hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: हिमाचल प्रदेश : पीएम मोदी की रैली में पत्रकारों से ‘चरित्र प्रमाण पत्र’ मांगे जाने का आदेश लिया गया वापस
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > हिमाचल प्रदेश : पीएम मोदी की रैली में पत्रकारों से ‘चरित्र प्रमाण पत्र’ मांगे जाने का आदेश लिया गया वापस
राष्ट्रीयहिन्दी

हिमाचल प्रदेश : पीएम मोदी की रैली में पत्रकारों से ‘चरित्र प्रमाण पत्र’ मांगे जाने का आदेश लिया गया वापस

Vinayak Barot
Last updated: October 4, 2022 9:39 pm
Vinayak Barot
Published: October 4, 2022
Share
SHARE

शिमला, 4 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश सरकार ने आलोचनाओं का सामना करने के बाद मंगलवार को अपना वह आदेश वापस ले लिया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राज्य में बुधवार को प्रस्तावित रैली की कवरेज के लिए पत्रकारों को ‘चरित्र प्रमाण पत्र’ पेश करने के लिए कहा गया था। पीएम मोदी बिलासपुर में एम्स का उद्घाटन करने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे और कुल्लू के प्रसिद्ध दशहरा समारोह में भी भाग लेंगे।

सीएम जयराम ठाकुर ने आधिकारिक आदेश पर मांगा स्पष्टीकरण

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सभी पत्रकारों को पीएम मोदी की पहाड़ी राज्य की यात्रा की कवरेज के लिए आमंत्रित किया और कहा कि सरकार ने मीडियाकर्मियों से ‘चरित्र सत्यापन का प्रमाण पत्र’ मांगने के आधिकारिक आदेश को वापस ले लिया है।

जयराम ठाकुर ने कहा, ‘मैं सभी पत्रकारों को पांच अक्टूबर को पीएम मोदी की हिमाचल प्रदेश यात्रा को कवर करने के लिए आमंत्रित करता हूं। हमने आधिकारिक आदेश वापस ले लिया है और इस बाबत स्पष्टीकरण मांगा है।”

बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा ने जारी किया था आदेश

गौरतलब है कि बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा ने गत 29 सितम्बर को पत्रकारों से ‘चरित्र प्रमाण पत्र’ मांगे जाने का आदेश जारी किया था, जिसे लेकर राजनीतिक स्तर पर भी विरोध शुरू हो गया था।

विपक्षी दलों ने इस आदेश को भाजपा सरकार द्वारा लोकतंत्र पर हमला करार दिया। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश चौहान और ‘आप’ के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने राज्य सरकार से इस आदेश को तत्काल वापस लेने का आग्रह किया था। अंततः किरकिरी होने के बाद राज्य सरकार ने आदेश वापस ले लिया।

हिमाचल पुलिस ने कहा – ‘असुविधा के लिए खेद है‘

हिमाचल प्रदेश पुलिस के एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि राज्य के पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने पुलिस अधीक्षक के आदेश को वापस ले लिया है। इसमें कहा गया, ‘पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर द्वारा 29 सितम्बर, 2022 को जारी निर्देश को पुलिस महानिदेशक ने वापस ले लिया है। इस संबंध में हुई किसी भी असुविधा के लिए खेद है।’

बयान में कहा गया, ‘हिमाचल प्रदेश पुलिस पांच अक्टूबर, 2022 को प्रधानमंत्री के प्रदेश दौरे के कवरेज के लिए सभी पत्रकारों का स्वागत करती है।’ पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा ने बताया, ‘ये निर्देश अनजाने में मेरे कार्यालय द्वारा जारी किए गए थे। यह चूक मेरी ओर से है। पुलिस मुख्यालय या राज्य सरकार का इससे कोई लेना-देना नहीं है। पत्र वापस ले लिया गया है। सभी पत्रकारों का स्वागत है।’

You Might Also Like

सीएम फडणवीस बोले – औरंगजेब की कब्र हटाने या कोई बदलाव के लिए कानून का पालन जरूरी
समलैंगिक एडवोकेट सौरभ कृपाल बनेंगे दिल्ली हाई कोर्ट के न्यायधीश? सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम और केंद्र के बीच बढ़ी तकरार
पीएम मोदी ने लॉन्च किया जल जीवन मिशन एप, बोले – यह महिलाओं और ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने का आंदोलन
आईपीएल-19 के प्लेऑफ मैचों का शेड्यूल घोषित : बेंगलुरु से छिनी फाइनल की मेजबानी, अहमदाबाद में फिर होगा फाइनल
सुशीला कार्की बनीं नेपाल की पहली महिला पीएम, पूर्व चीफ जस्टिस ने संभाली अंतरिम सरकार की कमान
TAGGED:character certificatesCM Jairam ThakurHIMACHAL PRADESHJournalistsPM Modi's rally
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
खेलराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

August 8, 2026

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?