hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: राहुल गांधी के राजस्थान में प्रवेश से पहले कांग्रेस को झटका, रिणवा और डूडी भाजपा में शामिल
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > राहुल गांधी के राजस्थान में प्रवेश से पहले कांग्रेस को झटका, रिणवा और डूडी भाजपा में शामिल
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

राहुल गांधी के राजस्थान में प्रवेश से पहले कांग्रेस को झटका, रिणवा और डूडी भाजपा में शामिल

Vinayak Barot
Last updated: November 26, 2022 8:45 pm
Vinayak Barot
Published: November 26, 2022
Share
SHARE

चूरू, 26 नवम्बर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान आने से पहले पार्टी को बड़ा झटका लगा, जब शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के सदस्य जयदीप डूडी और पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा ‘हाथ’ का साथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। दोनों नेताओं के इस कदम को सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच चल रही खींचतान से जोड़कर देखा जा रहा है।

गहलोत और पायलट के बीच जारी लड़ाई में उलझकर रह गई है कांग्रेस : डूडी

जयदीप डूडी ने भाजपा में शामिल होते ही कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने कहा कि कुर्सी के लिए सीएम गहलोत और पायलट के बीच चल रही लड़ाई में कांग्रेस उलझकर रह गई है। इसका खामियाजा राज्य की जनता को भुगतना पड़ रहा है। मैं इसलिए भाजपा में आया हूं।’

सरदारशहर उपचुनाव में श्री राजकुमार रिणवा व श्री जयदीप डुडी भाजपा में शामिल हुये। राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी श्री @ArunSinghbjp,प्रदेश अध्यक्ष श्री @DrSatishPoonia,उपनेता प्रतिपक्ष श्री @Rajendra4BJP व केन्द्रीय मंत्री श्री @arjunrammeghwal ने विशाल जनसभा को संबोधित किया pic.twitter.com/4ThC6TuZCN

— BJP Rajasthan (@BJP4Rajasthan) November 26, 2022

उन्होंने कहा, ‘सीएम गहलोत और सचिन पायलट के बीच चल रही आपसी लड़ाई में पार्टी और राज्य की जनता का काफी नुकसान हुआ है। मेरा संबंध न गहलोत गुट से था, ना पायलट कैंप से। मेरा संबंध मेरे क्षेत्र भादरा की जनता और कार्यकर्ता से है, जिसकी पिछले चार साल के उपेक्षा की जा रही है। यहां के किसानों को सिंचाई के लिए पूरा पानी नहीं मिल रहा है, शिक्षा और स्वास्थ्य की व्यवस्था भी चौपट है।’

भाजपा सरकार में मंत्री रह चुके हैं रिणवा

जयदीप डूडी और पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा ने सरदारशहर (चूरू) में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्य प्रभारी अरुण सिंह और प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए। जयदीप डूडी पूर्व संसदीय सचिव हैं जबकि रिणवा वसुंधरा राजे के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में मंत्री थे।

2018 में बागी हो गए थे राजकुमार रिणवा

वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा से टिकट न मिलने पर राजकुमार रिणवा बागी हो गए। इस पर पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया था। इस पर रिणवा ने चूरू की रतनगढ़ सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर विधानसभा चुनाव लड़ा। बाद में 2019 में लोकसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

सरदारशहर विधानसभा सीट पर है उपचुनाव

उल्लेखनीय है कि सरदारशहर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। मतदान पांच दिसम्बर को और मतगणना आठ दिसम्बर को होगी। यहां सत्तारूढ़ कांग्रेस ने अनिल शर्मा और बीजेपी ने अशोक पींचा को उम्मीदवार बनाया है।

You Might Also Like

हिंसाग्रस्त सूडान में फंसे लोगों के लिए यूपी सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
अहमदाबाद में एअर इंडिया का विमान क्रैश, लंदन की उड़ान में पूर्व सीएम विजय रूपाणी सहित 242 लोग सवार थे
भारत में कोरोना संकट : 22 दिनों के भीतर सक्रिय मामलों में 50% फीसदी की कमी, अब लगभग 18 लाख एक्टिव केस
मनी लॉन्ड्रिंग केस : सीएम केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
सुप्रीम कोर्ट 1991 के पूजा स्थल कानून को लागू करने की ओवैसी की याचिका पर सुनवाई को सहमत
TAGGED:Jaideep DudiRahul GandhiRajasthanRajkumar RinwaRinwa and Dudi join BJPShock to Congress
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदिल्लीराज्यहिन्दी

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

August 10, 2026

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

Trump Iran Compensation: ट्रंप ने ईरान से मांगा मुआवजा, कहा- मिडिल ईस्ट में मौत और नुकसान की भरपाई करे तेहरान

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

अमित शाह के समर्थन में NDA सांसदों का मार्च, राहुल गांधी से पूछा- झारखंड में छात्रों पर कार्रवाई का जवाब कौन देगा?

NDA MPs Meeting : ‘वंदे मातरम’ के नारों से गूंजा ‘मंगल मिलन’, पीएम मोदी समेत NDA सांसदों ने लहराया तिरंगा

सरकारी स्कूलों की बदहाली पर अभिजीत दिपके का सवाल- 80 साल बाद भी गांवों के बच्चों को बुनियादी सुविधाएं क्यों नहीं?

Ram Mandir: आचार्य इंद्रदेव मिश्र बने राम मंदिर के ‘व्यवस्था प्रमुख’, दिसंबर 2026 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?