1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. Amarnath Yatra 2026: तीसरा जत्था जम्मू से रवाना, श्रद्धालुओं ने सुरक्षा व्यवस्था की सराहना, बोले- ‘बाबा का बुलावा आया तो चल पड़े’
Amarnath Yatra 2026: तीसरा जत्था जम्मू से रवाना, श्रद्धालुओं ने सुरक्षा व्यवस्था की सराहना, बोले- ‘बाबा का बुलावा आया तो चल पड़े’

Amarnath Yatra 2026: तीसरा जत्था जम्मू से रवाना, श्रद्धालुओं ने सुरक्षा व्यवस्था की सराहना, बोले- ‘बाबा का बुलावा आया तो चल पड़े’

0
Social Share

जम्मू-कश्मीर। श्री अमरनाथ यात्रा 2026 का श्रद्धा और उत्साह के साथ शुभारंभ हो चुका है। यात्रा के दूसरे दिन शनिवार को संत समाज का तीसरा जत्था जम्मू की पुरानी मंडी स्थित श्री राम मंदिर से बाबा बर्फानी के पवित्र दर्शन के लिए रवाना हुआ। इस दौरान पूरे मार्ग पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखने को मिले। केंद्रीय सुरक्षा बलों और पुलिस की तैनाती के बीच श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ यात्रा पर निकले। यात्रा पर रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं ने प्रशासन की व्यवस्थाओं की खुलकर सराहना की। एक श्रद्धालु ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि यह उनकी पहली अमरनाथ यात्रा है और इसे लेकर उनके भीतर अपार उत्साह है।

उन्होंने कहा, “बाबा का बुलावा आया है, इसलिए हम निकल पड़े हैं। आगे क्या होगा, इसकी चिंता नहीं है। प्रशासन ने यात्रा के लिए बेहतरीन इंतजाम किए हैं।” एक अन्य श्रद्धालु ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था बेहद मजबूत है और हर जगह सुरक्षाबलों की मौजूदगी दिखाई दे रही है। उनके अनुसार, यात्रा मार्ग पर सुरक्षा इतनी सख्त है कि श्रद्धालु खुद को पूरी तरह सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर के हालात में सुधार देखने को मिला है। महिला श्रद्धालुओं में भी यात्रा को लेकर विशेष उत्साह नजर आया।

एक महिला श्रद्धालु ने कहा, “बाबा का बुलावा आया है, इसलिए जाना ही था। प्रशासन की ओर से सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं और हमें किसी तरह की परेशानी नहीं हो रही है।” एक अन्य श्रद्धालु ने भारतीय सेना और अर्धसैनिक बलों की सराहना करते हुए कहा कि सुरक्षा बल पूरी मुस्तैदी के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु सुरक्षित तरीके से बाबा बर्फानी के दर्शन कर लौट रहे हैं, जिससे लोगों का भरोसा और उत्साह दोनों बढ़ा है। एक महिला श्रद्धालु ने भगवान शिव से सभी यात्रियों की सुरक्षित और सफल यात्रा की प्रार्थना करते हुए कहा कि बाबा सभी भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखें। उन्होंने भी प्रशासन की व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताया।

तीसरे जत्थे में शामिल एक अन्य श्रद्धालु ने कहा कि उनकी इच्छा पहले दिन ही यात्रा पर जाने की थी, लेकिन अब तीसरे जत्थे में शामिल होने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद पत्थरबाजी की घटनाओं में कमी आई है और आतंकी घटनाओं का डर भी पहले की तुलना में कम महसूस होता है। इसी कारण अधिक संख्या में श्रद्धालु निर्भय होकर बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। श्री अमरनाथ यात्रा 2026 के दौरान प्रशासन, पुलिस, भारतीय सेना और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की ओर से सुरक्षा और सुविधाओं के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि देशभर से आने वाले श्रद्धालु सुरक्षित और सुगमता से अपनी यात्रा पूरी कर सकें।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code