hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: मराठी फिल्‍म ‘हर हर महादेव’ पर बवाल, थिएटर में घुसकर एनसीपी नेता ने की मारपीट, शो बंद करवाया
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > बॉलीवुड > मराठी फिल्‍म ‘हर हर महादेव’ पर बवाल, थिएटर में घुसकर एनसीपी नेता ने की मारपीट, शो बंद करवाया
बॉलीवुडमनोरंजनहिन्दी

मराठी फिल्‍म ‘हर हर महादेव’ पर बवाल, थिएटर में घुसकर एनसीपी नेता ने की मारपीट, शो बंद करवाया

Vinayak Barot
Last updated: November 8, 2022 12:49 pm
Vinayak Barot
Published: November 8, 2022
Share
SHARE

मुंबई, 8 नवम्बर। फिल्‍मों के विरोध और बायकॉट का सिलसिला अब बॉलीवुड से होते हुए मराठी सिनेमा तक पहुंच गया है। हाल ही रिलीज शरद केलकर की मराठी फिल्‍म ‘हर हर महादेव’ पर बवाल शुरू हो गया है। एनसीपी नेता जितेंद्र आह्वाड ने 25 अक्‍टूबर को रिलीज हुई इस फिल्‍म का मुंबई में न सिर्फ विरोध किया, बल्‍क‍ि सिनेमाघर पहुंचकर शो बंद करवाने की भी कोशिश की।

छत्रपति शिवाजी से जुड़े इतिहास को गलत तरह से दिखाने का आरोप

वहीं ठाणे के एक मल्‍टीप्‍लेक्‍स में उनके समर्थकों ने गुंडागर्दी की और फिल्म देखने पहुंचे एक शख्स की पिटाई की। एनसीपी नेता और उनके समर्थकों का आरोप है कि ‘हर हर महादेव’ फिल्म में छत्रपति शिवाजी से जुड़े इतिहास को गलत तरह से दिखाया गया है।

एनसीपी नेता जितेंद्र आह्वाड के साथ ही रविवार को शिवाजी महाराज के वंशज और पूर्व सांसद संभाजीराजे छत्रपति ने भी फिल्‍म का विरोध किया है। उन्‍होंने एलान किया कि वे सिनेमाई आजादी यानी सिनेमैटिक लिबर्टी की आड़ में शिवाजी महाराज के इतिहास के गलत चित्रण को बिल्‍कुल बर्दाश्‍त नहीं करेंगे। संभाजीराजे छत्रपति ने फिल्म हर हर महादेव के साथ ही अपकमिंग मराठी फिल्‍म ‘वेदत मराठे वीर दौदाले सात’ का भी विरोध किया है।

ठाणे में जितेंद्र आह्वाड के खिलाफ एफआईआर

वहीं पुलिस ने जितेंद्र आह्वाड के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ठाणे जिले के वर्तक नगर थाने में पूर्व मंत्री जितेंद्र आह्वाड और लगभग 100 एनसीपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की 141,143, 146, 149, 323, 504 सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि हालांकि अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

‘वेदत मराठे वीर दौदाले सात‘ में अक्षय बनेंगे शिवाजी महाराज

हाल ही मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्‍थ‍िति में फिल्म ‘वेदत मराठे वीर दौदाले सात’ की घोषणा की गई है। इस फिल्‍म को महेश मांजरेकर डायरेक्‍ट कर रहे हैं जबकि अक्षय कुमार इस फिल्‍म में शिवाजी महाराज का रोल प्ले करेंगे।

‘हर हर महादेव‘ में सुबोध भावे बने हैं शिवाजी महाराज

गौर करने वाली बात यह भी है कि फिल्म ‘हर हर महादेव’ की रिलीज से पहले ही इस फिल्‍म को लेकर दर्शक बहुत एक्‍साइटेड थे। यह एक एपिक हिस्टोरिकल एक्शन ड्रामा है, जिसे अभिजीत देशपांडे ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में सुबोध भावे, शरद केलकर, अमृता खानविलर लीड रोल में हैं। सुबोध भावे ने ‘हर हर महादेव’ में छत्रपति शिवाजी महाराज का रोल प्ले किया है जबकि शरद केलकर इसमें बाजी प्रभु देशपांडे बने हैं।

क्‍या है ‘हर हर महादेव‘ फिल्‍म की कहानी

‘हर हर महादेव’ फिल्‍म की कहानी के केंद्र में बाजी प्रभु देशपांडे हैं। वह शिवाजी महाराज के सेनापति थे। बाजी प्रभु ने 300 सैनिकों की सेना के साथ 12 हजार बीजापुरी सैनिकों से युद्ध लड़ा था। इस फिल्‍म को फिल्‍म समीक्षकों के साथ ही दर्शकों से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस ने किया फिल्म का समर्थन

इसी क्रम में राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस ने कहा कि फिल्म बंद नहीं होनी चाहिए। राज ठाकरे ने यह भी कहा था कि फिल्म को केवल कला के काम के रूप में देखा जाना चाहिए।

You Might Also Like

Vijay Diwas 2025: राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री व अमित शाह ने ‘विजय दिवस’ पर सैनिकों के बलिदान और शौर्य को किया नमन
बांग्लादेश में रेल हादसा : ढाका के पास पैसेंजर ट्रेन मालगाड़ी से टकराई, 20 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा घायल
वित्त मंत्री निर्मला ने महाभारत के इस श्लोक से बताया – मध्यम वर्ग को क्यों नहीं मिली टैक्स में राहत
मनसे प्रमुख राज ठाकरे के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी, कभी भी हो सकते हैं गिरफ्तार
पाकिस्तान पर अब भारत का समुद्री अटैक : भारतीय नौसेना ने कराची पोर्ट को किया तबाह
TAGGED:attacked the theaterHar Har MahadevJitendra Awhadncp leaderRuckus over Marathi filmshow closed
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

उच्चतम न्यायालय ने पर्यावरण मंत्रालय के आदेश पर लगाई रोक, जारी की नोटिस

Vinayak Barot
Vinayak Barot
January 3, 2024
इमरान खान पर आतंकवाद के आरोप के बाद अमेरिका बोला – पाकिस्तान में किसी दल की तरफदारी नहीं
अपने प्रदर्शन से खुश नहीं हूं, मेरी तकनीक व रनवे उतना अच्छा नहीं था – नीरज चोपड़ा
RSS હવે સૈનિક તૈયાર કરવામાં કરશે મદદ, 160 બાળકોની પહેલી બેચ સાથે શરૂ થશે આર્મી સ્કૂલ
नारी शक्ति को भारत की विकास यात्रा में आगे रखने के प्रयास : प्रधानमंत्री मोदी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?