नागोया, तीन अक्टूबर। भारतीय गोल्फर प्रणवी शरथ उर्स ने यहां 20वें एशियाई खेलों (Aichi-Nagoya 2026) में पदक स्पर्धाओं में अंतिम दिन ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए महिला व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले में देश के लिए स्वर्ण पदक जीत लिया। कासुगाई कंट्री क्लब ईस्ट कोर्स में चार दिन तक चले मुकाबले में प्रणवी ने कुल 15-अंडर 265 के स्कोर के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। उनके शानदार प्रदर्शन की मदद सेभारतीय महिला टीम ने भी 14-अंडर 546 के कुल स्कोर के साथ रजत पदक पर अधिकार किया।
🥇🇮🇳 GOLDEN SWING. GOLDEN HISTORY!
A moment etched in Indian golf history! ⛳✨
Pranavi Sharath Urs (TAGG Athlete) stands atop the podium with a stunning 15-under par (265) to win 🥇 in Women’s Individual Stroke Play at #AsianGames2026!
India’s first-ever Gold in the Women’s… pic.twitter.com/vojrLCyEYs
— SAI Media (@Media_SAI) October 3, 2026
स्वर्ण पदक विजेता भारत की पहली महिला गोल्फर बनीं प्रणवी
दिलचस्प यह है कि प्रणवी एशियाड के महिला व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला गोल्फर बन गई हैं। अंतिम दौर में उन्होंने ईवन पार 70 का स्कोर किया और पूरे टूर्नामेंट में लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
ट्रिपल बोगी के बाद शानदार वापसी
अंतिम दौर की शुरुआत में प्रणवी के पास दूसरे स्थान पर चल रही सिंगापुर की शैनन टैन पर तीन स्ट्रोक की बढ़त थी। तीसरे होल पर ट्रिपल बोगी के कारण वह कुछ समय के लिए दूसरे स्थान पर खिसक गईं, लेकिन उन्होंने दबाव में शानदार वापसी की। छठे, 10वें और 13वें होल पर तीन बर्डी लगाकर प्रणवी ने फिर बढ़त हासिल कर ली।
https://twitter.com/Media_SAI/status/2106261241903882421
18वें होल पर कायम रखा संयम
प्रणवी ने अंतिम 18वें होल पर ईवन पार स्कोर करते हुए अपनी बढ़त बरकरार रखी और 15-अंडर 265 के कुल स्कोर के साथ गोल्ड मेडल पक्का किया। अंतिम दौर से पहले भी वह मजबूत स्थिति में थीं और हांगकांग की चौथे स्थान पर चल रही सोफी हान से नौ स्ट्रोक आगे थीं।
अदिति अशोक 14वें स्थान पर रहीं
वहीं भारत की अनुभवी गोल्फर अदिति अशोक ने अंतिम दौर में 3-अंडर 67 का स्कोर किया। हालांकि, उनका कुल स्कोर 2-ओवर 282 रहा और वह 14वें स्थान पर रहीं। पिछले एशियाड में अदिति तीसरे दौर के बाद शीर्ष पर थीं, लेकिन अंतिम दिन बढ़त बरकरार नहीं रख सकीं और उन्हें गोल्ड की जगह रजत मेडल से संतोष करना पड़ा था।
दीक्षा डागर संयुक्त 23वें स्थान पर
दीक्षा डागर का अंतिम दौर उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। उन्होंने चौथे दिन 7-ओवर पार का स्कोर किया, जिससे उनका कुल स्कोर 12-ओवर हो गया। वह संयुक्त रूप से 23वें स्थान पर रहीं।
https://twitter.com/Media_SAI/status/2106330588445819152
महिला टीम ने भी रचा इतिहास
प्रणवी के शानदार प्रदर्शन का असर भारतीय महिला टीम के प्रदर्शन पर भी पड़ा। प्रणवी, अदिति अशोक व दीक्षा डागर की तिकड़ी ने चार दिनों में 14-अंडर 546 के कुल स्कोर के साथ रजत पदक जीता। महिला टीम स्पर्धा में यह एशियाई खेलों के गोल्फ इतिहास में भारत का पहला पदक है, जिससे भारतीय गोल्फ के लिए यह प्रतियोगिता ऐतिहासिक बन गई।
चीन और सिंगापुर की खिलाड़ियों को संयुक्त सिल्वर
चीन की यिन रुओनिंग और सिंगापुर की शैनन टैन ने 14-अंडर पार के समान स्कोर के साथ संयुक्त रूप से रजत मेडल हासिल किया। प्रणवी की अंतिम दौर की चुनौती के बावजूद दोनों खिलाड़ियों ने पूरे मुकाबले में मजबूत प्रदर्शन किया।


