hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: राज्यसभा उपचुनावों की घोषणा : जम्मू-कश्मीर की 4 और पंजाब की एक सीट के लिए 24 अक्टूबर को होगी वोटिंग
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > राज्यसभा उपचुनावों की घोषणा : जम्मू-कश्मीर की 4 और पंजाब की एक सीट के लिए 24 अक्टूबर को होगी वोटिंग
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

राज्यसभा उपचुनावों की घोषणा : जम्मू-कश्मीर की 4 और पंजाब की एक सीट के लिए 24 अक्टूबर को होगी वोटिंग

Revoi Editor
Last updated: September 24, 2025 6:52 pm
Revoi Editor
Published: September 24, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 24 सितम्बर। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने जम्मू-कश्मीर और पंजाब में राज्यसभा के लिए उपचुनावों की बुधवार को घोषणा कर दी। जम्मू-कश्मीर की चार और पंजाब की एक सीट पर उपचुनाव के लिए 24 अक्टूबर को मतदान होगा। उसी दिन मतगणना भी होगी।

6 अक्टूबर को जारी होगी अधिसूचना

चुनाव आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार जम्मू-कश्मीर से राज्यसभा की चार सीटों के लिए अधिसूचना छह अक्टूबर को जारी की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तिथि 13 अक्टूबर होगी जबकि नामांकन 16 अक्टूबर तक वापस लिए जा सकेंगे। यही प्रक्रिया पंजाब की एक राज्यसभा सीट के लिए होगी। 24 अक्टूबर को वोटिंग पूर्वाह्न नौ बजे से अपराह्न चार बजे तक जारी रहेगी। उसी दिन शाम पांच बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी।

उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर में पिछले करीब चार वर्षों से राज्यसभा की सीटें खाली हैं। गुलाम नबी आजाद, शमशेर सिंह मन्हास, नजीर अहमद लावे और फयाज अहमद मीर, इन चार राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल फरवरी 2021 में समाप्त हुआ था। इन सीटों के लिए चुनाव पहले नहीं हो सके थे क्योंकि जम्मू-कश्मीर अक्टूबर 2024 तक राष्ट्रपति शासन के अधीन था। अब जबकि केंद्र शासित प्रदेश में एक निर्वाचित विधानसभा है, चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा की है।

जम्मू-कश्मीर में पिछला राज्यसभा चुनाव फरवरी 2015 में हुआ था

जम्मू-कश्मीर में पिछला राज्यसभा चुनाव फरवरी, 2015 में हुआ था, जब यह एक पूर्ण राज्य था। अगस्त, 2019 में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश घोषित किया गया। अब पहली बार केंद्र शासित प्रदेश के रूप में जम्मू-कश्मीर में राज्यसभा के लिए चुनाव होंगे।

भाजपा-पीडीपी गठबंधन ने 3 सीटें और NC-कांग्रेस गठबंधन ने एक सीट जीती थी

2015 के राज्यसभा चुनाव में भाजपा-पीडीपी गठबंधन ने तीन सीटें और नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन ने एक सीट जीती थी। हालांकि, सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस जम्मू-कश्मीर से खाली राज्यसभा सीटों का मुद्दा लगातार उठाती रही है।

सांसद संजीव अरोड़ा के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी पंजाब की राज्यसभा सीट

उधर पंजाब की राज्यसभा की सीट जुलाई में सांसद संजीव अरोड़ा के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। अरोड़ा अब पंजाब सरकार में मंत्री हैं। वह उपचुनाव में पिछले दिनों लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के टिकट पर जीते थे।

You Might Also Like

‘काशी में 10 साल में बजा विकास का डमरू’, वराणसी में बोले पीएम मोदी- बाबा जो चाह लेते हैं उसे कोई नहीं रोक पाता
डिम्पल यादव को मैनपुरी लोक सभा सीट के उप-चुनाव में जद (यू) का समर्थन
कोई भी व्यक्ति, चाहे वह कितना भी ऊंचा क्यों न हो, कानून से ऊपर नहीं हो सकता: धनखड़ की टिप्पणी पर बोले स्टालिन
बिहार विधानसभा चुनाव : मतदाता सूची में सुधार के लिए निर्वाचन आयोग घर-घर जाकर करेगा सत्यापन
लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए विपक्ष की ओर से कांग्रेस सांसद सुरेश ने दाखिल किया नामांकन
TAGGED:four seats in Jammu-Kashmirone seat in PunjabRajya Sabha by-elections announcedVoting will be held on October 24
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

August 7, 2026

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?