राष्ट्रपति मुर्मू व पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली, 2 अक्टूबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि सादगी तथा निर्णय क्षमता के लिए देशभर में उनकी सराहना की जाती है।
President Droupadi Murmu paid tributes to Shri Lal Bahadur Shastri, former Prime Minister of India, at Vijay Ghat on his birth anniversary. pic.twitter.com/C9OKiAis7J
— President of India (@rashtrapatibhvn) October 2, 2022
राष्ट्रपति मुर्मू ने एक ट्वीट में कहा, “पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उनको विनम्र श्रद्धांजलि। ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा देने वाले शास्त्री जी ने हरित क्रांति व श्वेत क्रांति में विशेष भूमिका निभाई। शास्त्री जी की सादगी व उच्च आदर्श आज भी सभी देशवासियों के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं।”
At Vijay Ghat, paid tributes to Lal Bahadur Shastri Ji, who has made indelible contributions to India’s history. pic.twitter.com/5MsU8lVPd7
— Narendra Modi (@narendramodi) October 2, 2022
पीएम मोदी, शास्त्री जी के स्मारक विजय घाट गए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘लाल बहादुर शास्त्री जी की उनकी सादगी तथा निर्णय क्षमता के लिए पूरे भारत में प्रशंसा की जाती है। हमारे इतिहास के बेहद अहम मौके पर उनके मजबूत नेतृत्व को हमेशा याद रखा जाएगा। उनकी जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि।’’
Today, on Shastri Ji’s Jayanti I am also sharing some glimpses from his gallery in the Pradhanmantri Sangrahalaya in Delhi, which showcases his life journey and accomplishments as PM. Do visit the Museum… pic.twitter.com/09yi9FWQSs
— Narendra Modi (@narendramodi) October 2, 2022
प्रधानमंत्री ने दिल्ली में ‘प्रधानमंत्री संग्रहालय’ में उनकी गैलरी की कुछ झलकियां भी साझा की, जिसमें शास्त्री की जीवन यात्रा तथा उपलब्धियों को दिखाया गया है। उन्होंने देशवासियों से इस संग्रहालय का दौरा करने का भी आग्रह किया।
Lal Bahadur Shastri Ji is admired all across India for his simplicity and decisiveness. His tough leadership at a very crucial time of our history will always be remembered. Tributes to him on his Jayanti. pic.twitter.com/f5a3PWreMl
— Narendra Modi (@narendramodi) October 2, 2022
पीएम मोदी ने इस ट्वीट के साथ ही विभिन्न अवसरों पर उनके द्वारा शास्त्री को दी गई श्रद्धांजलि से जुड़ा एक वीडियो भी साझा किया।