hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: अफ्रीका के बाहर फैलने लगा एमपॉक्स, स्वीडन में मिला पहला केस, WHO ने घोषित की हेल्थ इमरजेंसी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > अफ्रीका के बाहर फैलने लगा एमपॉक्स, स्वीडन में मिला पहला केस, WHO ने घोषित की हेल्थ इमरजेंसी
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

अफ्रीका के बाहर फैलने लगा एमपॉक्स, स्वीडन में मिला पहला केस, WHO ने घोषित की हेल्थ इमरजेंसी

Vinayak Barot
Last updated: August 16, 2024 12:52 pm
Vinayak Barot
Published: August 16, 2024
Share
SHARE

हेलसिंकी,16 अगस्त। स्वीडन में एमपॉक्स के अधिक संक्रामक क्लेड I वैरिएंट का पहला मामला मिला है। एक दिन पहले ही विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दो साल में दूसरी बार इस बीमारी को ग्लोबल पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया है। देश की सार्वजनिक स्वास्थ्य एजेंसी ने गुरुवार को बताया कि यह अफ्रीका के बाहर इस वैरिएंट का पहला पुष्ट मामला भी है। स्वास्थ्य एजेंसी के महामारी विज्ञानी मैग्नस गिसलेन ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि मरीज को अफ्रीका के उस क्षेत्र की यात्रा के दौरान संक्रमण हुआ, जहां ‘क्लेड I’ फैल रहा है। यह रिपोर्ट विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से  एमपॉक्स को अंतरराष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करने के एक दिन बाद आई हैं।

स्वास्थ्य एजेंसी ने उल्लेख किया कि, पिछले वैरिएंट के विपरीत जो मुख्य रूप से यौन संपर्क के माध्यम से फैलता था, क्लेड I अब मुख्य रूप से घरेलू संपर्कों के माध्यम से फैल रहा है और अक्सर बच्चों को संक्रमित करता है। यह 2022 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैले क्लेड IIबी वैरिएंट जैसी ही बीमारी का कारण बनता है, लेकिन क्लेड I के कारण स्थिति अधिक गंभीर हो सकती है और इसमें मृत्यु दर भी अपेक्षाकृत उच्च है। एजेंसी ने कहा कि स्वीडन क्लेड I रोगियों के निदान, उपचार और अलगाव के लिए तैयार है। इसने पहले संकेत दिया था कि देश में वैरिएंट के अलग-अलग मामले सामने आ सकते हैं। स्वीडन ने संक्रमण की पिछली लहर में लगभग 300  एमपॉक्स क्लेड IIबी मामलों की सूचना दी थी।

इस वायरस के केस अभी तक अफ्रीका में ही मिले थे। लेकिन, अब इसके मामले अफ्रीका से बाहर भी मिलने लगे हैं। जनवरी 2023 से अब तक 27,000 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं और लगभग 1100 मौतें दर्ज की गई हैं। यह वायरस अब कांगो के कुछ हिस्सों के अलावा पूर्वी कांगो से रवांडा, युगांडा, बुरुंडी और केन्या तक फैल गया है।

UN ने दोहराई WHO की चेतावनी संयुक्त राष्ट्र के उप प्रवक्ता फरहान हक ने गुरुवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन की घोषणा को दोहराते हुए एमपॉक्स वायरस को ‘पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी ऑफ इंटरनेशनल कन्सर्न’ बताया। उन्होंने कहा कि डब्ल्यूएचओ  एमपॉक्स वायरस के अफ्रीका और संभवतः महाद्वीप के बाहर के देशों में फैलने की संभावना के बारे में भी चेतावनी दे रहा है।

 

You Might Also Like

असम में कांग्रेस को झटका :  पूर्व सांसद रिपुन बोरा तृणमूल कांग्रेस में शामिल
यूक्रेन की सेना हमले की योजना नहीं बना रही है : वेलेरी जालुज्नी
डॉ. आंबेडकर की जयंती पर मायावती ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन, कांग्रेस और भाजपा पर साधा निशाना, जानें क्या कहा…
आयकर रिटर्न : 31 मार्च तक आधार से पैन लिंक नहीं कराया तो ज्यादा टीडीएस भरने के लिए रहिए तैयार
नवरात्रि उत्सव पर पथराव, धार्मिक झंडे पर बवाल, गुजरात के दो शहरों में सांप्रदायिक तनाव
TAGGED:AfricaAmpoxdeclaredfirst casehealth emergencySwedenwho
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
हिन्दीउत्तरप्रदेशराज्य

UP OTS Scheme 2026: यूपी के 762 नगरीय निकायों में संपत्ति कर पर लागू होगी OTS योजना, 15 अगस्त से मिलेगा लाभ

August 11, 2026

अमित शाह के समर्थन में NDA सांसदों का मार्च, राहुल गांधी से पूछा- झारखंड में छात्रों पर कार्रवाई का जवाब कौन देगा?

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

NDA MPs Meeting : ‘वंदे मातरम’ के नारों से गूंजा ‘मंगल मिलन’, पीएम मोदी समेत NDA सांसदों ने लहराया तिरंगा

Share Market Today: कमजोर शुरुआत के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 250 अंक टूटा; निफ्टी 24,550 के नीचे

आकाश आनंद ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को कहा ‘अंकल’, कांग्रेस बोली- पहले संविधान पढ़ें

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

कोलंबिया में भूकंप से 111 लोगों की मौत, सरकार ने घोषित किया राष्ट्रीय आपातकाल

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?