1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. भारतीय विमान यात्रियों के लिए राहत : अब फ्लाइट में मिलेंगी 60% सीटें मुफ्त, सरकार का सभी एयरलाइंस को निर्देश
भारतीय विमान यात्रियों के लिए राहत : अब फ्लाइट में मिलेंगी 60% सीटें मुफ्त, सरकार का सभी एयरलाइंस को निर्देश

भारतीय विमान यात्रियों के लिए राहत : अब फ्लाइट में मिलेंगी 60% सीटें मुफ्त, सरकार का सभी एयरलाइंस को निर्देश

0
Social Share

नई दिल्ली, 18 मार्च। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने विमान से सफर करने वाले भारतीय यात्रियों के लिए राहत की खबर दी है। इस क्रम में सरकार ने सभी एयरलाइंस को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है वे कि हर उड़ान में कम से कम 60 प्रतिशत सीटें बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के उपलब्ध कराएं, ताकि सभी को समान अवसर मिल सके।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय की एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है। अब तक टिकट बुक करते समय या ऑनलाइन फ्लाइट के लिए चेक-इन करते समय यात्रियों को केवल कुछ ही सीटें मुफ्त में उपलब्ध कराई जाती थीं। विज्ञप्ति के अनुसार सरकार ने एयरलाइंस के लिए कई अन्य निर्देश भी जारी किए हैं, ताकि यात्रियों की सुविधा, पारदर्शिता और कामकाज में एकरूपता को मजबूत किया जा सके।

अब आप एक साथ ही बैठेंगे

  • एयरलाइंस के लिए सरकार का एक और अहम निर्देश यह है कि यदि यात्रियों ने एक ही PNR (पैसेंजर नेम रिकॉर्ड) के तहत अपने टिकट बुक किए हैं तो उन्हें एक साथ ही बैठाया जाना चाहिए। ऐसे मामलों में यात्रियों को एक-दूसरे के बगल में ही बैठाए जाने की संभावना है क्योंकि सरकार का कहना है कि इसे ही वरीयता दी जानी चाहिए।
  • खेल के सामान और वाद्य यंत्रों के परिवहन को सुरक्षा और परिचालन नियमों के अधीन रहते हुए, स्पष्ट और यात्री-अनुकूल तरीके से संभाला जाना चाहिए। एयरलाइंस को पालतू जानवरों को साथ ले जाने के संबंध में भी स्पष्ट नीतियां प्रकाशित करनी चाहिए।
  • यात्रियों के अधिकारों का कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए, विशेष रूप से फ्लाइट में देरी, फ्लाइट रद होने और बोर्डिंग से मना किए जाने के मामलों में।
  • यात्रियों के अधिकारों को एयरलाइन की वेबसाइटों, मोबाइल एप्स, बुकिंग प्लेटफॉर्म और हवाई अड्डे के काउंटरों पर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया जाना चाहिए।
  • यात्रियों के अधिकारों और सुविधाओं के बारे में स्पष्ट जानकारी क्षेत्रीय भाषाओं में साझा की जानी चाहिए ताकि सभी तक पहुंच और जागरूकता बढ़ सके।
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code