आईपीएल-19 : वैभव के तूफानी अर्धशतक से RR चौथे स्थान पर जा पहुंचा, फिसड्डी LSG की नौवीं हार
जयपुर, 19 मई। सवाई मानसिंह स्टेडियम में मंगलवार की रात रनों की तूफानी बारिश हुई और कुल 445 रन उड़ गए। लेकिन इनमें सर्वाधिक वाहवाही लूट ले गए किशोरवय सनसनी वैभव सूर्यवंशी, जिन्होंने सिर्फ 38 गेंदों पर 93 रनों (10 छक्के, सात चौके) की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी से राजस्थान रॉयल्स (RR) को मजबूत सहारा दिया। इसका परिणाम यह हुआ कि मेजबानों ने पांच गेंदों के शेष रहते लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) पर सात विकेट की रोमांचक जीत से खुद को टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-19) 2026 की अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंचाने के साथ प्लेऑफ की उम्मीदें प्रबल कर लीं।
Rajasthan Royals' race to the playoffs is ON! 🔥
A monumental chase in Jaipur, courtesy of Vaibhav Sooryavanshi's 93(38) 🩷#TATAIPL | #RRvsLSG, #VaibhavSooryavanshi, #MitchellMarsh, #MohsinKhan, #MayankYadav pic.twitter.com/0BBuWxsYdR
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 19, 2026
मार्श व इंग्लिस के विस्फोटक पचासों से 220 रनों तक पहुंचा था एलएसजी
पहले बल्लेबाजी पर बाध्य एलएसजी ने मौजूदा सत्र में दूसरे शतक से सिर्फ चार रन दूर रह गए ओपनर मिचेल मार्श (96 रन, 57 गेंद, पांच छक्के, 11 चौके) व उनके सलामी जोड़ीदार जोश इंग्लिस (60 रन, 29 गेंद, तीन छक्के, सात चौके) की तूफानी पारियों से पांच विकेट पर 220 रनों का भारी भरकम स्कोर खड़ा किया था।
Joy and jubilation in Jaipur 🩷🥳
A statement chase from @rajasthanroyals sees them jump back into the 🔝4️⃣ 👏
Scorecard ▶️ https://t.co/LvQzM3tl06 #TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvLSG pic.twitter.com/7lJD2IYOUF
— IndianPremierLeague (@IPL) May 19, 2026
यशस्वी व जुरेल संग सूर्यवंशी की बड़ी भागीदारियों से मिली रॉयल्स जीत
लेकिन मार्श व इंग्लिस के मुकाबले ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ वैभव कहीं ज्यादा भारी साबित हुए। सत्र में दूसरे शतक से सात रनों के फासले पर रह गए सूर्यवंशी को साथी ओपनर व रियान पराग की अनुपस्थिति में टीम की कप्तानी कर रहे यशस्वी जायसवाल (43 रन, 23 गेंद, एक छक्का, आठ चौके) और ध्रुव जुरेल (नाबाद 53 रन, 38 गेंद, तीन छक्के, तीन चौके) से भी सहयोग मिला। परिणामस्वरूप राजस्थान रॉयल्स ने 19.1 ओवरों में तीन विकेट पर ही 225 रन बनाकर प्रभावशाली जीत हासिल कर ली।
Signing off from home with a proper Royal victory ⭐️
Taking a special lap of honour in front of the 𝗦𝗲𝗮 𝗢𝗳 𝗣𝗶𝗻𝗸 🩷
Scorecard ▶️ https://t.co/LvQzM3tl06 #TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvLSG | @rajasthanroyals pic.twitter.com/diVFkrOHat
— IndianPremierLeague (@IPL) May 19, 2026
अंतिम मैच में मुंबई पर जीत से प्लेऑफ का टिकट पक्का कर सकता है RR
गौर करने वाली बात यह है कि राजस्थान ने लगातार तीन पराजयों के बाद जीत हासिल की और अब 13 मैचों में सातवीं जीत से 14 अंक लेकर वह प्लेऑफ का टिकट हासिल कर चुकीं तीन अन्य टीमों – आरसीबी (18 अंक), गुजरात टाइटंस (16 अंक) व एसआरएच (16 अंक) के पीछे जा पहुंचा है। लखनऊ को पहली मुलाकात में भी 40 रनों से पटखनी दे चुका राजस्थान अब यदि अपने अंतिम मैच में रेस से बाहर हो चुके एक अन्य दल मुंबई इंडियंस को भी हरा दे तो उसका प्लेऑफ का स्थान पक्का हो जाएगा, भले ही अन्य बचे मैचों के परिणाम कुछ भी हों।
