hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पाकिस्तान में सियासी संकट : पीएम इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग से पहले स्पीकर असद कैसर का इस्तीफा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > पाकिस्तान में सियासी संकट : पीएम इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग से पहले स्पीकर असद कैसर का इस्तीफा
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

पाकिस्तान में सियासी संकट : पीएम इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग से पहले स्पीकर असद कैसर का इस्तीफा

Vinayak Barot
Last updated: April 10, 2022 1:33 am
Vinayak Barot
Published: April 10, 2022
Share
SHARE

इस्लामाबाद, 10 अप्रैल। गहरे सियासी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान में शनिवार को नेशनल असेंबली में पूरे दिन चले ड्रामे के बाद मध्यरात्रि से तनिक पहले प्रधानमंत्री इमरान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मत विभाजन की प्रक्रिया अंततः शुरू हुई।

 

पीएमएल-एन के अयाज सादिक ने संभाली स्पीकर की कुर्सी

सुप्रीम कोर्ट की ओर से घोषित पैनल के अध्यक्ष व पीएमएल-एन के अयाज सादिक की अध्यक्षता में अविश्वास प्रस्ताव पर कराए गए मत विभाजन के कुछ मिनट पहले नेशनल असेंबली के अध्यक्ष असद कैसर ने यह कहते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया कि वह प्रधानमंत्री इमरान खान को हटाने के लिए एक विदेशी साजिश का हिस्सा नहीं बन सकते।

कैसर बोले – इमरान को हटाने के लिए विदेशी साजिश का हिस्सा नहीं बन सकते

अपने इस्तीफे की घोषणा करने से पहले कैसर ने कहा कि उन्हें कैबिनेट से ‘महत्वपूर्ण दस्तावेज’ मिले थे, जिसे उन्होंने विपक्ष के नेता शहबाज शरीफ और पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश को देखने के लिए आमंत्रित किया था।

कैसर ने कहा, ‘हमारे कानूनों और हमारे देश के लिए खड़े होने की आवश्यकता के अनुरूप मैंने फैसला किया है कि मैं स्पीकर के पद पर नहीं रह सकता और मैं इस्तीफा दे रहा हूं। चूंकि यह एक राष्ट्रीय कर्तव्य है और यह सुप्रीम कोर्ट का फैसला है, लिहाजा मैं पैनल के अध्यक्ष अयाज सादिक से सत्र चलाने के लिए कहूंगा।’

रात्रि 11:58 बजे 4 मिनट के लिए स्थगन के बाद शुरू हुआ नया सत्र

अयाज सादिक ने स्पीकर की कुर्सी ग्रहण करने के बाद प्रस्ताव पढ़ा और सदन के कर्मचारियों से सभी सदस्यों को सूचित करने के लिए घंटी बजाने को कहा कि मतदान शुरू होने वाला है। उसके बाद, उन्होंने 11:58 बजे प्रस्ताव पर मतदान शुरू किया और फिर सत्र को चार मिनट के लिए स्थगित कर दिया क्योंकि नियमों के अनुसार वही सत्र आधी रात के बाद भी जारी नहीं रह सकता। नया सत्र फिर मध्यरात्रि बाद 12:02 बजे पवित्र कुरान और नात की पाठ के साथ शुरू हुआ।

इससे पहले दिन में अविश्वास प्रस्ताव के माध्यम से पीएम इमरान खान के भाग्य का फैसला करने के लिए बुलाए गए सत्र को प्रस्ताव पर मतदान होने से पहले कई बार स्थगित किया गया था।

You Might Also Like

पूर्व कानून मंत्री अश्विनी कुमार का दावा- चुनावी बॉण्ड योजना रद्द करने से काले धन की भूमिका बढ़ेगी
प.बंगाल विधानसभा के बजट सत्र से नेता प्रतिपक्ष समेत भाजपा के चार विधायक निलंबित
ऐतिहासिक ट्रेड डील के बाद पीएम मोदी की किंग चार्ल्स तृतीय से भेंट, UK दौरा पूरा कर मालदीव रवाना
20 World Cup 2026: फहीम ने बचाई पाकिस्तान की लाज, कड़े मुकाबले में नीदरलैंड्स को 3 विकेट से हराया
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मिले सपा प्रमुख अखिलेश यादव, बोले- अब नकली संतों का होगा अंत
TAGGED:Ayaz Sadiqnational assemblyPM Imran KhanPolitical crisis in PakistanSpeaker Asad Qaiservoting on no-confidence motion
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

August 7, 2026

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?