hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: गंगा विलास के उद्घाटन पर पीएम मोदी ने कहा – ‘क्रूज जहां से गुजरेगा, वहां विकास की नई लाइन तैयार करेगा’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > गंगा विलास के उद्घाटन पर पीएम मोदी ने कहा – ‘क्रूज जहां से गुजरेगा, वहां विकास की नई लाइन तैयार करेगा’
राष्ट्रीयहिन्दी

गंगा विलास के उद्घाटन पर पीएम मोदी ने कहा – ‘क्रूज जहां से गुजरेगा, वहां विकास की नई लाइन तैयार करेगा’

Vinayak Barot
Last updated: January 13, 2023 2:12 pm
Vinayak Barot
Published: January 13, 2023
Share
SHARE

वाराणसी, 13 जनवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नई दिल्ली से वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर वाराणसी के रविदास घाट से गंगा विलास क्रूज को दुनिया की सबसे लंबी जलयात्रा  पर रवाना किया। यह क्रूज काशी से डिब्रूगढ़ तक 3200 किलोमीटर की यात्रा 51 दिनों में पूरी करेगा और 50 जगहों से होकर गुजरेगा, जिसमें पर्यटकों को न सिर्फ गंगा के किनारे दिखेंगे, बल्कि यहां की संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी।

गंगा विलास क्रूज का उद्घाटन करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘गंगा जी हमारे लिए जल का स्त्रोत ही नहीं हैं बल्कि प्राचीन काल से महान भारत भूमि की तप तपस्या की साक्षी हैं। भारत की स्थितियां कैसी भी रही हों, मां गंगे ने हमेशा कोटि-कोटि भारतियों को पोषित किया है, प्रेरित किया है।’

पीएम मोदी ने कहा, इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या हो सकता है कि गंगा किनारे की पट्टी आजादी के बाद पिछड़ती चली गई। इस वजह से लाखों लोगों का गंगा किनारे से पलायन भी हुआ। इस स्थिति को बदला जाना जरूरी थी, इसलिए हमने एक नई अप्रोच के साथ काम करना तय किया।’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘हमने एक तरफ नमामि गंगे के माध्यम से गंगा जी की निर्मलता के लिए काम किया वहीं दूसरी तरफ अर्थ गंगा का अभियान चलाया। यानी हमने गंगा के आसपास के राज्यों में आर्थिक गतिविधियों का नया वातावरण बनाने का कदम उठाया। ये क्रूज अर्थ गंगा में अभियान को नई ताकत देगा।’

विदेशी पर्यटकों का पीएम ने किया स्वागत

पीएम मोदी ने कहा, ‘यूपी, बिहार, असम, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश की यात्रा के दौरान ये क्रूज हर तरह की सुविधा मुहैया कराएगा। आज मैं सभी विदेशी टूरिस्ट का अभिनंदन कराता हूं, जो पहले सफर पर निकलने वाले हैं। एक प्राचीन शहर से आधुनिक क्रूज से सफर करने जा रहे हैं। विदेशियों से कहूंगा कि भारत के पास सबकुछ है, जिसकी आप कल्पना कर सकते हैं, बल्कि कल्पनाओं से भी ज्यादा है। इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। इसका केवल एक्सपीरिएंस किया जा सकता है क्योंकि भारत का दिल सबके लिए खुला हुआ है।’

प्रधानमंत्री ने कहा कि ये यात्रा बहुत महत्वपूर्ण होगी। यह क्रूज 25 अलग-अलग नदियों या धाराओं से गुजरेगा। जो लोग भारत के समृद्ध खानपान का अनुभव लेना चाहते हैं, उनके लिए अच्छा अवसर है। भारत की विरासत और आधुनिकता का अद्भुत संगम इस यात्रा में देखने को मिलेगा। इस क्रूज के क्षेत्र में युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार के अवसर मिलेगा। यह क्रूज यात्रा विदेशी पर्यटकों के लिए आकर्षण होगा ही, देश के भी पर्यटक जो ऐसे अनुभवों के लिए विदेश जाते थे वे अब पूर्वी भारत का रुख कर पाएंगे।’

