hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: Parliament Sessions: मतदाता सूची में हेराफेरी, परिसीमन पर चर्चा की मांग खारिज होने के बाद विपक्ष का राज्यसभा से बहिर्गमन
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > Parliament Sessions: मतदाता सूची में हेराफेरी, परिसीमन पर चर्चा की मांग खारिज होने के बाद विपक्ष का राज्यसभा से बहिर्गमन
राष्ट्रीयहिन्दी

Parliament Sessions: मतदाता सूची में हेराफेरी, परिसीमन पर चर्चा की मांग खारिज होने के बाद विपक्ष का राज्यसभा से बहिर्गमन

Revoi Editor
Last updated: March 17, 2025 1:28 pm
Revoi Editor
Published: March 17, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 17 मार्च। विपक्ष दलों ने मतदाता सूची में कथित हेराफेरी और लोकसभा सीटों के परिसीमन के मुद्दे पर सोमवार को राज्यसभा में हंगामा किया और आसन की ओर से इन मुद्दों पर कार्यस्थगन नियम के तहत चर्चा कराए जाने की मांग खारिज किए जाने के बाद उच्च सदन से बहिर्गमन किया। कार्यवाही आरंभ होने पर उपसभापति हरिवंश ने बताया कि मतदाता फोटो पहचान पत्र (ईपीआईसी) क्रमांक के दोहराव, लोकसभा सीटों के परिसीमन से दक्षिण के राज्यों पर पड़ने वाले प्रभाव सहित कुछ अन्य मुद्दों पर तत्काल चर्चा कराने के लिए नियम 267 के तहत 10 नोटिस मिले हैं। उन्होंने सभी नोटिस अस्वीकार कर दिए।

इसके बाद कांग्रेस, तृणमूल और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे के बीच ही उपसभापति ने शून्यकाल आरंभ किया। हंगामे के बीच ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ईरण्ण कराडी ने स्वास्थ्य क्षेत्र की वर्तमान स्थिति पर चिंता जताई। इसके बाद जनता दल (यूनाईटेड) के संजय झा ने मखाना के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की मांग की। झा अभी यह मुद्दा उठा ही रहे थे कि विपक्षी सदस्यों ने सदन से बहिर्गमन किया।

कांग्रेस के प्रमोद तिवारी, तृणमूल कांग्रेस के सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव, मौसम नूर सहित कुछ अन्य सदस्यों ने ‘डुप्लीकेट’ मतदाता पहचान पत्र जारी करने में निवार्चन आयोग की कथित चूक पर चर्चा के लिए नोटिस दिए थे जबकि द्रमुक के पी विल्सन और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के वी शिवदासान ने दक्षिणी राज्यों में प्रस्तावित परिसीमन के बारे में चिंताओं पर चर्चा की मांग करते हुए नोटिस दिए थे। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के संतोष कुमार पी ने भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस मुहैया कराने के लिए देश की दो बड़ी टेलिकॉम कंपनियों की ओर से एलॉन मस्क की कंपनी स्टारलिंक के साथ करार के मुद्दे पर चर्चा के लिए नोटिस दिया था।

भाजपा के शमिक भट्टाचार्य ने पश्चिम बंगाल में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों के साथ अत्याचार के मुद्दे पर चर्चा के लिए नोटिस दिया था जबकि आम आदमी पार्टी के संजय सिंह ने दिल्ली में कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति पर चर्चा के लिए नोटिस दिया था। इससे पहले, सभापति जगदीप धनखड़ ने आज बजट सत्र के दूसरे चरण में पहली बार सदन का संचालन किया। सदन के नेता जे पी नड्डा और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे सहित अन्य सदस्यों ने उनका स्वागत किया और उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की।

धनखड़ को हृदय संबंधी बीमारियों के कारण नौ मार्च को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था। उनके स्वास्थ्य में सुधार के बाद उन्हें एम्स से छुट्टी दी गई थी। धनखड़ ने बताया कि जब वह अस्पताल में भर्ती थे तब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अस्पताल का दौरा कर उनका हालचाल जाना था जबकि खरगे, सोनिया गांधी और डेरेक ओब्रायन और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित कई नेताओं ने उनकी पत्नी को फोन पर उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना।

You Might Also Like

G20 संयुक्त घोषणा में जोड़ा गया पीएम मोदी का यह बयान, अमेरिका ने भी की जमकर तारीफ
भ्रष्टाचार के खिलाफ ICC का सख्त कदम : पूर्व कैरेबियाई बल्लेबाज मार्लन सैमुअल्स 6 वर्षों के लिए प्रतिबंधित
पश्चिम बंगाल में महिला उत्पीड़न को लेकर जारी तनाव और हिंसा पर मायावती ने जताई चिंता
खुशखबरी : राष्ट्रीय पेंशन योजना से जुड़े उपभोक्ता अब निकाल सकेंगे 5 लाख रुपये तक की राशि
इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास’ भारत के लॉजिस्टिक्स सेक्टर को बनाएगा मजबूत
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

अब प्रधानमंत्री आवास के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ेंगी एनसीपी नेता, शाह से मांगी अनुमति

Vinayak Barot
Vinayak Barot
April 25, 2022
शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी बढ़त, सेंसेक्स 79,000 तो निफ्टी 24,000 के पार
यूपी : 100 अधिवक्ताओं के शैक्षिक प्रमाणपत्र मिले फर्जी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर यूपी बार काउंसिल करा रहा सत्यापन
कर्नाटक के पूर्व मंत्री जनार्दन रेड्डी को अवैध खनन मामले में 7 वर्षों की सजा
भारत में कोरोना संकट : नए संक्रमितों की संख्या 30 हजार से कम, रिकवरी रेट 97.78 फीसदी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?