hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: टाटा आईपीएल : राहुल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ ठोका दूसरा शतक, लखनऊ सुपर जाएंट्स फिर टॉप 4 में शामिल
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > टाटा आईपीएल : राहुल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ ठोका दूसरा शतक, लखनऊ सुपर जाएंट्स फिर टॉप 4 में शामिल
खेलहिन्दी

टाटा आईपीएल : राहुल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ ठोका दूसरा शतक, लखनऊ सुपर जाएंट्स फिर टॉप 4 में शामिल

Vinayak Barot
Last updated: April 25, 2022 12:50 am
Vinayak Barot
Published: April 25, 2022
Share
SHARE

मुंबई, 24 अप्रैल। लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) के कप्तान केएल राहुल ने फिसड्डी मुंबई इंडियंस के खिलाफ लगातार दूसरा शतक (नाबाद 103 रन, 62 गेंद, चार छक्के, 12 चौके) ठोका और उनकी टीम ने परिणाम भी दोहराते हुए 36 रनों की प्रभावी जीत से टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के शीर्ष चार में फिर अपनी जगह बना ली।

That's that from Match 37 and @LucknowIPL take this home with a 36-run win over #MumbaiIndians

Scorecard – https://t.co/O75DgQTVj0 #LSGvMI #TATAIPL pic.twitter.com/9aLniT8oHi

— IndianPremierLeague (@IPL) April 24, 2022

मुंबई इंडियंस के खिलाफ एलएसजी की लगातार दूसरी जीत

इन दोनों टीमों की पहली मुलाकात पिछले हफ्ते 16 अप्रैल को  ब्रेबोर्न स्टेडियम में हुई थी और उस मैच में भी राहुल ने नाबाद 103 रन ही बनाए थे जबकि उनकी टीम 18 रनों से विजयी रही थी। रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में एलएसजी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 168 रन बनाए। जवाब में रोहित शर्मा की टीम आठ विकेट पर 132 रनों तक ही पहुंच सकी।

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने आठ मैचों में पांचवीं जीत के साथ 10 अंक बटोर लिए हैं। उसने रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु (10 अंक) से चौथा स्थान छीन लिया है। गुजरात टाइटंस (12), सनराइजर्स हैदराबाद (10 अंक) व राजस्थान रॉयल्स (10 अंक) क्रमशः पहले तीन स्थानों पर हैं।

मुंबई इंडियंस की सत्र में लगातार आठवीं हार, रिकॉर्ड से दो मैच दूर

वहीं मौजूदा सत्र में अब तक खाता खोलने में असफल मुंबई इंडियंस को लगातार आठवें मैच में पराजय का सामना करना पड़ा है। हालांकि रोहित की टीम एक सत्र में लगातार पराजयों का रिकॉर्ड बनाने से अभी दो मैच दूर है।

पुणे वॉरियर्स इंडिया और दिल्ली डेयरडेविल्स के नाम लगातार 11 मैचों में हार का रिकॉर्ड

पुणे वॉरियर्स इंडिया और दिल्ली डेयरडेविल्स (अब कैपिटल्स) के पास लगातार 11 मैचों में पराजय का रिकार्ड है। इनमें पुणे ने 2012 और 2013 के सीजन में लगातार 11 मैच गंवाए थे। पुणे ने 2012 में लगातार नौ गेम और 2013 में लगातार दो मैच गंवाने के बाद पहली जीत हासिल की थी और दिल्ली के माथे यह कलंक 2014 व 2015 के बीच लगा था।

103* off 62 deliveries from the #LSG Skipper.

