hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: हिंसाग्रस्त मणिपुर के हालात पर अमित शाह ने 24 जून को बुलाई सर्वदलीय बैठक
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > हिंसाग्रस्त मणिपुर के हालात पर अमित शाह ने 24 जून को बुलाई सर्वदलीय बैठक
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

हिंसाग्रस्त मणिपुर के हालात पर अमित शाह ने 24 जून को बुलाई सर्वदलीय बैठक

Vinayak Barot
Last updated: June 22, 2023 12:30 pm
Vinayak Barot
Published: June 22, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 22 जून। जातीय हिंसा की आग में पिछले 50 दिनों से सुलग रहे पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर के हालात से चिंतित केंद्र सरकार ने पहली बार इस मुद्दे पर चर्चा के लिए सभी दलों से बातचीत करने का फैसला किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर के हालात पर चर्चा के लिए 24 जून को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। मणिपुर में गत तीन मई से हिंसा की शुरुआत हुई थी और अब तक 110 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक ट्विटर पोस्ट में कहा, ‘केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने मणिपुर की स्थिति पर चर्चा के लिए 24 जून को दोपहर तीन बजे नई दिल्ली में एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है।’ यह घोषणा असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा नई दिल्ली में शाह से मुलाकात के तुरंत बाद हुई।

सरमा एनडीए के पूर्वोत्तर के गुट NEDA (नॉर्थ-ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस) के संयोजक भी हैं। उन्होंने 10 जून को इम्फाल का दौरा किया था और मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह और कई राजनीतिक नेताओं से मुलाकात की थी।

दूसरी ओर विपक्ष इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री की चुप्पी पर सवाल उठा रहा है। यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को कहा कि हिंसा ने राज्य में ‘गहरा घाव’ छोड़ा है। इसी क्रम में कांग्रेस नेता ने राज्य के लोगों से शांति की अपील करते हुए एक वीडियो भी जारी किया। यह भी संयोग है कि सर्वदलीय बैठक से एक दिन पहले 23 जून को भाजपा का मुकाबला करने की रणनीति पर काम करने के लिए 20 विपक्षी दलों के नेताओं के पटना में इकट्ठा होने की उम्मीद है।

हिंसा के बाद विपक्ष कई बार सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग कर चुका है

उल्लेखनीय है कि मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच तीन मई से शुरू हुई हिंसा के बाद विपक्ष भी कई बार सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग करता रहा है। पिछले 50 दिनों से जारी हिंसा में अब तक करीब 10 हजार से ज्यादा घर जलाए जा चुके हैं। चार हजार से ज्यादा आगजनी की घटनाएं सामने आई हैं और हजारों लोग पलायन कर चुके हैं। कई लोग मिजोरम और असम जैसे राज्यों में भाग कर शरण ले रहे हैं। वहीं राहत शिविरों में 50 हजार से ज्यादा लोग रह रहे हैं।

You Might Also Like

यूपी सरकार की बड़ी कार्रवाई: रेणुका मिश्रा को उप्र पुलिस भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटाकर राजीव कृष्ण को सौंपी जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर के हसनपोरा में मुठभेड़, दो आतंकवादी ढेर
टोरेंट ग्रुप ने गुजरात टाइटन्स में बहुलांश हिस्सेदारी हासिल करने की प्रक्रिया पूर्ण की
मोदी कैबिनेट ने रिन्यूएबल एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए NTPC को 20,000 करोड़ रुपये तक के निवेश की दी मंजूरी
आज का राशिफल और पंचाग-नक्षत्र जानें
TAGGED:All Party Meetingamit shahviolence-hit Manipur
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशराजनीतिहिन्दी

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

August 8, 2026

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?