hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: स्‍वामित्‍व योजना सिर्फ कानूनी दस्‍तावेज नहीं, बल्कि गांवों में विकास और विश्‍वास का नया मंत्र : पीएम मोदी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > स्‍वामित्‍व योजना सिर्फ कानूनी दस्‍तावेज नहीं, बल्कि गांवों में विकास और विश्‍वास का नया मंत्र : पीएम मोदी
राष्ट्रीयहिन्दी

स्‍वामित्‍व योजना सिर्फ कानूनी दस्‍तावेज नहीं, बल्कि गांवों में विकास और विश्‍वास का नया मंत्र : पीएम मोदी

Vinayak Barot
Last updated: October 6, 2021 8:09 pm
Vinayak Barot
Published: October 6, 2021
Share
SHARE

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि स्‍वामित्‍व योजना केवल कानूनी दस्‍तावेज प्रदान करने की योजना नहीं है बल्कि यह आधुनिक प्रौद्योगिकी की मदद से देश के गांवों में विकास और विश्‍वास का नया मंत्र भी है।

मध्‍य प्रदेश में 1.71 लाख लाभार्थियों को ई-संपत्ति कार्ड वितरित

पीएम मोदी ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मध्‍य प्रदेश में 1.71 लाभार्थियों को वर्चुअल माध्‍यम से ई-संपत्ति कार्ड वितरित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम के दौरान यह बात कही। इस अवसर पर मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उपस्थित थे।

पीएम स्‍वामित्‍व योजना ग्रामीण भाई-बहनों की बड़ी ताकत बनेगी

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘पहले गांव के लोग संपत्ति रिकॉर्ड नहीं होने के कारण विकास के लिए अपनी जमीन का पूरी तरह इस्‍तेमाल नहीं कर पाते थे। गांव की जमीन और मकानों पर अवैध कब्‍जे को लेकर विवाद और लड़ाई में लोगों की ऊर्जा, समय और पैसा बर्बाद होता था। प्रधानमंत्री स्‍वामित्‍व योजना इस दिशा में हमारे गांव के भाईयों और बहनों की बड़ी ताकत बनेगी।’

आज एमपी के 3,000 गांवों के 1.70 लाख से अधिक परिवारों को मिला प्रॉपर्टी कार्ड उनकी समृद्धि का साथी बनेगा।

ये लोग डिजि-लॉकर के माध्यम से अपने मोबाइल पर अपना प्रॉपर्टी कार्ड डाउनलोड भी कर सकते हैं: प्रधानमंत्री @narendramodi #PMSvamitva pic.twitter.com/xp9qjWVgGP

— पीआईबी हिंदी (@PIBHindi) October 6, 2021

पीएम मोदी ने कहा कि ड्रोन तकनीक के जरिए सर्वेक्षण से भारत में गांवों के विकास को नया आयाम मिलेगा। उन्‍होंने कहा कि अब सरकार स्‍वयं गरीबों के द्वार पर पहुंच रही है और उन्‍हें सशक्‍त कर रही है। उन्होंने इस अवस पर मध्‍य प्रदेश में स्‍वामित्‍व योजना के कुछ लाभार्थियों से वर्चुअल माध्‍यम से संवाद भी किया।

शिवराज बोले – पीएम मोदी के सुशासन के मॉडल से एमपी भी आत्‍मनिर्भर बनेगा

मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस अवसर पर कहा कि गुजरात के मुख्‍यमंत्री पद पर रहते पीएम मोदी द्वारा दिए गए जन कल्‍याण और सुराज मॉडल ने गुजरात का कायाकल्‍प किया है और प्रधानमंत्री के रूप में इसी समर्पण के साथ उन्‍होंने भारत का कायाकल्‍प किया है। शिवराज ने आश्‍वासन दिया कि प्रधानमंत्री के सुशासन के मॉडल से मध्‍य प्रदेश भी आत्‍मनिर्भर बनेगा।

19 जिलों के 3 हजार गांवों में वितरित किए गए भू अभिलेख

मध्य प्रदेश के जन कल्‍याण और सुराज अभियान के अंतर्गत 19 जिलों के तीन हजार गांवों में भू अभिलेख पत्र वितरित किए गए। अब तक राज्‍य के 42 जिलों में सर्वेक्षण का काम शुरू हो गया है जबकि 24 जिलों में 24 ड्रोनों के जरिए काम चल रहा है। इनमें से 6,500 गांवों में ड्रोन के जरिए सर्वेक्षण पूरा कर लिया गया है।

केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय से संचालित होती है पीएम स्वामित्व योजना

स्‍वामित्‍व, केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय की योजना है। इसका उद्देश्‍य ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों को संपत्ति अधिकार प्रदान करना है। इस योजना से गांवों के निवासी शहरी क्षेत्रों की तरह ऋण और अन्‍य वित्‍तीय लाभ लेने के लिए संपत्ति का इस्‍तेमाल कर सकेंगे। इस योजना के अंतर्गत ड्रोन तकनीक के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि का सीमांकन किया जाता है। इस योजना से देश में ड्रोन निर्माण के तंत्र को भी बल मिला है।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री योगी का फरमान- बेहतर करें 112 का रिस्पॉन्स टाइम, अधिकारियों को जारी किए ये निर्देश
વિશ્વ ગુજરાતી ભાષા દિવસ: PM મોદી, ગૃહ મંત્રી અમિત શાહે પાઠવી શુભેચ્છાઓ
Gold-Silver Price Today : सोने-चांदी की कीमत में भारी उछाल, MCX पर ये रहे वायदा भाव, जानिए आज के दाम
विश्व कप क्रिकेट : कॉनवे-रचिन की रिकॉर्ड भागीदारी, कीवियों ने उद्घाटन मैच में गत चैम्पियन इंग्लैंड को दी करारी शिकस्त
माफिया अतीक अहमद को साबरमती जेल में अलॉट हुआ बिल्ला नंबर 17052, अब रोजाना करना होगा काम
TAGGED:CM Shivraj Singh Chouhane-property cardpm modiSVAMITVA schemeSVAMITVA scheme in Madhya Pradesh
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

August 7, 2026

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?