hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पीएम मोदी ने अयोध्या में किया दीपोत्सव का शुभारंभ, बोले – आठ वर्षों में बदल गई अयोध्या और काशी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > पीएम मोदी ने अयोध्या में किया दीपोत्सव का शुभारंभ, बोले – आठ वर्षों में बदल गई अयोध्या और काशी
राष्ट्रीयहिन्दी

पीएम मोदी ने अयोध्या में किया दीपोत्सव का शुभारंभ, बोले – आठ वर्षों में बदल गई अयोध्या और काशी

Vinayak Barot
Last updated: October 23, 2022 9:46 pm
Vinayak Barot
Published: October 23, 2022
Share
SHARE

अयोध्या, 23 अक्टूबर। अयोध्या के छठे दीपोत्सव पर रामनगरी पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीराम के बारे में विस्तार से वर्णन किया और कहा कि आठ वर्षों के दौरान अयोध्या और काशी की तस्वीर बदल गई। दीपोत्सव का औपचारिक शुभारंभ करने से पहले दिन में पीएम मोदी ने रामलला के दर्शन किए और फिर राम मंदिर निर्माण स्थल पर पहुंचकर अवलोकन किया। इसके बाद सीधे रामकथा पार्क पहुंचे, जहां उन्होंने राम-लक्ष्मण और जानकी की पूजा-अर्चना की।

अयोध्यवासियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘राम का अभिषेक होता है तो हमारे भीतर भगवान राम के आदर्श और उनके मूल्य दृढ़ हो जाते हैं। राम के अभिषेक के साथ ही उनका सिखाया पथ और प्रद्विक्त हो उठता है। अयोध्या जी रग-रग में कण-कण में उनका दर्शन समाहित है।’

पीएम मोदी ने कहा, ‘आज अयोध्या की रामलीलाओं के माध्यम से, सरयू आरती के माध्यम से, दीपोत्सव के जरिए, रामायाण पर शोध और अनुसंधान के माध्यम से, ये दर्शन पूरे विश्व में प्रसारित हो रहा है। मुझे खुशी है कि अयोध्या के लोग पूरे यूपी और देश के लोग इस प्रवाह का हिस्सा बन रहे हैं। देश में जन कल्याण की धारा को गति दे रहे हैं।’

पीएम मोदी ने देशवासियों को दीपावली की बधाई देते हुए कहा, ‘देशवासियों ने कुछ समय पहले ही आजादी के 75 वर्ष पूरे किए हैं। आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। भगवान राम ने अपने वचन में अपने विचारों में अपने शासन और प्रशासन में जिन मूल्यों को धरा वह सबका साथ और सबका विकास की प्रेरणा और सबका विश्वास का आधार भी है।’

उन्होंने कहा, ‘अगले 25 वर्षों में विकसित भारत की आकांक्षा लिए आगे बढ़ रहे श्रीराम के आदर्श उस प्रकाश की तरह हैं, जो हमें कठिन से कठिन कामों को हासिल करने का हौसला देंगे। हमें कर्तव्यों के प्रति समर्पित होने की जरूरत है। आजादी के अमृत काल ने देश में अपनी विरासत और घर को गुलामी की मानसिकता से मुक्ति का आहवान किया। यह प्रेरणा भी हमें प्रभु श्रीराम से मिलती है।’

पीएम मोदी ने कहा, ‘श्रीराम ने कहा था कि वह स्वर्ण वाली लंका के सामने हीन भावना में नहीं आए। मां और मातृभूमि फर्ज से भी बढ़कर है। जब वह अयोध्या में लौटकर आते हैं तो अयोध्या के बारे में कहा जाता है। राष्ट्र नर्मिाण का संकल्प होता है, नागरिकों में देश के लिए सेवा भाव होता है तो ही राष्ट्र असीम ऊंचाई को छूता है।’

प्रधानमंत्री ने 1990 से पहले का जिक्र करते हुए कहा, ‘एक समय था, जब राम के बारे में हमारी संस्कृति और सभ्यता के बारे में बात करने से भी बचा जाता था। इसी देश में राम के अस्तित्व पर प्रश्न चिह्न लगाए जाते थे। अयोध्या के रामघाट पर आते थे तो दुर्दशा देखकर मन दुखी हो जाता था। काशी की गलियां परेशान करती थीं। बीते आठ वर्षों में देश ने हीन भावनाओं को तोड़ा है। हमने राम मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम और केदारनाथ, महाकाल और महालोक को पुन: जीवित किया है।’

पीएम श्री @narendramodi प्रभु राम की नगरी अयोध्या में सरयू घाट पर संध्या आरती में भाग लेते हुए। https://t.co/xviiwqHWQp

— BJP (@BJP4India) October 23, 2022

उन्होंने कहा, ‘आज सभी धार्मिक देश-दुनिया में नई पहचान बनकर उभरे हैं। अयोध्या के विकास के लिए हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाएं शुरू की गईं। चौराहों का विकास हो रहा है। सड़कों का चौड़ीकरण हो रहा है। रेलवे स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। अयोध्या से जो विकास अभियान शुरू हुआ है, उसका विस्तार आसपास के क्षेत्र में होगा। सांस्कृति विकास के कई सामाजिक और आयाम भी हैं। निषादराज पार्क का निर्माण हो रहा है। 51 फीट ऊंची कांच की प्रतिमा बन रही है।’

You Might Also Like

यह सब ढोंग नहीं तो और क्या है… मायावती ने साधा निशाना, कहा- कांग्रेस व राहुल गांधी की दलित और पिछड़ा आरक्षण नीति छलकपट वाली
आईफा के स्टेज पर साथ आए शाहिद-करीना, एक-दूसरे से मिले गले, कार्तिक ने की बॉक्सिंग
Bollywood: मशहूर अभिनेता मनोज कुमार का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर
कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच सिख नेताओं ने जताई आपत्ति
आईसीएमआर की चेतावनी : रहें सावधान! अगस्त के अंत तक आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर
TAGGED:ayodhyaDeepotsavkashipm modiPM Modi inaugurated Deepotsav
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अपराधराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

बिहार में फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार : खुद को बताया NSA अजित डोभाल का अंडरकवर एजेंट

August 11, 2026

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

NDA MPs Meeting : ‘वंदे मातरम’ के नारों से गूंजा ‘मंगल मिलन’, पीएम मोदी समेत NDA सांसदों ने लहराया तिरंगा

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं

आकाश आनंद ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को कहा ‘अंकल’, कांग्रेस बोली- पहले संविधान पढ़ें

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?