hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पीएम मोदी का कांग्रेस पर प्रहार – मन और मस्तिष्क में बेईमानी हो तो बड़े से बड़े खजाने भी खाली हो जाते हैं
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > पीएम मोदी का कांग्रेस पर प्रहार – मन और मस्तिष्क में बेईमानी हो तो बड़े से बड़े खजाने भी खाली हो जाते हैं
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

पीएम मोदी का कांग्रेस पर प्रहार – मन और मस्तिष्क में बेईमानी हो तो बड़े से बड़े खजाने भी खाली हो जाते हैं

Revoi Editor
Last updated: March 30, 2025 11:06 pm
Revoi Editor
Published: March 30, 2025
Share
SHARE

बिलासपुर, 30 मार्च। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस पर तगड़ा प्रहार करते हुए कहा कि जब मन और मस्तिष्क में बेईमानी भरी हो तो बड़े से बड़े खजाने भी खाली हो जाते हैं। दरअसल, बतौर प्रधानमंत्री पहली बार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के नागपुर स्थित मुख्यालय का दौरा करने के बाद वह कुछ घंटे के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे थे, जहां उन्होंने यह टिप्पणी की।

छत्तीसगढ़ में 33700 करोड़ की परियोजनाएं का लोकार्पण व शिलान्यास

पीएम मोदी ने बिलासपुर के मोहभट्टा ग्राउंड पर आयोजित समारोह में 33 हजार 700 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास के बाद पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को चाबी भी सौंपी। वहीं जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने मुख्य विपक्षी दल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस के राज में यहां विकास का काम नहीं हो पाता था और यदि कुछ विकास कार्य होते भी थे, उनमें कांग्रेस वाले घोटाले कर देते थे। कांग्रेस ने कभी आपकी चिंता नहीं की।

अब छत्तीसगढ़ में भी शत प्रतिशत रेल नेटवर्क बिजली से संचालित

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ भी देश के उन राज्यों में शामिल हो गया है, जहां शत प्रतिशत रेल नेटवर्क बिजली से संचालित होने लगा है। यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। छत्तीसगढ़ में इस समय करीब 40,000 करोड़ रुपये के रेल प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। इस वर्ष के बजट में भी छत्तीसगढ़ के लिए 7,000 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है। इससे छत्तीसगढ़ के अनेक क्षेत्रों में अच्छी रेल कनेक्टिविटी की मांग पूरी होगी। इससे आसपास के राज्यों से कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी। बजट के साथ-साथ नेक नियत भी जरूर है। अगर कांग्रेस की तरह मन और मस्तिष्क में बेईमानी भरी हो, तो बड़े से बड़े खजाने भी खाली हो जाते हैं।

‘छत्तीसगढ़ की बहनों से जो हमने वादा किया था, वो पूरा करके दिखाया’

पीएम मोदी ने कहा, ‘आप सभी ने अनुभव किया है कि हमारी सरकार कितनी तेजी से अपनी गारंटियां पूरी कर रही है। छत्तीसगढ़ की बहनों से जो हमने वादा किया था, वो पूरा करके दिखाया है। धान किसानों से दो साल का बकाया बोनस मिला है। बढ़े हुए एमएसपी पर धान की खरीद की गई है। इससे लाखों किसान परिवारों को हजारों करोड़ रुपए मिले हैं। कांग्रेस की सरकार में यहां भर्ती परीक्षाओं में भी खूब घोटाले हुए, भाजपा सरकार ने भर्ती परीक्षाओं में हुए घोटालों को लेकर जांच बैठाई है। हमारी सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षाएं करवा रही है। ईमानदार प्रयासों का ही नतीजा है कि भाजपा पर जनता का भरोसा बढ़ता जा रहा है।’

‘हमारा संकल्प है – हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे’

उन्होंने कहा, ‘विधानसभा व लोकसभा के बाद निकाय चुनाव में भी भाजपा ने परचम लहराया। छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा के प्रयासों को अपना भरपूर समर्थन दे रही है। छत्तीसगढ़ को राज्य बने 25 साल हो रहे हैं। ये वर्ष छत्तीसगढ़ का रजत जयंती वर्ष है और संयोग से यह साल अटल जी का जन्म शताब्दी वर्ष भी है। छत्तीसगढ़ सरकार 2025 को अटल निर्माण वर्ष के रूप में मना रही है। हमारा संकल्प है – हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे।’

‘कांग्रेस ने कभी आपकी चिंता नहीं की, हमें आपकी सुविधाओं व बच्चों की चिंता’

पीएम मोदी ने कहा, ‘छत्तीसगढ़ को राज्य इसलिए बनाना पड़ा था क्योंकि विकास का लाभ यहां नहीं पहुंच रहा था। कांग्रेस के राज में यहां विकास का काम नहीं हो पाता था और यदि कुछ विकास काम होते भी थे, उनमें कांग्रेस वाले घोटाले कर देते थे। कांग्रेस को कभी आपकी चिंता नहीं रही। हमने आपके जीवन, आपकी सुविधाओं और आपके बच्चों की चिंता की है।’

‘अब छत्तीसगढ़ की तस्वीर भी बदल रही और तकदीर भी’

उन्होंने कहा, ‘हम विकास योजनाओं को छत्तीसगढ़ के गांव-गांव तक पहुंचा रहे हैं। आज यहां दूर-सुदूर के आदिवासी क्षेत्रों में भी अच्छी सड़क पहुंच रही है। कई इलाकों में पहली बार ट्रेन पहुंच रही है। अब यहां कई जगह पहली बार बिजली पहुंच रही है। कहीं पाइप से पानी पहली बार पहुंच रहा है, कहीं पहली बार मोबाइल टॉवर लग रहा है, नए स्कूल-कॉलेज और अस्पताल बन रहे हैं। अब छत्तीसगढ़ की तस्वीर भी बदल रही है और तकदीर भी बदल रही है।’

You Might Also Like

आईसीसी ने रवींद्र जडेजा पर ठोका जुर्माना, आचार संहिता के उल्लंघन में मैच फीस की 25 फीसदी राशि काटी
एस जयशंकर ने इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विडोडो से की मुलाकात, आसियान अध्यक्षता पर जताया भारत का समर्थन
मॉनसून सत्र: विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही स्थगित, राज्यसभा में दी गई 6 सदस्यों को विदाई
दिल्ली: द्वारका में मकान में लगी आग, एक ही परिवार के चार सदस्यों की दम घुटने से मौत
विचारधारा मुक्त विदेश नीति से रूस का फायदा: रूसी विदेश मंत्री
TAGGED:biggest treasures become emptybilaspurChhattisgarhdishonesty in the mind and brainpm modiPM Modi's attack on Congress
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
उत्तरप्रदेशदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

August 7, 2026

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?