hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा – ‘जो सबके लिए समान है, वही धर्म है, वही मानवता है, वही सनातन धर्म है’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा – ‘जो सबके लिए समान है, वही धर्म है, वही मानवता है, वही सनातन धर्म है’
राष्ट्रीयहिन्दी

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा – ‘जो सबके लिए समान है, वही धर्म है, वही मानवता है, वही सनातन धर्म है’

Vinayak Barot
Last updated: December 29, 2023 12:39 pm
Vinayak Barot
Published: December 29, 2023
Share
SHARE

माजुली (असम), 29 दिसम्बर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कि हमारा देश एक है और यह जरूरी है कि हमारा समाज एक साथ मिलकर अपनी समस्याओं का समाधान निकाले। असम में माजुली के उत्तरी कमला बारी सत्र में गुरुवार को आयोजित ‘पूर्वोत्तर संत मणिकंचन सम्मेलन – 2023’ को संबोधित करते हुए आरएसएस प्रमुख ने कहा, “हमारा देश एक है। यहां विभिन्न समुदाय हैं। लेकिन जिसे हम ‘धर्म’ कहते हैं, वह सभी के लिए समान है। यह मानवता है, यह ‘सनातन धर्म’ है।”

‘समाज की एकजुटता से ही हम अपनी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं‘

मोहन भागवत ने आगे कहा, “यह आवश्यक है कि हमारा समाज एकजुट हो और एकजुट होकर ही हम अपनी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। भारत की ‘संस्कृति’, जिसे ‘एकम सत् विप्रा बहुधा वदन्ति’ (सत्य एक है लेकिन बुद्धिजीवियों द्वारा इसे अलग-अलग तरीके से परिभाषित किया जाता है) के माध्यम से प्रतिबिंबित होती है। यह सर्व-समावेशी परंपरा केवल भारत में मौजूद है।”

‘पूर्वोत्तर संत मणिकंचन सम्मेलन – 2023’ में असम के 48 सत्रों और पूरे पूर्वोत्तर राज्यों के 37 विभिन्न धार्मिक संस्थानों और संप्रदायों से जुड़े कुल 104 आध्यात्मिक नेता उपस्थित थे। भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र के लोगों और इसमें सक्रिय विभिन्न संप्रदायों के मुद्दों पर चर्चा की गई।

इससे पहले हरिद्वार के श्री हरिहर आश्रम में ‘दिव्य आध्यात्मिक महोत्सव’ का उद्घाटन करने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए आरएसएस प्रमुख ने कहा कि ‘सनातन’ ही शाश्वत है। उन्होंने कहा, ‘यह अटल सत्य है कि सनातन था, है और हमेशा रहेगा। हमारे पास जो बचा है, दरअसल वही सनातन है।’

भारतीय परंपराओं में सभी ‘संप्रदाय‘ व्यक्ति को ‘शुद्ध‘ करते हैं

आरएसएस प्रमुख ने कहा, “भारतीय परंपराओं में सभी ‘संप्रदाय’ व्यक्ति को ‘शुद्ध’ करते हैं। भारत में सभी संप्रदाय एक चीज की ओर ले जाते हैं, वे आपको शुद्ध करते हैं। हमें उन तक पहुंचना होगा। ऐसे बहुत से हिन्दू हैं, जिन तक हम अभी तक नहीं पहुंच पाए हैं। हमारा कोई आंदोलन नहीं होगा।”

‘हमारा समूह पूरे हिन्दू समाज को संगठित और विस्तारित करेगा‘

मोहन भागवत ने कहा, ‘हम ऐसा समूह नहीं हैं, जो हिन्दू समाज में बहुत शक्तिशाली है, लेकिन बावजूद उसके हमारा समूह पूरे हिन्दू समाज को संगठित और विस्तारित करेगा। हमें हर जगह जाना होगा और सभी तक पहुंचना होगा। कुछ चीजों पर कोई सहमत हो सकता है और कुछ पर असहमत हो सकता है। लेकिन हमें सभी को जोड़ना होगा।’

You Might Also Like

एक दिनी सीरीज : विराट कोहली चोटिल, इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच से हो सकते हैं बाहर
कांशीराम को सीएम योगी, अखिलेश और मायावती ने दी श्रद्धांजलि
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव : गडकरी और फडणवीस को झटका, नागपुर में भाजपा समर्थित प्रत्याशी परास्त
जीरो टैरिफ: ट्रंप के दावे पर आया जयशंकर का बड़ा बयान, कहा- सब कुछ तय होने के बाद ही लिया जाएगा फैसला
आरपीएन सिंह बोले – ‘कांग्रेस अब पहले जैसी नहीं रही, मैं पीएम मोदी के सपनों को पूरा करने के लिए काम करूंगा’
TAGGED:AssamhumanityMajuliMOHAN BHAGWATreligionRSS CHIEFSanatan Dharma
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिहिन्दी

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

August 8, 2026

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?