hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: कर्नाटक अश्लील वीडियो केस : प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ जारी हो सकती है ब्लू कॉर्नर नोटिस, CBI ने इंटरपोल से मांगी मदद
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > कर्नाटक अश्लील वीडियो केस : प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ जारी हो सकती है ब्लू कॉर्नर नोटिस, CBI ने इंटरपोल से मांगी मदद
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

कर्नाटक अश्लील वीडियो केस : प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ जारी हो सकती है ब्लू कॉर्नर नोटिस, CBI ने इंटरपोल से मांगी मदद

Revoi Editor
Last updated: May 4, 2024 7:17 pm
Revoi Editor
Published: May 4, 2024
Share
SHARE

बेंगलुरु, 4 मई। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पौत्र प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े अश्लील वीडियो केस की जांच कर रहे विशेष जांच दल (SIT) के अधिकारियों ने शनिवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को सूचित किया कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) द्वारा हासन के JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ ‘ब्लू कॉर्नर नोटिस’ जारी करने की संभावना है।

मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार सिद्धरमैया ने एसआईटी अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसके दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि प्रज्वल रेवन्ना को गिरफ्तार करने के लिए तत्काल काररवाई की जाए।

अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया, “हम उचित उपायों के साथ गिरफ्तारी के प्रयास करेंगे। सीबीआई द्वारा ‘ब्लू कॉर्नर नोटिस’ जारी करने की संभावना है, जिससे जांच में तेजी आएगी।” एसआईटी अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि हवाई अड्डों से सूचना मिलते ही वे आरोपित को गिरफ्तार कर वापस ले आएंगे।

ज्ञातव्य है कि किसी अपराध के संबंध में किसी व्यक्ति की पहचान, स्थान या गतिविधियों के बारे में अपने सदस्य देशों से अतिरिक्त जानकारी एकत्र करने के लिए अंतरराष्ट्रीय पुलिस सहयोग निकाय द्वारा ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी की जाती है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एसआईटी ने भारत में इंटरपोल मामलों की नोडल संस्था सीबीआई को एक अनुरोध भेजा है, जिसमें प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ ‘ब्लू कॉर्नर नोटिस’ जारी करने की मांग की गई है। सूत्रों ने कहा, ‘सीबीआई द्वारा यह नोटिस जारी करने पर एसआईटी को प्रज्वल रेवन्ना के ठिकाने के बारे में जानकारी मिलने की उम्मीद है।’

उल्लेखनीय है कि 33 वर्षीय प्रज्वल लोकसभा चुनाव में हासन से भाजपा-जद(एस) गठबंधन के उम्मीदवार थे, जहां 26 अप्रैल को मतदान हो चुका है। कथित तौर पर प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े अश्लील वीडियो क्लिप हाल के दिनों में वायरल हुए थे, जिसके बाद राज्य सरकार ने इस मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था। माना जाता है कि प्रज्वल ने 27 अप्रैल को देश छोड़ दिया था।

You Might Also Like

शर्मिला ने बीरेन सरकार को लगाई लताड़ – ‘दमनकारी कानून’ से मणिपुर के संघर्ष का कभी समाधान नहीं होगा
लता मंगेशकर की जयंती आज: पीएम मोदी और सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, जानें क्या कहा…
अमित शाह ने NIDMS का किया उद्घाटन, बोले – आतंकवाद के विरुद्ध यह नेक्स्ट जेनरेशन सुरक्षा कवच बनेगा
सीएम केजरीवाल के बंगले को लेकर राजनीति तेज, एलजी ने दिए जांच के आदेश, 15 दिनों में मांगी पूरी रिपोर्ट
अब कोहरे के कारण विलम्बित नहीं होगी उड़ान : सिंधिया ने उड़ान सेवाओं के बेहतर संचालन के लिए पेश की कार्ययोजना
TAGGED:Blue corner notice Prajwal RevannaCBI seeks help from InterpolKarnataka pornographic video case
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
महाराष्ट्रदेश-विदेशबॉलीवुडमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

August 8, 2026

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?