hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: अफगानिस्तान संकट पर केंद्र सरकार की सर्वदलीय बैठक, जयशंकर बोले –  भारतीय हितों पर सभी दल एकमत
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > अफगानिस्तान संकट पर केंद्र सरकार की सर्वदलीय बैठक, जयशंकर बोले –  भारतीय हितों पर सभी दल एकमत
राष्ट्रीयहिन्दी

अफगानिस्तान संकट पर केंद्र सरकार की सर्वदलीय बैठक, जयशंकर बोले –  भारतीय हितों पर सभी दल एकमत

Vinayak Barot
Last updated: August 26, 2021 4:10 pm
Vinayak Barot
Published: August 26, 2021
Share
SHARE

नई दिल्‍ली, 26 अगस्त। तालिबानी कब्जे के बाद अफगानिस्तान में उपजे हालात को लेकर केंद्र सरकार ने गुरुवार को यहां सर्वदलीय बैठक आहूत की। संसद भवन एनेक्‍सी में हुई इस बैठक के दौरान विदेश मंत्री डॉक्‍टर एस. जयशंकर ने सभी राजनीतिक पार्टियों के संसदीय दलों के नेताओं को अफगानिस्‍तान की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने अपनी बात रखी, जिस पर जयशंकर ने जवाब भी दिया।

31 पार्टियों के 37 नेता सर्वदलीय बैठक में मौजूद थे

डॉ. जयशंकर ने मीडिया कॉन्फ्रेंस में बताया कि 31 पार्टियों के 37 नेता बैठक में मौजूद थे। उन्होंने बताया कि लगभग साढ़े तीन घंटे तक चली बैठक में अफगानिस्तान मुद्दे पर सरकार और सब राजनीतिक पार्टियों की एक जैसी राय है। उन्होंने कहा कि ज्‍यादातर सवाल बचाव अभियान को लेकर थे। विदेश सचिव हर्ष श्रृंगला ने एक प्रजेंटेशन भी दिया।

अफगानिस्तान से अब तक 565 लोगों को निकाला गया

सर्वदलीय बैठक में सरकार ने जानकारी दी कि अब तक अफगानिस्तान से 565 लोगों को निकाला गया। विदेश मंत्रालय की ओर से बने स्पेशल सेल में अब तक मदद के लिए 3,014 कॉल्‍स के जवाब दिए गए। ह्वाट्सऐप के जरिए 7,826 लोगों ने संपर्क किया जबकि 3,102 को ईमल पर जवाब दिया गया।

डॉ. जयशंकर ने कहा ‘बैठक से यही संदेश निकलकर सामने आया कि इस मुद्दे पर हमारी राय एक है। अफगानिस्तान के लोगों की हम सभी को चिंता है। देव शक्ति मिशन के जरिए अधिकतर भारतीयों को वापस ले आया गया है। हालांकि कुछ अभी भी वहां फंसे हुए हैं। उनको भी जल्द निकाल लिया जाएगा। कुछ अफगान नागरिक भी भारत आना चाहते हैं, उनके लिए ई वीजा पॉलिसी सरकार लेकर आई है।’

सरकार भारतीय हितों के लिए कटिबद्ध

जयशंकर ने कहा, ‘मीटिंग से यह बात निकल कर सामने आई है कि सरकार भारतीय हितों के लिए कटिबद्ध है। आने वाले समय में कुछ और मीटिंग होंगी। पुतिन और मर्केल से पीएम ने बात की है। कुछ और हाई लेवल बातचीत होगी। इस समय हमारा फोकस भारतीयों की सुरक्षा पर है। काबुल की स्थिति को सब देख रहे हैं। अभी स्थिति डांवाडोल है। हमें अभी धैर्य रखना होगा।’ हालांकि तालिबान को लेकर पूछे गए सवाल को जयशंकर टाल गए।

सर्वदलीय बैठक में सभी विपक्षी दलों के प्रतिनिधियों के अलावा विदेश राज्‍य मंत्री और संसदीय मामलों के राज्‍य मंत्री वी. मुरलीधरन, विदेश राज्‍य मंत्री मीनाक्षी लेखी, संसदीय कार्य राज्‍य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी शामिल हुए।

You Might Also Like

कारोबार: विमान ईंधन के दाम तीन प्रतिशत घटे, वाणिज्यिक सिलेंडर भी हुआ 24 रुपये सस्ता
एक्शन में आयकर विभाग : देशभर में 50 से अधिक स्थानों पर IT की रेड, जानें मामला
राजस्थान : जयपुर में लगातार तीन बार आया भूकंप, तेज झटकों से हिला शहर, सहमे लोग
सीएम योगी ने लखनऊ में बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- पहले पैसे लेकर भर्ती.. अब सिफारिश की गुंजाइश नहीं
कोरोना से लड़ाई : उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों से हटेगा कोरोना कर्फ्यू, जारी रहेंगी ये पाबंदियां
TAGGED:Afghanistan crisisAll Party MeetingDr. Jaishankar
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

दिल्ली महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित, NCRB की रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Vinayak Barot
Vinayak Barot
August 30, 2022
शाहिद अफरीदी ने रिजवान को लताड़ा और सूर्यकुमार यादव को सराहा, बोले- उस लड़के को…
‘आप’ नेता सत्येंद्र जैन को धन शोधन मामले में सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत
द्वितीय टेस्ट : विराट कोहली ने ठोका 29वां टेस्ट शतक, भारत की पहली पारी 438 रनों पर जाकर थमी
કોંગ્રેસ-જેડીયુ દ્વારા બ્યૂરોક્રસીમાં લેટરલ એન્ટ્રીનો વિરોધ, એસસી-એસટી-ઓબીસી અનામતની અવગણનાનો આરોપ
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?