hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: निवर्तमान सीएम आतिशी का दावा : दिल्ली में मंत्री पद को लेकर आपस में झगड़ रहे भाजपा नेता
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > निवर्तमान सीएम आतिशी का दावा : दिल्ली में मंत्री पद को लेकर आपस में झगड़ रहे भाजपा नेता
राजनीतिदिल्लीराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

निवर्तमान सीएम आतिशी का दावा : दिल्ली में मंत्री पद को लेकर आपस में झगड़ रहे भाजपा नेता

Revoi Editor
Last updated: February 14, 2025 4:48 pm
Revoi Editor
Published: February 14, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 14 फरवरी। दिल्ली की निवर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी ने शुक्रवार को दावा किया कि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों में विभागों के आवंटन को लेकर ‘आंतरिक खींचतान’ मची है और वे सार्वजनिक धन के लालच में मंत्री पद को लेकर ‘झगड़’ रहे हैं।

भाजपा का चुनावी वादों को पूरा करने का कोई इरादा नहीं

दिल्ली विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल सहित आम आदमी पार्टी (AAP) के कई दिग्गज नेताओं की पराजय से उलट कालकाजी सीट से जीत हासिल करने वालीं आतिशी ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि भाजपा का अपने चुनाव घोषणापत्र में किए गए वादों को पूरा करने का कोई इरादा नहीं है।

आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा 10 साल में दिल्ली की मज़बूत की गई वित्तीय स्थिति पर AAP वरिष्ठ नेता @AtishiAAP जी की महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस। LIVE https://t.co/0SW2MFjwRW

— AAP (@AamAadmiParty) February 14, 2025

वादे पूरे करने में विफल रहने के लिए AAP को दोषी ठहराने की योजना बना रही

आतिशी ने कहा, “हमें अपने सूत्रों से पता चला है कि भाजपा वादे पूरे करने में विफल रहने के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) को दोषी ठहराने की योजना बना रही है। उसके नेता दावा करेंगे कि दिल्ली सरकार के पास पिछली ‘आप’ सरकार के कारण पैसा नहीं है।’’

‘आप’ सरकार ने विरासत में मिले कर्ज को भी चुका दिया है

उन्होंने ‘आप’ सरकार के वित्तीय ‘ट्रैक रिकॉर्ड’ पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दिल्ली का बजट 2014-15 में 31,000 करोड़ रुपये था, जो 2024-25 में बढ़कर 77,000 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले 10 वर्षों में दिल्ली का बजट 2.5 गुना बढ़ गया है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार ने पिछली कांग्रेस सरकार से विरासत में मिले कर्ज को भी चुका दिया है।’ आतिशी ने मांग की कि भाजपा बिना किसी देरी के अपने सभी वादों को लागू करे, विशेष रूप से महिलाओं को 2,500 रुपये प्रति माह देने का वादा।

दिलचस्प यह है कि 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल करने वाली भाजपा ने अब तक अपने मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद की घोषणा नहीं की है। पार्टी ने 48 सीट जीतीं जबकि ‘आप’ 22 सीटों पर सिमट गई, जो 2020 की 62 सीटों की तुलना में काफी कम हैं।

You Might Also Like

वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का निधन, लोधी श्मशान घाट में होगा अंतिम संस्कार
पीएम मोदी की यात्रा से भारत-नॉर्वे संबंधों को नई मजबूती, 5 महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर
छत्तीसगढ : मोबाइल गुम जाने के बाद 41 लाख लीटर पानी बहाने के आरोपित अधिकारी पर 53092 रुपये का जुर्माना
Delhi Metro: दिल्लीवासियों को बड़ा झटका, DMRC ने बढ़ाया किराया, नई दरें आज से लागू
कांग्रेस ने हिन्दू समाज का किया अपमान : विहिप
TAGGED:Atishi claimsBJP leaders are fighting among themselvesministerial posts in DelhiOutgoing CM
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राज्यउत्तरप्रदेशराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

August 8, 2026

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?