1. Home
  2. Tag "All Party Meeting"

संसद का मॉनसून सत्र : केंद्र ने 19 जुलाई को बुलाई सर्वदलीय बैठक बुलाई

नई दिल्ली, 6 जुलाई। केंद्र सरकार ने 20 जुलाई से प्रारंभ हो रहे संसद के मॉनसून सत्र से एक दिन पहले 19 जुलाई को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। 11 अगस्त तक प्रस्तावित मॉनसून सत्र में समान नागरिक संहिता (यूसीसी), दिल्ली सरकार से जुड़े अध्यादेश, महंगाई मणिपुर हिंसा जैसे मुद्दे को लेकर हंगामा मचने के आसार […]

हिंसाग्रस्त मणिपुर के हालात पर अमित शाह ने 24 जून को बुलाई सर्वदलीय बैठक

नई दिल्ली, 22 जून। जातीय हिंसा की आग में पिछले 50 दिनों से सुलग रहे पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर के हालात से चिंतित केंद्र सरकार ने पहली बार इस मुद्दे पर चर्चा के लिए सभी दलों से बातचीत करने का फैसला किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर के हालात पर चर्चा के लिए […]

गुजरात, हिमाचल और एमसीडी चुनावों के नतीजों के साए में संसद का शीतकालीन सत्र आज से

नई दिल्ली, 6 दिसम्बर। गुजरात व हिमाचल प्रदेश विधानसभा एवं दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के चुनाव नतीजों के साए में संसद का शीतकालीन सत्र बुधवार से शुरू हो रहा है। 29 दिसम्बर प्रस्तावित सत्र के दौरान कुल 17 दिनों तक सदन चलने की योजना है। महंगाई, बेरोजगारी, जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग जैसे मुद्दे को […]

शीतकालीन सत्र को लेकर आज केंद्र सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, कल से शुरू होना है सत्र

नई दिल्ली, 6 दिसंबर। संसद के शीतकालीन सत्र से पहले आज मंगलवार को सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में अलग-अलग दलों के नेता हिस्सा लेंगे। इस बैठक में सदन का कामकाज सुचारु रूप से चलाने, सत्र के दौरान विधायी कार्यों और इससे जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा किए जाने की संभावना है। […]

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से पूछा – ‘मुफ्त उपहार योजना’ मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक क्यों नहीं बुला रहे?

नई दिल्ली, 24 अगस्त। सुप्रीम कोर्ट ने राजनीतिक दलों द्वारा मुफ्त उपहारों के विषय में पैदा हुए विवाद की सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार से पूछा है कि वह इस मुद्दे के सार्थक हल के लिए सर्वदलीय बैठक क्यों नहीं बुला रहा है। शीर्ष अदालत ने बुधवार को इस विषय से संबंधित याचिका पर सुनवाई […]

जम्मू-कश्मीर में बाहरियों को मतदान का अधिकार देने पर सियासत गरम, फारूक अब्दुल्ला ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

श्रीनगर, 18 अगस्त। जम्मू-कश्मीर में गैर राज्यों से आकर रह रहे लोगों को मताधिकार देने के मुद्दे पर राजनीति तेज हो गई है। मतदाता सूची में बाहरी मतदाताओं को शामिल करने के मुद्दे पर नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने 22 अगस्त को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल […]

मानसून सत्र से पहले लोकसभा अध्यक्ष ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष की ज्यादातर पार्टियां रहीं नदारद

नई दिल्ली, 16 जुलाई। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 18 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र से पहले शनिवार को संसद भवन परिसर में सर्वदलीय बैठक बुलाई। इसमें नेताओं के साथ 17वीं लोकसभा के नौवें सत्र को लेकर चर्चा की गई। हालांकि इस बैठक से विपक्ष की ज्यादातर पार्टियां नदारद देखी रहीं। […]

बिहार में सभी धर्मों की जातियों और उपजातियों की होगी गणना, सर्वदलीय बैठक में फैसला

पटना, 1 जून। बिहार में जातीय जनगणना कराने के मुद्दे पर बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक हुई, जिसमें फैसला किया गया कि राज्य में सभी धर्मों की जातियों और उपजातियों की गणना कराई जाएगी। मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद कक्ष में अपराह्न चार बजे से आहूत बैठक के दौरान सभी राजनीतिक […]

यूपी विधानमंडल सत्र के बजट सत्र से पहले मुख्यमंत्री योगी करेंगे सर्वदलीय बैठक

लखनऊ, 22 मई। उत्तर प्रदेश विधानमंडल के सोमवार से शुरू हो रहे बजट सत्र से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सर्वदलीय तथा भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में शामिल होंगे। विधान भवन में दिन में 12:30 बजे से होने वाली सर्वदलीय बैठक में वह सभी पार्टी ने नेताओं से सदन को शांतिपूर्ण ढंग से चलवाने में […]

अफगानिस्तान संकट पर केंद्र सरकार की सर्वदलीय बैठक, जयशंकर बोले –  भारतीय हितों पर सभी दल एकमत

नई दिल्‍ली, 26 अगस्त। तालिबानी कब्जे के बाद अफगानिस्तान में उपजे हालात को लेकर केंद्र सरकार ने गुरुवार को यहां सर्वदलीय बैठक आहूत की। संसद भवन एनेक्‍सी में हुई इस बैठक के दौरान विदेश मंत्री डॉक्‍टर एस. जयशंकर ने सभी राजनीतिक पार्टियों के संसदीय दलों के नेताओं को अफगानिस्‍तान की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी। […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code