hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा – NDA ‘आत्मसमर्पित गठबंधन’, मोदी व शाह के सामने कोई बोल नहीं सकता
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा – NDA ‘आत्मसमर्पित गठबंधन’, मोदी व शाह के सामने कोई बोल नहीं सकता
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा – NDA ‘आत्मसमर्पित गठबंधन’, मोदी व शाह के सामने कोई बोल नहीं सकता

Vinayak Barot
Last updated: January 9, 2024 3:08 pm
Vinayak Barot
Published: January 9, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली, 9 जनवरी। शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की कड़ी आलोचना करते हुए भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को मजबूरी वाला गठबंधन बताया। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. की तुलना में NDA ‘आत्मसमर्पित गठबंधन’ है।

राज्यसभा सांसद चतुर्वेदी ने दावा किया कि एनडीए में शामिल अन्य दल केवल पीएम मोदी और अमित शाह की उपस्थिति में खड़े होना जानते हैं। उनमें अपनी राय व्यक्त करने या निर्णय लेने की क्षमता नहीं है। इस कारण से भाजपा की अगुवाई वाला एनडीए ‘आत्मसमर्पित गठबंधन’ है।

 

प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, ‘भाजपा का गठबंधन असल में मजबूरी का गठबंधन है क्योंकि हर कोई जानता है कि वे तभी जीत सकते हैं, जब किसी भी तरह के अत्याचार का समर्थन करेंगे। भाजपा ने इस देश को, देश के लोकतंत्र को और संविधान को दरकिनार कर दिया है। एनडीए में शामिल अन्य पार्टियां भी जानती हैं कि वे पीएम मोदी और अमित शाह के सामने न तो बोल पाएंगी और न ही कोई निर्णय ले पाएंगी। इसलिए उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया है। यह एक आत्मसमर्पण गठबंधन है।”

विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. की प्रकृति लोकतांत्रिक

एनडीए गठबंधन के विपरीत प्रियंका चतुर्वेदी ने 26 दलों के विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. की जमकर प्रशंसा की और उसकी प्रकृति को लोकतांत्रिक बताया। उन्होंने कहा, ‘ I.N.D.I.A. 26 पार्टियों का गठबंधन है। उनके बीच मतभेद हो सकते हैं, लेकिन यही लोकतंत्र की खूबसूरती है। यह चर्चा का विषय है। मुझे उम्मीद है कि इस पर जल्द से जल्द फैसला लिया जाएगा और हम सभी लोग देश के संविधान व देश की जनता के लिए इस लड़ाई को मजबूती से लड़ेंगे और इसमें विजयी होंगे।’

You Might Also Like

पीएम मोदी ने देश को दी चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, दिल्ली से हिमाचल का सफर 5 घंटे से भी कम
बॉलीवुड : तनु वेड्स मनु 3 में बदलेगी कहानी, अब जीशान संग इश्क लड़ाएंगी कंगना रनौत
बंगाल में रिकॉर्ड मतदान पर अमित शाह ने किया मतदाताओं का अभिनंदन,कहा- यह सुशासन के नए युग की आहट
विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस : माउस-की बोर्ड और एक क्लिक, मशीन नहीं जादू की छड़ी है कंप्यूटर
भारत शांति चाहता है, लेकिन किसी भी चुनौती से निबटने में सक्षम : राजनाथ सिंह
TAGGED:ndaPriyanka ChaturvediShiv Sena (UBT) MPsurrendered alliance
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
revoinews

“Corona May Peak Mid-April, Decline by May End:” Scientists

Editor In Chief
Editor In Chief
April 3, 2021
उत्तराखंड में हिम्स्खलन को लेकर रेड अलर्ट, दिल्ली और UP में बढ़ेगा पारा
फीफा विश्व कप : एम्बापे के दो गोल, पोलैंड को 3-1 से हराकर चैंपियन फ्रांस क्वार्टरफाइनल में
कांग्रेस नेता वेणुगोपाल ने जयशंकर को लिखा पत्र, म्यांमार में फंसे भारतीयों की रिहाई की मांग की
સોશિયલ મીડિયા પર મુકેશ ખન્નાના મોતની અફવા વાયરલઃ- અભિનેતાએ કહ્યું, ‘હું લિબકુલ સ્વસ્થ છું’
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?