नई दिल्ली, 19 अगस्त। घरेलू प्रशंसकों के सम्मुख बुधवार को इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम के विभिन्न कोर्टों पर जोर आजमाइश करने उतरे भारतीय शटलरों का मिश्रित भाग्य रहा। इस दौरान पूर्व विश्व चैम्पियन पीवी सिंधु व उभरते शटलर आयुष शेट्टी ने जहां अपना अभियान जारी रखते हुए पूर्व क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली वहीं देश के शीर्षस्थ पुरुष शटलर लक्ष्य सेन व प्रतिभाशाली किशोरी उन्नति हुड्डा की चुनौती दूसरे दौर में हार के साथ खत्म हो गई। उधर पुरुष युगल सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी व चिराग शेट्टी की ख्यातिनाम जोड़ी वॉकओवर के सहारे आगे बढ़ गई।
Day 3 Wrap 🏸✅️ pic.twitter.com/aoXh1brQmE
— BAI Media (@BAI_Media) August 19, 2026
सिंधु ने कनाडाई वेन यू झांग को 35 मिनट में किनारे लगाया
विश्व चैम्पियनशिप में रिकॉर्ड छठा पदक जीतने प्रयासरत विश्व नंबर नौ सिंधु ने कोर्ट नंबर एक पर कनाडा की वेन यू झांग को सिर्फ 35 मिनट में 21-16, 21-17 से हराकर अंतिम 16 में जगह बनाई। वर्ष 2019 की विश्व चैम्पियन नौवीं सीड सिंधु का अगला मुकाबला तीसरी वरीय चीनी वांग झी यी से होगा।
Serene Sindhu 💫
PV Sindhu challenges herself in the R32 as she continues her run at the BWF World Championships.#bwfworldchampionships #newdelhi2026 #smashforIndia pic.twitter.com/vjMJ9FNBwX
— BAI Media (@BAI_Media) August 19, 2026
आयुष ने श्रीलंकाई अबेयविक्रमा को हराने में 26 मिनट खर्च किए
वहीं विश्व नंबर एक चीनी दिग्गज शी यू की पर स्तब्धकारी जीत हासिल करने वाले आयुष शेट्टी ने कोर्ट नंबर एक पर ही श्रीलंकाई डुमिंदु अबेयविक्रमा को महज 26 मिनट में 21-8, 21-10 से परास्त किया। विश्व रैंकिंग में 22वें नंबर पर काबिज 21 वर्षीय शेट्टी का सामना मजबूत इंडोनेशियाई शटलर अल्वी फरहान से होगा।
Ayush Shetty breeze through the R32 to go through to the pre-quarters 💥#bwfworldchampionships #newdelhi2026 #smashforindia pic.twitter.com/EJ8lwvxPVO
— BAI Media (@BAI_Media) August 19, 2026
लक्ष्य पूर्व विश्व जूनियर नंबर एक गैरेट टैन से कड़े संघर्ष में हारे
हालांकि विश्व चैम्पियनशिप के पूर्व कांस्य पदक विजेता लक्ष्य दूसरे दौर के मुकाबले में पूर्व विश्व जूनियर नंबर एक अमेरिकी गैरेट टैन के हाथों उलटफेर का शिकार होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए। विश्व रैंकिंग में 14वें नंबर पर काबिज 24 वर्षीय लक्ष्य पहला गेम जीतने के बावजूद 92वें क्रम के टैन की तेज गति, आक्रामक खेल व चकमा देने की रणनीति का सामना नहीं कर सके और 73 मिनट तक खिंची कश्मकश के बाद 21-19, 19-21, 17-21 से हार गए।
🇮🇳 Lakshya Sen has been eliminated from the World Championships 💔
He faced defeat (21-19, 19-21, 17-21) against Garret Tan of the USA in the second round on Day 3
▶️ Read more: https://t.co/iHSiH3iar8 pic.twitter.com/dVRbwMcp6d
— ESPN India (@ESPNIndia) August 19, 2026
निराश लक्ष्य बोले – टैन मेरे से बेहतर खिलाड़ी साबित हुए
