hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: इंडिया-नॉर्डिक समिट में बोले पीएम मोदी : भारत-नॉर्डिक संबंधों में नए स्वर्णिम युग की शुरुआत करेंगे व्यापार समझौते
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > इंडिया-नॉर्डिक समिट में बोले पीएम मोदी : भारत-नॉर्डिक संबंधों में नए स्वर्णिम युग की शुरुआत करेंगे व्यापार समझौते
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

इंडिया-नॉर्डिक समिट में बोले पीएम मोदी : भारत-नॉर्डिक संबंधों में नए स्वर्णिम युग की शुरुआत करेंगे व्यापार समझौते

Revoi Editor
Last updated: May 19, 2026 9:44 pm
Revoi Editor
Published: May 19, 2026
Share
SHARE

ओस्लो, 19 मई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओस्लो में आयोजित तीसरे इंडिया-नॉर्डिक समिट में भागीदारी के दौरान कहा कि हालिया व्यापार समझौतों से भारत और नॉर्डिक देशों के संबंधों में नए स्वर्णिम युग की शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र, कानून के शासन और बहुपक्षवाद के प्रति साझा प्रतिबद्धता भारत और नॉर्डिक देशों को स्वाभाविक साझेदार बनाती है।

India and the Nordic nations have made exceptional progress in the last few years. Trade ties have grown stronger and investment linkages have deepened significantly.

One of the most significant outcomes of today’s India-Nordic Summit is our decision to elevate our ties to a… pic.twitter.com/cMuESYaXxm

— Narendra Modi (@narendramodi) May 19, 2026

व्यापार और निवेश में तेजी से बढ़ा सहयोग

पीएम मोदी ने संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भारत और नॉर्डिक देशों के संबंधों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। पिछले 10 वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार चार गुना बढ़ा है, जबकि नॉर्डिक देशों से भारत में निवेश में लगभग 200 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। नॉर्डिक देशों के निवेश फंड भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था में अहम भागीदार बन रहे हैं और इससे दोनों पक्षों में रोजगार के नए अवसर पैदा हुए हैं।

व्यापार समझौतों से खुलेगा नया दौर

प्रधानमंत्री ने कहा कि अक्टूबर 2025 से नॉर्वे, आइसलैंड और अन्य ईएफटीए देशों के साथ व्यापार और आर्थिक साझेदारी लागू की गई है। इसके अलावा हाल ही में भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) भी हुआ है, जिसमें डेनमार्क, फिनलैंड और स्वीडन शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन समझौतों से भारत और नॉर्डिक देशों के संबंधों को नई दिशा और गति मिलेगी।

ग्रीन टेक्नोलॉजी और नवाचार साझेदारी पर जोर

पीएम मोदी ने कहा कि भारत और नॉर्वे ने अपने संबंधों को ग्रीन टेक्नोलॉजी और नवाचार रणनीतिक साझेदारी का स्वरूप देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि इस साझेदारी के जरिए आइसलैंड की जियोथर्मल विशेषज्ञता, नॉर्वे की ब्लू इकोनॉमी और आर्कटिक अनुभव तथा नॉर्डिक देशों की समुद्री स्थिरता विशेषज्ञता को भारत की क्षमता के साथ जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वीडन की एडवांस मैन्युफैक्चरिंग और डिफेंस टेक्नोलॉजी, फिनलैंड की टेलीकॉम और डिजिटल तकनीक तथा डेनमार्क की साइबर सुरक्षा विशेषज्ञता को भारत की प्रतिभा के साथ जोड़कर विश्व के लिए भरोसेमंद समाधान विकसित किए जाएंगे।

Participated in the 3rd India-Nordic Summit in Oslo, which reflected the growing depth and dynamism of India’s partnership with the Nordic region.

