1. Home
  2. राज्य
  3. उत्तरप्रदेश
  4. ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तंज, ‘झूठ बोलने का ठेका ले लिए हैं’
ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तंज, ‘झूठ बोलने का ठेका ले लिए हैं’

ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तंज, ‘झूठ बोलने का ठेका ले लिए हैं’

0
Social Share

आजमगढ़, 29 मई। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने ताजमहल में कथित भजन-कीर्तन के वायरल वीडियो पर आईएएनएस से बातचीत की। इस दौरान राजभर ने कहा कि ताजमहल में सभी धर्म के लोग जाते हैं। लोग अपने-अपने हिसाब से पूजा-पाठ और दर्शन करते हैं। ताजमहल का आनंद उठाते हैं। ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि हिंदू जाएगा तो अपनी भाषा में पूजा करेगा और मुसलमान जाएगा तो अपनी भाषा में इबादत करेगा। जो भी वहां जाएगा, अपने हिसाब से पूजा या इबादत करेगा। ताजमहल की सुरक्षा पर सवाल उठाए जाने को लेकर उन्होंने कहा कि जाने के लिए टिकट लगता है, लोग जाते हैं।

पुरातत्व विभाग बाहर देख रहा है। लोग वहां घूमने-टहलने जा रहे हैं, कोई कुछ कर रहा है तो कोई कुछ, कहां-कहां निगरानी रखी जाएगी? वो जांच का विषय है। जांच में जो दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अखिलेश यादव के बयान पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव ने झूठ बोलने का ठेका ले लिया है। उनकी कैसे सरकार बनेगी? गायत्री प्रजापति की पत्नी विधायक हैं, कल सपा के गुंडे मुंह बांधकर उसके दरवाजे पर जाकर मारपीट और तोड़फोड़ किए। ऐसे में प्रजापति इनको कैसे वोट देगा? उन्होंने कहा कि ‘एमवाई’ फैक्टर में यादव भाजपा का झंडा लेकर घूम रहे हैं और ‘एम’ वाले इनकी सरकार बनवा देंगे। वे लोग भी भाजपा का झंडा उठा लिए हैं।

दिल्ली विश्वविद्यालय में परीक्षा को लेकर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि किसी धर्म और मजहब के हिसाब से परीक्षा टाला नहीं जा सकता है। अक्सर परीक्षा छुट्टी के दिन कराई जाती है। जो पढ़ने वाले बच्चे हैं, उनको परीक्षा देनी चाहिए। छात्राओं से हाथापाई के आरोप पर उन्होंने कहा कि अगर किसी ने ऐसा किया है तो गलत किया है, ऐसा नहीं होना चाहिए। सार्वजनिक स्थान पर न तो नमाज और न कुर्बानी को लेकर सीएम योगी के निर्देश पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि हाईकोर्ट का कहना है कि सड़क पर यातायात बाधित न हो। मुख्यमंत्री की ओर से पहले से ही बताया जा रहा है कि यातायात बाधित न किया जाए। कोर्ट के निर्देश पर मुकदमा लिखे जाने पर विपक्ष की ओर से आरोप लगाया जाएगा कि सरकार जानबूझ कर केस दर्ज कर रही है।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code