पीएम मोदी ने कहा, ‘ये क्रूज जहां से गुजरेगा, वहां विकास की नई लाइन तैयार करेगा। क्रूज टूरिज्म के लिए ऐसी ही व्यवस्थाएं देश के अलग-अलग जलमार्गों में तैयार कर रहे हैं। लंबे रिवर क्रूज के अलावा छोटे क्रूज को बढ़ावा दे रहे हैं। काशी में भी इस प्रकार की व्यवस्था चल रही है।’

उन्होंने कहा, ‘देश में क्रूज टूरिज्म और हेरिटेज टूरिज्म का ये संगम ऐसे समय में हो रहा है, जब भारत में पर्यटन का बुलंद दौर शुरू हो रहा है। भारत की वैश्विक भूमिका जैसे-जैसे बढ़ रही है, वैसे-वैसे भारत को जानने, देखने और समझने की उत्सुकता भी बढ़ रही है. बीते 8 साल में भारत में टूरिज्म सेक्टर के विस्तार पर विशेष बल दिया है। हमने आस्था के स्थानों, तीर्थों ऐतिहासिक स्थलों के विकास को भी प्राथमिकता बनाया है। काशी नगरी तो हमारे प्रयासों की साक्षात साक्षी बनी है।’

क्रूज में क्या-क्या सुविधाएं?

गंगा विलास क्रूज में जिम, स्पा सेंटर, लेक्चर हाउस, लाइब्रेरी है। 40 क्रू मेंबर भी क्रूज में सवार लोगों को सभी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए मौजूद हैं। गंगा विलास क्रूज में 31 यात्रियों को फाइव स्टार होटल से ज्यादा सुविधाएं मिलेंगी। इस जहाज को विशेष रूप से वाराणसी और गंगा बेल्ट के धार्मिक पर्यटन पर ध्यान केंद्रित करने के साथ डिजाइन किया गया है।

क्रूज उच्च तकनीक सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी और पूर्ण लक्जरी सुविधाओं से भी सुसज्जित है। यात्रा उबाऊ न हो, इसलिए क्रूज पर संगीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम, जिम आदि की सुविधाएं होंगी। जर्मनी के पर्यटक सिल्विया ने कहा कि वाराणसी से नदी की सवारी के माध्यम से यह एक अविश्वसनीय अनुभव रहा है और गंगा नदी की यात्रा के लिए वह उत्साहित हैं।

एक दिन का किराया 50 हजार

क्रूज की सवारी के लिए आपको हर दिन का किराया 50 हजार रुपये देना होगा। यानी एक आदमी अगर 51 दिन का सफर करता है तो उसे 25 लाख रुपये देने होंगे। यह वाराणसी से कोलकाता तक एक तरफ की सवारी या वाराणसी से डिब्रूगढ़ तक की यात्रा कराएगा। पर्यटक इस क्रूज को वेबसाइट के माध्यम से बुक कर सकते हैं, लेकिन शुरुआत में मांग बहुत अधिक है और जहाज एक वर्ष में पांच यात्राएं करेगा।

You Might Also Like

बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन आज, मुख्यमंत्री योगी और अखिलेश यादव ने दी बधाई
बिहार विधानसभा चुनाव : मतदाता सूची में सुधार के लिए निर्वाचन आयोग घर-घर जाकर करेगा सत्यापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास करने का दिया आश्वासन
महाकुम्भ की भीषण आग में गीता प्रेस का पूरा शिविर खाक, ठाकुर जी की कुटिया और सभी किताबें सुरक्षित
महाकुम्भ की वजह से प्रयागराज में 24 फरवरी को यूपी बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित
TAGGED:Ganga Vilas Cruisenew line of development'pm modi
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिहिन्दी

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

August 8, 2026

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?