hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: डरा रहे हैं कोरोना के आंकड़े, देश में कुल कोविड पॉजिटिव लोगों की संख्या 2997
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > महत्वपूर्ण कहानियां > डरा रहे हैं कोरोना के आंकड़े, देश में कुल कोविड पॉजिटिव लोगों की संख्या 2997
महत्वपूर्ण कहानियांराष्ट्रीयस्वास्थ्य देखभालहिन्दी

डरा रहे हैं कोरोना के आंकड़े, देश में कुल कोविड पॉजिटिव लोगों की संख्या 2997

Vinayak Barot
Last updated: December 22, 2023 1:26 pm
Vinayak Barot
Published: December 22, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 22 दिसंबर। कोरोना वायरस देश में एक बार फिर से पैर पसारने लगा है। देश में लगातार कोविड-19 के नए वैरिएंट के मामले सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में देश में कुल 640 लोग कोविड पॉजिटिव हुए हैं। वहीं एक व्यक्ति की मौत भी हुई है। इसके साथ ही देश में कुल कोविड पॉजिटिव लोगों की संख्या 2997 हो चुकी है। हालांकि गनीमत की बात यह है कि इनमें से ज्यादातर लोग घर पर रहकर ही इलाज करा रहे हैं।

नए केस सबसे ज्यादा दक्षिण भारत के राज्य केरल से सामने आ रहे हैं। वहीं कर्नाटक और तमिलनाडु में भी लगभग हर रोज 10 से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं। कोरोना वायरस के इस प्रसार ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को चिंतित कर दिया है। मंत्रालय ने सभी राज्य सरकारों को अलर्ट कर दिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि राज्य अपनी मशीनरी को किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए तैयार रखें। अस्पतालों को भी स्टैंड बाई पर रख दिया गया है। यहां कोरोना के मरीजों के लिए स्पेशल वार्ड भी बना दिए गए हैं।

  • नोएडा से सामने आया पहला मामला

वहीं कोरोना के नए संक्रमण ने दिल्ली-एनसीआर में भी अपना अटैक बोल दिया है। यहां उत्तर प्रदेश के नोएडा में इसका पहला मामला सामने आया है। गौतमबुद्ध नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.सुनील शर्मा ने बताया कि संक्रमित पाया गया मरीज 54 वर्षीय पुरुष है जो नोएडा में रहता है, लेकिन गुरुग्राम स्थित एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करता है। मरीज ने इस महीने की शुरुआत में नेपाल की यात्रा की थी और वह वहां से लौटने के बाद गुरुग्राम स्थित अपने कार्यालय भी गया था।

  • कोरोना के नए वेरिएंट पर क्या बोला WHO?

गौरतलब है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोरोना वायरस के ‘JN.1’ वेरिएंट के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच इसे ‘वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट’ करार दिया है। WHO ने साथ ही कहा कि इससे वैश्विक जनस्वास्थ्य के लिए ज्यादा खतरा नहीं है। विश्व स्वास्थ्य निकाय ने मंगलवार को कहा था कि 2020 के अंत में वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए जोखिम पैदा करने वाले वेरिएंट के सामने आने से बाद से WHO ने हल्के स्वरूप को ‘वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट’ और गंभीर स्वरूप को ‘वैरिएंट ऑफ कंसर्न’ के रूप में वर्गीकृत करना शुरू किया है।

हाल में ‘JN.1’ स्वरूप के मामले कई देशों में सामने आए हैं और दुनिया में इस स्वरूप के मामले बढ़ रहे हैं। भारत में भी इस स्वरूप का मामला सामने आया है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार, यह अब ‘ग्लोबल इनिशिएटिव ऑन शेयरिंग ऑल इन्फ्लुएंजा डेटा’ (GISAID) से जुड़े बीए.2.86 वंशानुक्रम (लीनिएज) से संबंधित है।

You Might Also Like

पीएम मोदी का उद्धव ठाकरे पर प्रहार – कांग्रेस के सामने घुटने टेकने वाली डुप्लीकेट शिवसेना को सजा देने के लिए महाराष्ट्र तैयार
ओली पोप व प्रथम प्रवेशी हार्टली के यादगार प्रदर्शन से इंग्लैंड ने पलट दी बाजी, हैदराबाद टेस्ट में भारत 28 रनों से परास्त
राहुल गांधी यात्रा में व्यस्त, गुजरात-हिमाचल में प्रियंका संभालेंगी कांग्रेस की कमान
पीटीआई नेता का बड़ा दावा- पाकिस्तान में रची जा रही पीएम इमरान खान की हत्या की साजिश
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इटली के राष्ट्रपति से की मुलाकात, रणनीति साझेदारी मजबूत करने पर की चर्चा
TAGGED:Covid-19posetive case
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राज्यउत्तरप्रदेशराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

August 8, 2026

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?