hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का निधन, लोधी श्मशान घाट में होगा अंतिम संस्कार
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का निधन, लोधी श्मशान घाट में होगा अंतिम संस्कार
राष्ट्रीयहिन्दी

वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का निधन, लोधी श्मशान घाट में होगा अंतिम संस्कार

Vinayak Barot
Last updated: December 4, 2021 7:29 pm
Vinayak Barot
Published: December 4, 2021
Share
SHARE

नई दिल्ली, 4 दिसंबर। हिन्दी पत्रकारिता के जाने माने चेहरे एवं वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का शनिवार को निधन हो गया। 67 वर्षीय दुआ लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनकी बेटी और अभिनेत्री मल्लिका दुआ ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पिता के निधन की पुष्टि की। उनका अंतिम संस्कार रविवार मध्याह्न 12 बजे लोधी श्मशान गृह में किया जाएगा।

मल्लिका ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘वह (विनोद दुआ) अब हमारी मां और उनकी प्यारी पत्नी चिन्ना के साथ स्वर्ग में है और वे साथ में गाना, खाना पकाना और यात्रा जारी रखेंगे।’

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by M A L L I K A D U A (@mallikadua)

कोरोना की दूसरी लहर में पत्नी ने छोड़ा था साथ

कोरोना महामारी की दूसरी लहर में विनोद दुआ और उनकी पत्नी संक्रमित हो गए थे। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस वक्त दुआ ने कोरोना को मात दे दी थी, लेकिन उनकी पत्नी का 12 जून को निधन हो गया था।

लीवर में संक्रमण के चलते अपोलो की आईसीयू में भर्ती थे

दूरदर्शन और एनडीटीवी जैसे समाचार चैनलों के लिए सेवाएं दे चुके विनोद दुआ को लीवर में संक्रमण के कारण कुछ दिनों पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पांच दिनों से वह अपोलो के आईसीयू में भर्ती थे, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। गत 30 नवंबर को यह अफवाह भी फैल गई थी कि दुआ का निधन हो गया है। हालांकि मल्लिका ने लोगों ने अफवाह न फैलाने की अपील करते हुए जानकारी दी थी कि उनके पिता की हालत बेहद नाजुक है।

‘जायका इंडिया का‘ शो ने हासिल की काफी लोकप्रियता

विनोद दुआ ने 42 वर्ष से अधिक समय तक पत्रकारिता की सेवा की। एनडीटीवी समाचार चैनल पर ‘जायका इंडिया का’  उनका शो बहुत ही लोकप्रिय हुआ। इधर बीच वह वेब शो में अपनी राजनीतिक टिप्पणी के लिए भी जाने जाते थे।

2008 में पद्मश्री से सम्मानित किए गए थे

विनोद दुआ का जन्म 11 मार्च, 1954 को नई दिल्ली में हुआ था। पत्रकारिता में सराहनीय योगदान के लिए भारत सरकार ने 2008 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया था। वर्ष 1996 में रामनाथ गोयनका उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार बने थे।

हंसराज कॉलेज से अंग्रेजी साहित्य में स्नातक करने के बाद दुआ ने दिल्ली विश्वविद्यालय से साहित्य में मास्टर डिग्री हासिल की। नवंबर,1974 में उन्होंने दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले हिन्दी भाषा के कार्यक्रम ‘युवा मंच’ में टेलीविजन पर पहली प्रस्तुति दी थी।

You Might Also Like

उत्तराखंड : भारी बारिश के बाद बदरीनाथ-गंगोत्री नेशनल हाईवे समेत 200 से ज्यादा सड़कें बंद, चार धाम यात्रा बाधित
यूपी : स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार और लापरवाही पर राज्य सरकार की बड़ी काररवाई, 5 चिकित्साधिकारी सेवा से बर्खास्त
पीएफआई से जुड़ रहे करौली हिंसा के तार, घटना से दो दिन पहले जारी किया था लेटर
यूपी ATS ने ISI एजेंट को गोरखपुर से दबोचा, हनी ट्रैप में फंसा राम सिंह लीक करता था नेवी की खुफिया जानकारी
म्यांमार में फिर आया 5.1 तीव्रता का भूकंप, मृतकों की संख्या 1644 तक पहुंची
TAGGED:DOORDARSHANNDTVSenior JournalistTV show Zaika India KaVinod DuaVinod Dua passes away
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिहिन्दी

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

August 7, 2026

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?