hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: यूक्रेन पीस प्लान को लेकर पुतिन ने फिर से दोहराई मांग, बोले- बिना शर्त के सीजफायर संभव नहीं
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > यूक्रेन पीस प्लान को लेकर पुतिन ने फिर से दोहराई मांग, बोले- बिना शर्त के सीजफायर संभव नहीं
अंतरराष्ट्रीयमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

यूक्रेन पीस प्लान को लेकर पुतिन ने फिर से दोहराई मांग, बोले- बिना शर्त के सीजफायर संभव नहीं

Revoi Editor
Last updated: November 28, 2025 12:55 pm
Revoi Editor
Published: November 28, 2025
Share
SHARE

मॉस्को, 28 नवंबर। यूक्रेन में शांति स्थापित करने की कवायदों के बीच रूस ने फिर से अपनी कुछ शर्तें दोहरा दी हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने हालिया बयान में कहा कि यूक्रेन के साथ सीजफायर समझौता तभी हो सकता है, जब वह अपने सैनिकों को हटा दे। रूसी मीडिया के अनुसार राष्ट्रपति पुतिन कलेक्टिव सिक्योरिटी ट्रीटी ऑर्गनाइजेशन (सीएसटीओ) के समिट के लिए किर्गिज पहुंचे थे।

इस दौरान उन्होंने इस बात को फिर से दोहराया कि बिना किसी शर्त के सीजफायर संभव ही नहीं है। सीएसटीओ एक रीजनल अलायंस है, जो सोवियत के बाद के कुछ देशों को एक साथ लाता है। रूसी राष्ट्रपति ने कहा, “सीजफायर तभी हो सकता है, जब यूक्रेन रूस के उन इलाकों से अपने सैनिक हटा ले जिन पर वह अपना दावा करता है। हमें अभी भी यहां-वहां से युद्ध खत्म करने के लिए फोन आ रहे हैं।

यूक्रेनी सैनिक उन इलाकों से हट जाएंगे जिन पर उनका कब्जा है और फिर लड़ाई खत्म हो जाएगी। अगर वे नहीं हटते हैं, तो हम मिलिट्री तरीकों से ऐसा करेंगे।” न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार रूसी राष्ट्रपति ने गुरुवार को किर्गिस्तान के बिश्केक में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “अभी किसी भी आखिरी विकल्प के बारे में बात करना मेरे लिए अशिष्टता होगी, क्योंकि कोई विकल्प नहीं है, लेकिन कुछ चीजें बेसिक हैं।”

बता दें, रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मिलने के लिए ट्रंप के आदेश पर उनके खास दूत स्टीव विटकॉक को मॉस्को भेजा था। पुतिन के साथ विटकॉक की मुलाकात के बाद रूसी राष्ट्रपति का ये बयान सामने आया है। शुरुआत से ही ये दावे किए जा रहे थे कि ट्रंप का ये पीस प्लान रूस के पक्ष में ज्यादा है। इस पर पहले भी रूस ने अपने बयानों से संदेह को साफ कर दिया था। पुतिन ने कहा, “अमेरिकी पक्ष ने कुछ हद तक रूस को ध्यान में रखा है। कहीं न कहीं हमें बैठकर कुछ खास चीजों पर गंभीरता से चर्चा करने की जरूरत है।”

उन्होंने कहा, “हमें हर चीज को कूटनीति की भाषा में कहने की जरूरत है क्योंकि रूस यूरोप पर हमला करने का प्लान नहीं बना रहा है। सच कहूं तो यह अजीब लगता है। हमारा ऐसा करने का कभी कोई इरादा नहीं था।” पुतिन ने कहा कि अमेरिका ने जो 28-प्वाइंट का पीस प्लान का प्रस्ताव दिया है, उसके बारे में सही माध्यम से रूसी पक्ष को बताया गया था।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध खत्म करने के लिए 28 सूत्रीय पीस प्लान का प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव पर चर्चा करने के लिए अमेरिका, यूक्रेन और कई यूरोपीय देशों के प्रतिनिधि रविवार को जिनेवा में इकट्ठा हुए। सभी देशों के साथ हुई चर्चा के बाद ट्रंप द्वारा प्रस्तावित पीस प्लान को 28 से घटाकर 19 प्वाइंट में कर दिया गया। हालांकि, इस प्लान को सार्वजनिक नहीं किया गया है।

You Might Also Like

यूपी: झोलाछाप डॉक्टर ने क्लीनिक में बच्ची से किया रेप, मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
अखिलेश यादव का आरोप – बंगाल में भाजपा करा रही हिंसा, ममता को अपना समर्थन देगी सपा
IPL की सर्वकालिक महानतम टीम के कप्तान चुने गए महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली को सलामी बल्लेबाज के रूप में जगह
पापुआ न्यू गिनी के ऊपरी इलाकों में आदिवासियों के बीच जारी संघर्ष में 64 लोग की मौत
बिहार : उप मुख्यमंत्री तेजस्वी ने कांग्रेस की उम्मीदों पर पानी फेरा, कहा – नहीं होगा मंत्रिमंडल का विस्तार
TAGGED:CeasefireDemandsputinUkraine Peace Plan
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

August 8, 2026

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?