Our discussions focused on several aspects, including sustainability, innovation, clean energy, emerging technologies and… pic.twitter.com/4mk3YdTGxv

— Narendra Modi (@narendramodi) May 19, 2026

रिसर्च, स्टार्टअप और स्किल डेवलपमेंट पर फोकस

उन्होंने कहा कि भारत और नॉर्डिक देशों के बीच रिसर्च और इनोवेशन साझेदारी को और मजबूत किया जाएगा। इसके लिए विश्वविद्यालयों, स्टार्टअप्स और रिसर्च लैब्स के बीच सहयोग बढ़ाया जाएगा। साथ ही आर्कटिक और पोलर रिसर्च में भी सहयोग गहरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत और नॉर्डिक देशों के बीच स्किल डेवलपमेंट और पेशेवरों की मोबिलिटी के नए अवसर भी तैयार किए जाएंगे।

वैश्विक शांति और बहुपक्षवाद पर साझा रुख

पीएम मोदी ने कहा कि वैश्विक तनाव और संघर्ष के दौर में भारत और नॉर्डिक देश नियम-आधारित वैश्विक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए साथ मिलकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि यूक्रेन और पश्चिम एशिया जैसे मुद्दों पर सभी पक्ष शांति प्रयासों और संघर्ष की जल्द समाप्ति के पक्षधर हैं। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि बहुपक्षीय संस्थानों में सुधार अब बेहद जरूरी हो गया है और इस दिशा में वैश्विक सहयोग की आवश्यकता है।

Concluding a very fruitful visit to Norway. Held productive talks with Prime Minister Jonas Gahr Støre and participated in the India-Nordic Summit, where important decisions were taken to deepen cooperation in many areas.

I thank the people of Norway, PM Støre and the Government… pic.twitter.com/3CgvMKXm8W

— Narendra Modi (@narendramodi) May 19, 2026

सफल दौरे के लिए नॉर्वे का जताया आभार

इंडिया-नॉर्डिक समिट में भागीदारी के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी का नार्वे दौरा सम्पन्न हो गया। उन्होंने X पोस्ट में लिखा, ‘नॉर्वे की अपनी बेहद सफल यात्रा का समापन कर रहा हूं। प्रधानमंत्री योनस गहर स्टोरा के साथ सार्थक बातचीत हुई और मैंने भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया, जहां कई क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मैं नॉर्वे की जनता, प्रधानमंत्री योनस और नॉर्वे की सरकार का उनके स्नेह और मित्रता के लिए आभार व्यक्त करता हूं।’

5 देशीय दौरे के अंतिम चरण में इटली रवाना

उल्लेखनीय है कि पीएम नरेंद्र मोदी 15 से 20 मई तक पांच देशों – संयुक्त अरब अमीरात, नीदरलैंड्स, स्वीडन, नॉर्वे और इटली की यात्रा पर निकले हैं। इस यात्रा का उद्देश्य ऊर्जा, रक्षा, टेक्नोलॉजी, ग्रीन ट्रांजिशन और व्यापार जैसे प्रमुख क्षेत्रों में भारत की रणनीतिक और आर्थिक साझेदारियों को मजबूत करना है। इसी क्रम में नॉर्वे का दौरा पूर्ण कर पीएम मोदी अंतिम चरण में इटली रवाना हो गए।

You Might Also Like

अस्पतालों में भर्ती के लिए अब कोविड-19 संक्रमित होने की रिपोर्ट जरूरी नहीं : केंद्र सरकार
यूपी : आजमगढ़ में डिवाइडर से टकराई कार, 5 लोगों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख
स्वास्थ्य मंत्रालय की सख्ती : 16 FDC दवाओं के निर्माण, बिक्री और वितरण पर तत्काल प्रभाव से रोक
२०१९ चुनाव: दरबार नहीं, सरकार बने !
ईडी की ताजा शिकायत के बाद अदालत ने केजरीवाल को 16 मार्च को किया तलब
TAGGED:India-Nordic RelationsIndia-Nordic Summitnew golden era New Golden EraPM Modi in Oslo
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

August 7, 2026

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?