Take a bow, @klrahul11 #TATAIPL #LSGvMI pic.twitter.com/RkER4HAf6l

— IndianPremierLeague (@IPL) April 24, 2022

राहुल ने अंत तक विकेट पर टिकने के साथ एलएसजी को दिया चुनौतीपूर्ण स्कोर

फिलहाल आईपीएल के 37वें मुकाबले की बात करें तो लखनऊ सुपर जाएंट्स की पारी में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ कप्तान राहुल भले ही एक छोर पर अंत तक डटे रहे, लेकिन सामने वाले छोर से उन्हें अपेक्षाकृत उतना सहयोग नहीं मिला। चौथे ओवर में 27 के योग पर क्विंटन डिकॉक (10) के लौटने के बाद राहुल ने मनीष पांडेय (22 रन, 22 गेंद, एक छक्का) के साथ दूसरे विकेट के लिए 47 गेंदों पर सबसे बड़ी 58 रनों की साझेदारी की जबकि 16वें ओवर में 121 पर पांच विकेट गिरने के बाद आयुष बदोनी (14 रन, 11 गेंद, एक छक्का) ने कप्तान के साथ मिलकर सिर्फ 25 गेंदों पर 47 रनों की साझेदारी से दल को 168 के पार पहुंचाया।

स्कोर कार्ड

चुनौतीपूर्ण लक्ष्य के सामने मुंबई की शुरुआत ठीक रही, जब कप्तान रोहित शर्मा (39 रन, 31 गेंद, एक छक्का, पांच चौके) व संघर्षरत ईशान किशन (8) के बीच 43 गेंदों पर 49 रन जुड़ गए। लेकिन यह भागीदारी टूटते ही रोहित व सूर्यकुमार यादव सहित पांच बल्लेबाज सिर्फ 19 रनों की वृद्धि पर लौट गए (4-67)।

Krunal Pandya gets the crucial wicket of Rohit Sharma.

Live – https://t.co/O75DgQTVj0 #LSGvMI #TATAIPL pic.twitter.com/p7d0oHWUuF

— IndianPremierLeague (@IPL) April 24, 2022

दो झटकों में हार को दावत दे बैठा मुंबई इंडियंस

इसके बाद तिलक वर्मा (38 रन, 27 गेंद, दो छक्के, दो चौके) व कॉयरन पोलार्ड (19 रन, 20 गेंद, एक छक्का) ने कमान संभाली और पांचवें विकेट के लिए 39 गेंदों पर 57 रनों की भागीदारी हुई तो एकबारगी उम्मीद जगी। लेकिन एलएसजी के गेंदबाजों ने दूसरा झटका दिया और नौ रनों की वृद्धि पर चार बल्लेबाजों को गंवाने के साथ मुंबई ने बड़ी पराजय स्वीकार कर ली। इनमें तीन बल्लेबाज तो क्रुणाल पांड्या (3-19) के अंतिम ओवर में गिरे।

सीएसके और पंजाब किंग्स की दूसरी मुलाकात

इस बीच सोमवार को यहीं वानखेड़े स्टेडियम में गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और पंजाब किंग्स की मुलाकात होगी। अब तक संघर्षरत दोनों टीमों की यह मौजूदा सत्र में दूसरी मुलाकात होगी। गत तीन अप्रैल को ब्रेबोर्न स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने सीएसके को 54 रनों से हराया था। मयंक अग्रवाल का पंजाब किंग्स सात मैचों में तीन जीत से जहां आठवें स्थान पर है वहीं रवींद्र जडेजा की चेन्नई टीम इतने ही मैचों में सिर्फ दो जीत के बाद नौवें स्थान लुढ़का पड़ा है।

You Might Also Like

महाराष्ट्र : केंद्रीय मंत्री राणे के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट,  सीएम उद्धव के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी
पंजाब : अकाल तख्त ने बेअदबी विरोधी कानून में बदलाव के लिए मान सरकार को दिया एक माह का अल्टीमेटम
राजकोट टेस्ट : बेन डकेट के नाबाद शतक से इंग्लैंड का करारा जवाब, भारतीय पारी 445 रनों तक पहुंची
ममता बनर्जी बोलीं – 2024 में भाजपा को सत्ता से बेदखल करना मेरी ‘आखिरी लड़ाई’ होगी
ईरान मुद्दे पर पोप लियो ने की अलोचना तो भड़के ट्रंप, धर्मगुरु को अपराध और कूटनीति में बताया कमजोर
TAGGED:CricketKL RahulLSGLucknow Super GiantsMUMBAI INDIANStata ipl
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिहिन्दी

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

August 7, 2026

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?