1. Home
  2. Tag "assembly-elections"

विधानसभा चुनाव से पहले राजस्थान सरकार ने 53 आरएएस अधिकारियों का किया तबादला

जयपुर, 7 अक्टूबर। राजस्थान सरकार ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के 53 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। राज्य के कार्मिक विभाग ने शुक्रवार देर रात इस संबंध में आदेश जारी किए। राजस्थान में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं और अगले सप्ताह आचार संहिता लागू होने की संभावना है। विभाग के […]

भाजपा सीईसी की बैठक कल से, पीएम मोदी, नड्डा व शाह की मौजूदगी में उम्मीदवारों के नामों पर होगा अंतिम फैसला

नई दिल्ली, 28 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने के लिए 30 सितम्बर और एक अक्टूबर को राष्ट्रीय राजधानी में केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की तीसरी बैठक करेगी। भाजपा सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी […]

राहुल गांधी का दावा – मप्र, छत्तीसगढ़ में हम जीत रहे हैं, राजस्थान में हो सकता है ‘करीबी मुकाबला’

नई दिल्ली, 24 सितम्बर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी के अच्छा प्रदर्शन करने का विश्वास जताते हुए रविवार को कहा कि अभी तक कांग्रेस निश्चित रूप से मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव जीत रही है। संभवत: वह तेलंगाना में भी जीत दर्ज करेगी और राजस्थान में ‘‘बेहद करीबी’’ मुकाबला […]

कर्नाटक में मई से पहले हो सकता है विधानसभा चुनाव, 6.1 करोड़ मतदाता तय करेंगे प्रत्याशियों का भविष्य

बेंगलुरु, 11 मार्च। कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर असमंजस की स्थिति अब खत्म हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को संकेत दे दिए कि इस वर्ष मई से पहले यहां विधानसभा चुनाव हो जाएगा क्योंकि कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल 24 मई, 2023 को खत्म हो रहा है। 24 मई, 2023 को खत्म होगा […]

मेघालय विधानसभा चुनाव में सभी 60 सीटों पर लड़ेगी भाजपा, नगालैंड के लिए भी प्रत्याशियों की सूची जारी

नई दिल्ली, 2 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी ने मेघालय विधानसभा चुनाव में सभी 60 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है। इस क्रम में गुरुवार को मेघालय के साथ नगालैंड विधानसभा चुनाव के लिए भी पार्टी के 20 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्वोत्तर के सह […]

गुजरात के विधानसभा चुनाव: सीएम योगी आज करेंगे गुजरात में तीन चुनावी सभाएं

लखनऊ, 21 नवंबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के साथ गुजरात के विधानसभा चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारकों में शामिल योगी आदित्यनाथ सोमवार को तीन चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ में अपने सरकारी आवास पर जनता दरबार में लोगों की समस्या सुनने के बाद […]

गुजरात सरकार का फैसला : विधानसभा चुनाव से पहले यूनिफॉर्म सिविल कोड के लिए बनेगी कमेटी

अहमदाबाद, 29 अक्टूबर। गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश सरकार समान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड) का दांव चला है और इस निमित्त कमेटी गठित करने का फैसला किया है। गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने शनिवार को बताया कि गुजरात मंत्रिमंडल ने समान नागरिक संहिता लागू करने के उद्देश्य से समिति […]

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव घोषित – 12 नवम्बर को एक चरण में मतदान, 8 दिसंबर को घोषित होंगे नतीजे

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर। भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी। यहां विज्ञान भवन में आहूत प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार ने कहा कि पहाड़ी राज्य में एकमात्र चरण यानी 12 नवम्बर को मतदान कराया जाएगा जबकि मतगणना आठ […]

पीएम मोदी आज से गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर, विधानसभा चुनाव से पहले देंगे विकास का ‘बूस्टर डोज’

अहमदाबाद, 9 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से 11 अक्टूबर तक तीन दिवसीय गुजरात दौरे की शुरुआत करेंगे। इसके बाद 11 अक्टूबर को वह मध्य प्रदेश के दौरे पर जाएंगे। अपने दौरे की शुरुआत प्रधानमंत्री आज मेहसाणा के मोढेरा से करेंगे। यहां वह शाम लगभग 5:30 बजे विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। शाम […]

गुजरात : विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में बढ़ा तनाव, सीएम भूपेंद्र पटेल ने वापस लिए दो मंत्रियों के प्रभार

गांधीनगर, 21 अगस्त। गुजरात में इसी वर्षांत प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के पहले सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में अंदरखाने तनाव बढ़ता जा रहा है। इसकी बानगी शनिवार की रात देखने को मिली, जब मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल ने कैबिनेट में बड़े बदलाव करते हुए राजस्व मंत्री और सड़क एवं भवन मंत्री से उनका प्रभार वापस […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code