+2️⃣ points ✅
Massive boost to playoff hopes ✅The equation for #RR is now simple – win their last match & make the playoffs! ✌️#TATAIPL | #RRvsLSG, #VaibhavSooryavanshi, #MitchellMarsh, #MohsinKhan, #MayankYadav pic.twitter.com/1tJzHRgdYx
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 19, 2026
फिसड्डी एलएसजी की 13 मैचों में नौवीं पराजय
वहीं प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुके एलएसजी की 13 मैचों में यह नौवीं पराजय थी और वह सिर्फ आठ अंकों के साथ तालिका में 10वें व अंतिम स्थान पर है। ऋषभ पंत की टीम अब अपने 14वें व अंतिम मैच में गत उपजेता पंजाब किंग्स से खेलेगी। पिछले लगातार छह मैचों से पराजय झेल रहे पंजाब किंग्स को खुद को रेस में बनाए रखने के लिए वह मैच जीतना ही होगा।
At just 15, Vaibhav is 𝙗𝙧𝙚𝙖𝙠𝙞𝙣𝙜 𝙧𝙚𝙘𝙤𝙧𝙙𝙨 & 𝙡𝙚𝙖𝙫𝙞𝙣𝙜 𝙡𝙚𝙜𝙚𝙣𝙙𝙨 𝙗𝙚𝙝𝙞𝙣𝙙. 🤯#VaibhavSooryavanshi now holds the record for the HIGHEST strike rate in a single season! 🙌#TATAIPL #VaibhavSooryavanshi #RRvLSG pic.twitter.com/AHUGAcfYho
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 19, 2026
धीमी शुरुआत के बाद रघुवंशी ने पकड़ी रफ्तार
खैर, आज के मुकाबले की बात तो 15 वर्षीय वैभव ही आकर्षण का मुख्य केंद्र बन गए। अपेक्षाकृत कठिन लक्ष्य का पीछा करते वक्त सूर्यवंशी ने असामान्य रूप से धीमी शुरुआत की और एक समय पर वह 12 गेंदों पर 11 रन बना सके थे। अपने वरिष्ठ सहयोगी यशस्वी को पॉवरप्ले (71 रन) में हावी होते देखने के बाद, सूर्यवंशी ने पहली बार नौवें ओवर में हाथ खोले और वामहस्त पेसर आकाश सिंह के खिलाफ दो छक्के व तीन चौके जड़ दिए।
Adding more glorious chapters to the Vaibhav Sooryavanshi story in #TATAIPL 📚🙇#KhelBindaas | #RRvLSG | @rajasthanroyals pic.twitter.com/xuwlxfzMYb
— IndianPremierLeague (@IPL) May 19, 2026
वैभव अब एक सीजन में क्रिस गेल के छक्कों के रिकॉर्ड (59) से 6 कदम दूर
वैभव ने इसके बाद चौकों व छक्कों की झड़ी लगा दी। अंततः 14वें ओवर में जब वह आउट हुए, तब तक IPL 2026 में उनके छक्कों की कुल संख्या 53 तक पहुंच चुकी थी। IPL के किसी एक सीजन में उनसे ज्यादा छक्के सिर्फ कैरेबियाई क्रिस गेल (59) ने वर्ष 2012 में जड़े थे, जब सूर्यवंशी सिर्फ एक वर्ष के थे।
𝗦𝘁𝗼𝗿𝗺 𝗼𝗳 𝗦𝗶𝘅𝗲𝘀 🚀
Vaibhav Sooryavanshi lit up #RR's chase with a thunderous 93(38) 🎇
Updates ▶️ https://t.co/LvQzM3tl06 #TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvLSG | @rajasthanroyals pic.twitter.com/qe6TfmGnTx
— IndianPremierLeague (@IPL) May 19, 2026
We're running out of adjectives for him 🫡
Vaibhav Sooryavanshi stands tall as the Player of the Match yet again 👏
WATCH his knock ▶️ https://t.co/T3SwrpAyO4#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvLSG | @rajasthanroyals pic.twitter.com/owvepJdPif
— IndianPremierLeague (@IPL) May 19, 2026
यशस्वी संग 75 रन जोड़ने के बाद वैभव ने जुरेल के साथ 45 गेंदों पर उड़ा दिए 105 रन
