Homeहिन्दीचुनावमहाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव : गडकरी और फडणवीस को झटका, नागपुर में...

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव : गडकरी और फडणवीस को झटका, नागपुर में भाजपा समर्थित प्रत्याशी परास्त

मुंबई, 2 फरवरी। महाराष्ट्र विधान परिषद के चुनाव में नागपुर मंडल शिक्षक सीट पर भाजपा समर्थित भाजपा समर्थित उम्मीदवार को विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इसे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के लिए यह झटका माना जा रहा है क्योंकि भाजपा के दोनों ही दिग्गजों का यह गृहनगर है। हालांकि भाजपा उम्मीदवार ज्ञानेश्वर म्हात्रे को कोंकण मंडल शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विजयी घोषित किया गया। अधिकारियों ने गुरुवार देर रात यह जानकारी दी।

एमवीए समर्थित उम्मीदवार सुधाकर अडबले ने नागोराव गनार को शिकस्त दी

महाविकास अघाड़ी (एमवीए) समर्थित उम्मीदवार सुधाकर अडबले ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नागोराव गनार को हराकर नागपुर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की। भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी गनार इस सीट से मौजूदा एमएलसी हैं। तीन अन्य सीटों – औरंगाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के अलावा अमरावती और नासिक मंडल स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए देर रात तक मतगणना जारी थी। विधानमंडल के उच्च सदन की सभी पांच सीटों के लिए मतदान 30 जनवरी को हुआ था और मतगणना गुरवार सुबह शुरू हुई थी।

कोंकण सीट से भाजपा उम्मीदवार ज्ञानेश्वर म्हात्रे विजयी घोषित

वहीं कोंकण सीट से भाजपा उम्मीदवार म्हात्रे को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुआई वाली पार्टी बालासाहेबांची शिवसेना का समर्थन प्राप्त था। उन्होंने एमवीए समर्थित उम्मीदवार बलराम पाटिल को हरा दिया। कोंकण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के परिणामों की घोषणा करने वाले रिटर्निंग ऑफिसर और डिवीजनल कमिश्नर महेंद्र कल्याणकर ने कहा कि म्हात्रे को 20,683 वोट मिले जबकि पाटिल को 10,997 वोट मिले।

औरंगाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के उम्मीदवार विक्रम काले पहले दौर की मतगणना के बाद आगे चल रहे थे। पांच परिषद सदस्यों का छह साल का कार्यकाल (शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से तीन और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों से दो) सात फरवरी को समाप्त हो रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments