई । उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) ने जून के बिजली बिलों पर 10 प्रतिशत ‘ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार’ (एफपीपीएएस) लगाने की औपचारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस कदम से राज्यभर में सभी श्रेणियों के उपभोक्ताओं पर असर पड़ेगा। यह सरचार्ज, उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग द्वारा बनाए गए […]

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में नई विधानसभा के गठन के लिए जारी की अधिसूचना

कोलकाता, 5 मई। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने पश्चिम बंगाल में चुनावी प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्य में नई विधानसभा के गठन के लिए मंगलवार को एक अधिसूचना जारी कर दी। यह अधिसूचना पश्चिम बंगाल के राज्यपाल को भेज दी गई है, जो औपचारिक रूप से चुनावी प्रक्रिया की समाप्ति का संकेत है और […]

केंद्र सरकार ने जारी की आयकर नियम 2026 के लिए अधिसूचना, अब रिटर्न फाइल करना आसान

नई दिल्ली, 20 मार्च। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को आयकर नियम, 2026 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इससे नए आयकर अधिनियम 2025 के लिए मंच तैयार होगा, जो एक अप्रैल, 2026 से लागू होने वाला है। नए आयकर नियमों में पारदर्शिता, अधिक सख्त डिस्क्लोजर और बेहतर अनुपालन पर ध्यान केंद्रित किया गया है। […]

अधिसूचना जारी : नए भाजपा अध्यक्ष के नाम की घोषणा 20 जनवरी को, निर्विरोध चुने जा सकते हैं नितिन नबीन

नई दिल्ली, 16 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव का कार्यक्रम जारी करते हुए कहा कि इस पद के लिए नामांकन 19 जनवरी को दाखिल किए जाएंगे और अगले दिन नए पार्टी अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी […]

प्रयागराज का महाकुंभ मेला क्षेत्र नया जनपद घोषित, अब यूपी में होंगे 76 जिले, अधिसूचना जारी

प्रयागराज, 1 दिसम्बर। प्रयागराज में अगले माह लगने वाले महाकुम्भ 2025 की युद्धस्तर पर जारी तैयारियां के बीच बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने महाकुंभ मेला क्षेत्र को नया जनपद घोषित कर दिया है। इसे लेकर राज्य में अब 76 जिले हो जाएंगे। इसे ‘महाकुंभ मेला जनपद’ के नाम से जाना जाएगा। उल्लेखनीय है कि महाकुम्भ […]

बिहार में जातीय जनगणना के बाद 75 फीसदी आरक्षण लागू, सरकार ने जारी की अधिसूचना

पटना, 21 नवम्बर। बिहार में नीतीश कुमार की अगुआई वाली महागठबंधन सरकार ने राज्य में आरक्षण का संशोधित प्रावधान लागू कर दिया है। इससे पहले राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर ने बिहार में आरक्षण बढ़ाने वाली नई आरक्षण नीति को मंजूरी दे दी, जिसके बाद सरकार ने अधिसूचना जारी करते हुए इसे 21 नवम्बर, 2023 (मंगलवार) से […]

छत्तीसगढ़ में पहले चरण के चुनाव की अधिसूचना जारी, 7 नवम्बर को होगा मतदान

रायपुर, 13 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा के आम चुनावों के पहले चरण की 20 विधानसभा सीटों के लिए राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन द्वारा आज अधिसूचना जारी कर देने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रमों के अनुसार पहले चरण के लिए 20 अक्टूबर तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा […]

राष्ट्रपति मुर्मू की मंजूरी के साथ कानून बन गया दिल्ली सेवा विधेयक, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

नई दिल्ली, 12 अगस्त। लोकसभा और राज्यसभा में पारित होने के बाद अब दिल्ली सेवा बिल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से  भी मंजूरी मिल गई है। अब यह दिल्ली में कानून बन गया है। केंद्र सरकार ने शनिवार को इस आशय की अधिसूचना भी जारी कर दी। नोटिफिकेशन में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) […]

अब पुराने वाहन भी होंगे BH सीरीज में रजिस्टर्ड, सड़क परिवहन मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना

नई दिल्ली, 17 दिसम्बर। देश में अब पुराने वाहनों पर भी बीएच सीरीज के नंबर मिल सकेंगे। अब तक केवल नई गाड़ियों पर ही इस सीरीज के नंबर रजिस्टर्ड कराए जा रहे थे। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने कुछ बदलावों के साथ नई अधिसूचना जारी कर दी है। करीब एक माह पहले ड्राफ्ट […]

असीमित देनदारी के लिए तृतीय पक्ष के बीमा के वास्ते आधार प्रीमियम के बारे में अधिसूचना जारी

नई दिल्हीः  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने 25.05.2022 को भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण की सलाह से मोटरवाहन (तृतीय पक्ष बीमा आधार प्रीमियम और देनदारी) नियम, 2022 के संबंध में अधिसूचना जारी की। ये नियम 1 जून, 2022 से लागू होंगे। इस नियम के तहत विभिन्न वर्गों के वाहनों के लिए असीमित देनदारी […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code