1. Home
  2. Tag "iran"

इजरायली हमले के बीच ईरान में उड़ानें ‘अगली सूचना’ तक रद्द

तेहरान, 26 अक्टूबर। ईरानी क्षेत्र पर शनिवार रात भर हुए इजरायली हमले के मद्देनजर ईरान में उड़ानें “अगली सूचना” तक रद्द कर दी गई हैं। ‘शफकना’ समाचार एजेंसी ने ईरान नागरिक उड्डयन संगठन के एक प्रवक्ता के हवाले से खबर दी। इज़राइल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने शनिवार रात कहा कि उसने एक अक्टूबर को यहूदी […]

ईरान में हमास नेता इस्माइल हनियेह की हत्या, इजराइल पर शक

बेरूत, 31 जुलाई। ईरान के नये राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद हमास नेता इस्माइल हनियेह की हत्या कर दी गई। ईरान और उग्रवादी समूह हमास ने बुधवार तड़के यह जानकारी दी। हमास ने अपने राजनीतिक ब्यूरो के प्रमुख की मौत के लिए इजराइल के हवाई हमले को जिम्मेदार ठहराया। वहीं, […]

ईरान की सत्ता में बड़ा उलटफेर, सुधारवादी मसूद पेजेश्कियान जीते राष्ट्रपति चुनाव

तेहरान, 6 जुलाई। सुधारवादी उम्मीदवार, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मसूद पेजेश्कियान ने शनिवार को ईरान में 14वां राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया। ईरान के चुनाव मुख्यालय के प्रवक्ता मोहसिन एस्लामी ने घोषणा की, “कुल 30,510,157 वोट गिने गए हैं। इनमें से मसूद पेज़ेशकियान को 16,384,403 वोट मिले और सईद जलीली को 13,538,179 वोट मिले,” महत्वपूर्ण मोड़ पर […]

ईरान के दिवंगत राष्ट्रपति की अंतिम विदाई में शामिल होंगे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज ईरान की यात्रा पर जाएंगे। यात्रा के दौरान वे राजकीय कार्यक्रम में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी, विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्‍दुल्लाहियान तथा अन्‍य ईरानी अधिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इन सभी की 19 मई को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई थी। • भारत में भी 21 मई को […]

ईरान : अली खामेनेई ने मोखबर को नियुक्त किया कार्यवाहक राष्ट्रपति, सिर्फ 50 दिन संभाल पाएंगे पद

तेहरान, 20 मई। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने हेलीकॉप्टर दुर्घटना में राष्ट्रपति डॉ. इब्राहिम रईसी की मौत के बाद देश के प्रथम उप राष्ट्रपति मोहम्मद मोखबर को कार्यवाहक राष्ट्रपति नियुक्त किया है। अली खामेनेई ने रईसी के निधन के बाद सोमवार को शोक संदेश जारी करते हुए यह घोषणा की। खामनेई ने […]

ईरान के साथ व्यापारिक समझौते करने वाले किसी भी देश पर प्रतिबंधों का खतरा: अमेरिका

वाशिंगटन, 14 मई। अमेरिका ने कहा है कि ईरान के साथ व्यापारिक सौदे करने वाले किसी भी देश पर प्रतिबंध लगाए जाने का खतरा है। उसने यह भी कहा कि वह जानता है कि ईरान और भारत ने चाबहार बंदरगाह से जुड़े एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता वेदांत पटेल […]

पाकिस्तान और ईरान ने आतंकवादी संगठनों पर प्रतिबंध लगाने का किया फैसला

इस्लामाबाद, 23 अप्रैल। पाकिस्तान के आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान और ईरान ने सोमवार को सैद्धांतिक रूप से अपने-अपने देशों में आतंकवादी संगठनों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। मंत्रालय ने देर रात जारी एक बयान में कहा कि यह निर्णय पाकिस्तानी आंतरिक मंत्री मोहसिन नकवी के साथ उनके ईरानी समकक्ष अहमद वाहिदी […]

ईरान ने इजराइल पर किया हमला, 200 से अधिक ड्रोन और मिसाइल दागीं

यरूशलम, 14 अप्रैल। ईरान ने एक अप्रत्याशित कदम उठाते हुए रविवार तड़के इजराइल पर हमला कर दिया और उस पर सैंकड़ों ड्रोन, बैलेस्टिक मिसाइल तथा क्रूज मिसाइल दागीं। ईरान के इस हमले ने पश्चिम एशिया को क्षेत्रव्यापी युद्ध के करीब धकेल दिया है। इजराइली सेना के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हैगारी ने कहा कि ईरान […]

ईरान ने इजराइली शिप पर किया कब्जा, 17 भारतीय भी हैं सवार, भारत ने की जल्द रिहाई की मांग

नई दिल्ली, 13 अप्रैल। इजराइल पर ईरानी हमले की आशंकाओं के बीच शनिवार को इजराइल से जुड़े एक जहाज को ईरान ने अपने कब्जे में ले लिया। इस शिप पर 17 भारतीय भी सवार हैं। ईरानी सेना ने इस जहाज को होर्मुज स्ट्रेट में कब्जे में लिया है। बताया जा रहा है कि शिप होर्मुज […]

इजराइल पर कभी भी हमला कर सकता है ईरान, एयर फ्रांस ने ईरान के लिए सभी उड़ानें रद कीं

नई दिल्ली, 13 अप्रैल। एयर फ्रांस ने ईरान के लिए सभी उड़ानें निलंबित कर दी हैं। एयर फ्रांस ने ईरान के ऊपर से उड़ान भरने वाले विमानों के उड़ान रूट को बदलने का निर्णय लिया। इजराइल के साथ उच्च तनाव के कारण एयर फ्रांस ने अब ईरान के ऊपर से उड़ान नहीं भरने का निर्णय […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code