hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: केंद्रीय कैबिनेट का फैसला : MSME सेक्टर को बड़ी राहत, SIDBI को 5,000 करोड़ रुपये की इक्विटी सहायता मंजूर
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > केंद्रीय कैबिनेट का फैसला : MSME सेक्टर को बड़ी राहत, SIDBI को 5,000 करोड़ रुपये की इक्विटी सहायता मंजूर
राष्ट्रीयकारोबारव्यापारहिन्दी

केंद्रीय कैबिनेट का फैसला : MSME सेक्टर को बड़ी राहत, SIDBI को 5,000 करोड़ रुपये की इक्विटी सहायता मंजूर

Revoi Editor
Last updated: January 21, 2026 1:25 pm
Revoi Editor
Published: January 21, 2026
Share
SHARE

नई दिल्ली, 21 जनवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) को 5,000 करोड़ रुपये की इक्विटी सहायता को मंजूरी दी गई है। यह राशि वित्तीय सेवा विभाग (DFS) द्वारा तीन चरणों में प्रदान की जाएगी – वित्त वर्ष 2025-26 में 3,000 करोड़ रुपये तथा वित्त वर्ष 2026-27 और 2027-28 में 1,000-1,000 करोड़ रुपये।

DFS द्वारा तीन चरणों में प्रदान की जाएगी यह राशि

इस इक्विटी निवेश से SIDBI की पूंजी मजबूत होगी और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) को ऋण उपलब्ध कराने की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। अनुमान है कि वित्तीय सहायता पाने वाले MSMEs की संख्या वित्त वर्ष 2025 के अंत में 76.26 लाख से बढ़कर वित्त वर्ष 2028 तक लगभग 1.02 करोड़ हो जाएगी। इससे करीब 25.74 लाख नए MSMEs को लाभ मिलेगा और अनुमानित रूप से 1.12 करोड़ नए रोजगार सृजित होंगे।

SIDBI की जोखिम-भारित परिसंपत्तियों में वृद्धि की संभावना

पृष्ठभूमि में, MSMEs को अधिक और सस्ती ऋण सुविधा उपलब्ध कराने, डिजिटल एवं बिना गारंटी वाले ऋण उत्पादों तथा स्टार्टअप्स के लिए वेंचर डेट को बढ़ावा देने के कारण SIDBI की जोखिम-भारित परिसंपत्तियों में वृद्धि की संभावना है। ऐसे में यह पूंजी निवेश SIDBI को पूंजी पर्याप्तता अनुपात (CRAR) को स्वस्थ स्तर पर बनाए रखने में मदद करेगा।

यह निर्णय MSME क्षेत्र को सशक्त बनाने, रोजगार सृजन को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

You Might Also Like

छजलैट केस : आजम खान और बेटा अब्दुल्ला 15 वर्ष पुराने मामले में दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई दो-दो साल की सजा
दिल्ली : मनीष सिसोदिया की पत्नी की तबीयत बिगड़ी, अपोलो अस्पताल में कराया गया भर्ती
उत्तर प्रदेश : खट्टर व अजय मिश्र के बयान पर मायावती का हमला, जानें क्या कहा?
बॉलीवुड : अनन्या पांडे ने ‘सामी सामी’ गाने पर लगाए ठुमके, वीडियो हुआ वायरल
आरक्षण को लेकर राहुल गांधी पर भड़कीं मायावती, X पर बोलीं- ‘इस नाटक से रहें सतर्क’
TAGGED:Central Cabinet decisionequity support to SIDBIMajor relief for the MSME sectorRs 5000 crore equity support
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदिल्लीराज्यहिन्दी

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

August 10, 2026

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?