hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: संजय राउत का दावा – शिंदे सरकार का ‘डेथ वारंट’ जारी, 15-20 दिनों में खत्म हो जाएगी सत्ता
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > संजय राउत का दावा – शिंदे सरकार का ‘डेथ वारंट’ जारी, 15-20 दिनों में खत्म हो जाएगी सत्ता
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

संजय राउत का दावा – शिंदे सरकार का ‘डेथ वारंट’ जारी, 15-20 दिनों में खत्म हो जाएगी सत्ता

Vinayak Barot
Last updated: April 23, 2023 7:10 pm
Vinayak Barot
Published: April 23, 2023
Share
SHARE

जलगांव (महाराष्ट्र), 23 अप्रैल। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने रविवार को दावा किया कि एकनाथ शिंदे की अगुआई वाली महाराष्ट्र सरकार का ‘डेथ वारंट’ जारी हो गया है और अगले 15-20 दिनों में यह सरकार गिर जाएगी।

पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाले शिवसेना धड़े के प्रमुख नेता राउत ने यहां पत्रकारों से कहा कि उनकी पार्टी अदालत के आदेश का इंतजार कर रही है और उम्मीद कर रही है कि न्याय किया जाएगा।

संजय राउत उच्चतम न्यायालय में लंबित उन याचिकाओं का जिक्र कर रहे थे, जिनमें से एक में शिवसेना (शिंदे धड़े) के 16 विधायकों को अयोग्य ठहराने का अनुरोध किया गया है, जिन्होंने ठाकरे के नेतृत्व के खिलाफ बगावत की थी।

राउत ने दावा किया, ‘मौजूदा मुख्यमंत्री और उनके 40 विधायकों की सरकार 15-20 दिनों में गिर जाएगी। इस सरकार का डेथ वारंट जारी हो गया है। अब यह तय होना है कि कौन इस पर हस्ताक्षर करेगा।’ वैसे शिवसेना (यूबीटी) के नेता ने पूर्व में भी दावा किया था कि शिंदे सरकार फरवरी में गिर जाएगी।

गौरतलब  है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता अजित पवार को लेकर पिछले कुछ दिनों से जारी कयासबाजियों के बीच महाराष्ट्र में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं। चर्चा यहां तक है कि अजित पवार लगभग दो दर्जन विधायकों को साथ लेकर भाजपा से हाथ मिला सकते हैं। हालांकि पवार ने खुद इसका खंडन किया है, लेकिन पिछले कुछ दिनों में पीएम मोदी और भाजपा के समर्थन में उनके बयानों के राजनीतिक गलियारों में अलग मायने निकाले जा रहे हैं।

You Might Also Like

भारत ने अब बांग्लादेश को दिया झटका – रेडीमेड कपड़ों समेत इन सामानों पर लगाया प्रतिबंध
अयोध्या में राम पथ के निर्माण और सीवर लाइन बिछाने में लापरवाही के आरोप में 6 अधिकारी निलंबित
गेहूं निर्यात पर पाबंदी : जी-7 समूह देशों ने की भारत की निंदा, बोले – दुनिया में बढ़ेगा खाद्य संकट
भारतीय क्रिकेट टीम अक्टूबर में न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी, BCCI ने जारी किया शेड्यूल
बुलडोजर से टकराई गुजरात के पूर्व मंत्री की कार, सावरकुंडला के पास हादसे में मौत
TAGGED:power will endSanjay Raut claimsShinde governmentShinde government's death warrant
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
महाराष्ट्रदेश-विदेशबॉलीवुडमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

August 8, 2026

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?