hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: ‘मन की बात’ में बोले पीएम मोदी : स्वच्छता आंदोलन हमारी आदतों को बदलने का भी अभियान बना
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > ‘मन की बात’ में बोले पीएम मोदी : स्वच्छता आंदोलन हमारी आदतों को बदलने का भी अभियान बना
राष्ट्रीयहिन्दी

‘मन की बात’ में बोले पीएम मोदी : स्वच्छता आंदोलन हमारी आदतों को बदलने का भी अभियान बना

Vinayak Barot
Last updated: September 26, 2021 1:39 pm
Vinayak Barot
Published: September 26, 2021
Share
SHARE

नई दिल्ली, 26 सितम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने नियमित रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 81वें संस्करण के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने नदियों के शुद्धीकरण से लेकर दीनदयाल जयंती और स्वच्छता अभियान तक का जिक्र किया।

अपनी अमेरिका यात्रा से पहले ही रिकॉर्डेड इस रेडियो कार्यक्रम की शुरुआत में ‘वर्ल्ड रिवर डे’ यानी ‘विश्व नदी दिवस’ का उल्लेख करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘ नदियों का स्मरण करने की परंपरा आज भले लुप्त हो गई हो या कहीं बहुत अल्पमात्रा में बची हो, लेकिन ये एक बहुत बड़ी परंपरा थी। सुबह स्नान करते समय ही विशाल भारत की एक यात्रा करा देती थी। देश के कोने-कोने से जुड़ने की प्रेरणा बन जाती थी।’

नदियों के प्रति स्मरण भाव एक संस्कार प्रक्रिया

पीएम मोदी ने कहा कि भारत में स्नान करते समय एक श्लोक बोलने की परंपरा रही है – गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वति, नर्मदे सिन्धु कावेरी जले अस्मिन् सन्निधिं कुरु। पहले हमारे घरों में परिवार के बड़े ये श्लोक बच्चों को याद करवाते थे और इससे हमारे देश में नदियों को लेकर आस्था भी पैदा होती थी। विशाल भारत का एक मानचित्र मन में अंकित हो जाता था। नदियों के प्रति जुड़ाव बनता था। जिस नदी को मां के रूप में हम जानते हैं, देखते हैं, जीते हैं, उस नदी के प्रति एक आस्था का भाव पैदा होता था। एक संस्कार प्रक्रिया थी।’

नमामि गंगे की सफलता में जन-जन का योगदान

नदियों की महिमा का बखान करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘जब हम हमारे देश में नदियों की महिमा पर बात कर रहे हैं, तो स्वाभाविक रूप से हर कोई एक प्रश्न उठाएगा और प्रश्न उठाने का हक भी है और इसका जवाब देना ये हमारी जिम्मेदारी भी है। पानी की सफाई और नदियों को प्रदूषण मुक्त करने का काम सबके प्रयास से संभव है। नमामि गंगे की सफलता में जन-जन का योगदान है। उन्होंने कहा कि आज इतने दशकों बाद, स्वच्छता आंदोलन ने एक बार फिर देश को नए भारत के सपने के साथ जोड़ने का काम किया है। ये हमारी आदतों को बदलने का भी अभियान बन रहा है।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन से प्रेरणा ले युवा पीढ़ी

पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी 105वीं जयंती पर याद करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘25 सितम्बर को देश की महान संतान पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती होती है। दीनदयाल जी पिछली सदी के सबसे बड़े विचारकों में से एक हैं। उनका अर्थ-दर्शन, समाज को सशक्त करने के लिए उनकी नीतियां, उनका दिखाया अंत्योदय का मार्ग, आज भी जितना प्रासंगिक है, उतना ही प्रेरणादायी भी है।’

पीएम मोदी ने कहा, ‘आज बहुत सारे युवा बने-बनाए रास्तों से अलग होकर आगे बढ़ना चाहते हैं। वे चीजों को अपनी तरह से करना चाहते हैं। दीनदयाल जी के जीवन से उन्हें काफी मदद मिल सकती है। इसलिए युवाओं से मेरा अनुरोध है कि वे उनके बारे में जरूर जानें।’ प्रधानमंत्री ने शिक्षाविद, प्रसिद्ध दार्शनिक, समाज सुधारक और स्वतंत्रता सेनानी ईश्वर चंद्र विद्यासागर को भी उनकी जयंती पर याद किया।

You Might Also Like

फिर से झूम उठा शेयर बाजार: 1750 अंक चढ़ा सेंसेक्स, निफ्टी 539 अंक के पार
वडोदरा : महिसागर नदी पर चार दशक पुराने पुल का हिस्सा ढहा, नौ लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख
नूपुर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत : भिन्न राज्यों में दर्ज सारे मामले दिल्ली स्थानांतरित
‘बिहार कोकिला’ शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार आज, सीएम नीतीश ने प्रख्यात लोक गायिका को दी श्रद्धांजलि
प्रियंका गांधी का केंंद्र पर हमला : संविधान की आत्मा पर प्रहार करने वाले ‘संविधान हत्या दिवस’ मनाएंगे
TAGGED:Cleanliness campaignDeendayal Upadhyay JayantiMann Ki BaatNamami Gangepm modiWorld river day
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

August 8, 2026

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?