वैभव के साथ पहले विकेट के लिए 39 गेंदों पर 75 रनों की साझेदारी करने वाले यशस्वी पॉवरप्ले के ठीक बाद आकाश सिंह (1-54) के शिकार बने। इसके बाद वैभव व ध्रुव जुरेल के बीच 45 गेंदों पर ही 105 रनों की तूफानी शतकीय भागीदारी आ गई। इस दौरान वैभव ने न सिर्फ एक शतक के अलावा तीसरा पचासा जड़ा वरन 13 मैचों में 579 रनों के साथ मौजूदा सत्र में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उधर जुरेल के बल्ले से लगातार दूसरा व कुल पांचवां अर्धशतक सामने आ गया।
New celebration, same old Vaibhav Sooryavanshi fire 😌💥
Updates ▶️ https://t.co/LvQzM3tl06 #TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvLSG | @rajasthanroyals pic.twitter.com/0sPhjigO3H
— IndianPremierLeague (@IPL) May 19, 2026
मोहसिन खान (1-31) ने सूर्यवंशी को शतक से तनिक पहले लौटाया तो लुआन ड्रे प्रेटोरियस (सात रन) भी ज्यादा नहीं रुके। लेकिन ध्रुव ने डोनोवान फरेरा (नाबाद 16 रन, 10 गेंद, एक छक्का, एक चौका) संग 17 गेंदों पर 29 रनों की अटूट साझेदारी से जीत की औपचारिकता पूरी की। डोनोवान ने अंतिम ओवर में शहबाज अहमद की पहली ही गेंद पर विजयी छक्का जड़ दिया।
5️⃣0️⃣ in style 😎
2️⃣ points in style ✌️Dhruv Jurel 🤝 Donovan Ferreira with the perfect finish for @rajasthanroyals 🩷
Scorecard ▶️ https://t.co/LvQzM3tl06 #TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvLSG pic.twitter.com/a08Z4ETAxv
— IndianPremierLeague (@IPL) May 19, 2026
मार्श व इंग्लिस ने पहले विकेट के लिए 50 गेंदों पर 109 रन ठोके
इसके पूर्व मार्श व इंग्लिस ने लखनऊ को तेज शुरुआत दी और पॉवरप्ले में 83 रन ठोकने के बाद पहले विकेट की साझेदारी में 50 गेंदों पर ही 109 रनों की साझेदारी कर दी। सत्र का अपना दूसरा पचासा जड़ने के बाद इंग्लिस नौवें ओवर में यशराज पुंजा (2-35) के शिकार बने तो निकोलस पूरन (16 रन, 11 गेंद, दो छक्के) व मार्श के बीच 24 गेंदों पर 42 रनों की भागीदारी हो गई। पूरन को भी पुंजा ने ही लौटाया।
4️⃣th fifty-plus score in his last 5️⃣ innings 💥
Mitchell Marsh in 𝘂𝗻𝘀𝘁𝗼𝗽𝗽𝗮𝗯𝗹𝗲 𝗺𝗼𝗱𝗲 😎
Updates ▶️ https://t.co/LvQzM3tl06 #TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvLSG | @LucknowIPL pic.twitter.com/9X22hmN3VU
— IndianPremierLeague (@IPL) May 19, 2026
मार्श व पंत के बीच 42 गेंदों पर 64 रनों की साझेदारी
मौजूदा सत्र में तीसरी बार 90+ का स्कोर (इनमें एक शतक भी शामिल है) करने वाले मार्श को अब कप्तान ऋषभ पंत (35 रन, 23 गेंद, दो छक्के, दो चौके) का साथ मिला और दोनों ने 41 गेंदों पर ही 64 रन उड़ाते हुए टीम को 215 रनों तक पहुंचा दिया। फिलहाल अंतिम ओवर में जोफ्रा आर्चर (1-39) के सामने तीन विकेट गिर गए। इनमें पंत पहली गेंद पर रन आउट हुए तो सत्र के दूसरे शतक से चार रन पहले मार्श भी पांचवीं गेंद पर रन आउट हो गए और अंतिम गेंद पर आयुष बदानी बोल्ड हो गए। इस क्रम में बदानी के नाम अनचाहा रिकॉर्ड चढ़ गया, जो एलएसजी की ओर से सर्वाधिक पांचवीं बार शून्य पर आउट हुए। पिछला रिकॉर्ड क्रुणाल पंड्या (चार शून्य) के नाम था।
On target x 2️⃣ 🎯@rajasthanroyals giving the home crowd something to cheer about in the last over 👌
Scorecard ▶️ https://t.co/LvQzM3tl06 #TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvLSG pic.twitter.com/z9ZdDZQhtt
— IndianPremierLeague (@IPL) May 19, 2026
बुधवार का मैच : कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस (कोलकाता, शाम 7.30 बजे)।