निराश लक्ष्य ने कहा, ‘यह बहुत कड़ा मुकाबला था। मेरे अंदर जितनी ऊर्जा थी, मैंने सब झोंक दी। तीसरे गेम में मैं शारीरिक रूप से भी थक चुका था। मैं उन्हें काफी श्रेय दूंगा, उन्होंने बहुत अच्छा खेल दिखाया। हालांकि, मैं थोड़ा निराश हूं। मैंने अंत तक अपना सब कुछ दिया, लेकिन वह पर्याप्त नहीं था। आज वह मेरे से बेहतर खिलाड़ी साबित हुआ। यह एक बड़ा टूर्नामेंट है, इसलिए शायद इसका दर्द ज्यादा होगा। लेकिन आगे कुछ बड़े टूर्नामेंट आने वाले हैं और अब मैं उनकी तैयारी करूंगा।’
12वीं सीड कनाडाई मिशेल ली से पहला गेम लेने के बाद हारीं उन्नति
इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में पदार्पण कर रहीं 18 वर्षीया उन्नति हुड्डा को भी मायूस होना पड़ा। कोर्ड नंबर तीन पर महिला एकल के दूसरे दौर में पहला गेम जीतने के बावजूद विश्व नंबर 26 उन्नति कनाडा की 12वीं वरीय मिशेल ली से पार नहीं पा सकीं और 58 मिनट तक खिंचा संघर्ष उन्हें 21-11, 9-21, 21-23 से गंवाना पड़ा।
Chin up Unnati Hooda, we're all proud of that performance. 👏
An emotional Unnati shares her thoughts on today's match, courtside.#bwfworldchampionships#newdelhi2026#smashforIndia pic.twitter.com/lzjP6kKlIf
— BAI Media (@BAI_Media) August 19, 2026
चोट के चलते स्कॉटिश टीम के हटने से सात्विक व चिराग आगे बढ़े
उधर दो बार के कांस्य पदक विजेता सात्विक व चिराग शेट्टी की पांचवीं सीड पुरुष युगल जोड़ी भी वॉकओवर मिलने के बाद प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई। चिराग-सात्विक को पहले दौर में बाई मिली थी और दूसरे दौर में उनका सामना स्कॉटलैंड के एलेक्जेंडर डुन व एडम प्रिंगल से होना था। हालांकि बुधवार को ही मिश्रित युगल मुकाबले के दौरान डुन के दाएं टखने में चोट लगने के बाद स्कॉटलैंड की जोड़ी ने अंतिम समय में नाम वापस ले लिया।
Satwik-Chirag Update 🚨
The Indian pair are through to the BWF World Championships 2026 pre-quarters after receiving a walkover. #SmashForIndia #BWFWorldChampionships #NewDelhi2026 pic.twitter.com/6eUzBdtvES
— BAI Media (@BAI_Media) August 19, 2026
मिश्रित युगल में ध्रुव कपिला व तनीषा क्रास्टो की आसान जीत
ध्रुव कपिला व तनीषा क्रास्टो की 15वीं वरीय मिश्रित युगल जोड़ी ने भी अंतिम 16 में जगह बना ली। कोर्ट नंबर एक पर दिन के तीसरे मैच में भारतीय जोड़ी ने मकाऊ के लियोंग इओक चोंग व एनजी वेंग ची को सिर्फ 30 मिनट में 21-11, 21-11 से परास्त किया।
Tanisha and Dhruv won their first game with a straight-set win, moving into the next round at the BWF World Championships. 🤩🔥 pic.twitter.com/0A2oygnBb8
— BAI Media (@BAI_Media) August 19, 2026
हरिहरन व अर्जुन की पुरुष युगल टीम बाहर
फिलहाल पुरुष युगल में हरिहरन अम्साकरुणन व एमआर अर्जुन की जोड़ी बाहर हो गई। कोर्ट नंबर तीन पर दिन का सातवां मैच खेलने उतरी भारतीय टीम को राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में कांग मिन ह्युक व की डोंग जू की कोरियाई जोड़ी के खिलाफ 43 मिनट में 17-21, 14-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी।


