Homeराज्यउत्तरप्रदेशसपा सांसद जावेद अली का आपत्तिजनक बयान, 'बहुसंख्यक आवाम ' को बताया...

सपा सांसद जावेद अली का आपत्तिजनक बयान, ‘बहुसंख्यक आवाम ‘ को बताया जहरीला, भाजपा पर साधा निशाना

मुरादाबाद, 15 जून। समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद जावेद अली ने आपत्तिजनक बयान दिया है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर देश में जहर फैलाने का आरोप लगाया और देश के ‘बहुसंख्यक’ को जहरीला बताया है। इसके साथ ही, सपा सांसद ने कहा कि धर्म के आधार पर लोगों के एक-दूसरे पर विश्वास में कमी आई है। सांसद जावेद अली को एक तथाकथित वीडियो में कहते हुए सुना गया, “मैं मुरादाबाद या संभल जैसे क्षेत्रों में बात करता हूं तो लोगों को ज्यादा समझाने की जरूरत नहीं पड़ती है, क्योंकि यहां ज्यादातर वो लोग होते हैं, जो एक लंबे अरसे से समाजवादी पार्टी के समर्थक और ताकत रहे हैं। ये लोग मुलायम सिंह यादव के जमाने से साथ देते रहे हैं। इसलिए लोगों को बहुत कुछ समझाना नहीं पड़ता है।”

उन्होंने अपने बयान में कहा, “उन इलाकों में समझाया जाएगा, जहां अल्पसंख्यकों की आबादी कम है और बहुसंख्यक ज्यादा तादाद में हैं। भारतीय जनता पार्टी की ओर से फैलाए गए जहर को बहुसंख्यक आवाम निकलने लगा है और काफी हद तक जहरीला हो गया है।” इसके साथ ही, कथित वीडियो में जावेद अली ने कहा, “मैं आरोप नहीं लगा रहा हूं, लेकिन भाजपा ने ऐसा माहौल पैदा कर दिया है कि आज उत्तर प्रदेश और देश के अंदर आपस में, जो कभी एक-दूसरे पर विश्वास होता था, उसमें धर्म के आधार पर काफी कमी आई है और वह विश्वास टूटा है।”

बताया जा रहा है कि राज्यसभा सांसद जावेद अली रविवार को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में आयोजित समाजवादी पार्टी के पीडीए सम्मेलन में शामिल हुए थे। इस दौरान, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जावेद अली ने देश के बहुसंख्यक (हिंदू) पर सवाल उठाए। बता दें कि राज्यसभा सांसद जावेद अली उत्तर प्रदेश के संभल जिले के मिर्जापुर नसरुल्लापुर के रहने वाले हैं। वे उत्तर प्रदेश में सपा सरकार के दौरान भी राज्यसभा के सदस्य रहे। माना जाता है कि जावेद अली का मुरादाबाद जिले में भी राजनीतिक दबदबा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments