hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: कुख्यात खालिस्तानी आतंकी कश्मीर सिंह गलवड्डी को NIA ने मोतिहारी से किया गिरफ्तार
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > कुख्यात खालिस्तानी आतंकी कश्मीर सिंह गलवड्डी को NIA ने मोतिहारी से किया गिरफ्तार
राष्ट्रीयहिन्दी

कुख्यात खालिस्तानी आतंकी कश्मीर सिंह गलवड्डी को NIA ने मोतिहारी से किया गिरफ्तार

Revoi Editor
Last updated: May 12, 2025 1:28 am
Revoi Editor
Published: May 12, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 11 मई। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने रविवार को कुख्यात खालिस्तानी आतंकवादी कश्मीर सिंह गलवड्डी को बिहार के मोतिहारी से गिरफ्तार किया, जो विदेश में रह रहे बब्बर खालसा के आतंकवादी हरविंदर सिंह संधू उर्फ ​​रिंदा से जुड़ा था। गलवड्डी 2016 में पंजाब की नाभा जेल ब्रेक के दौरान फरार हुए अपराधियों में से एक था।

नाभा जेल ब्रेक के बाद से फरार था

एनआईए ने खालिस्तानी आतंकवादी साजिश मामले में पुलिस के साथ समन्वय करके पंजाब के लुधियाना निवासी गलवड्डी को मोतिहारी से गिरफ्तार कर लिया। एनआईए के अनुसार, नाभा जेल से भागने के बाद से गलवड्डी, रिंदा सहित वांछित खालिस्तानी आतंकवादियों के साथ सक्रिय रूप से जुड़ा हुआ था।

एनआईए ने एक बयान में कहा कि नेपाल में बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) और रिंदा के आतंकी गिरोह का एक महत्वपूर्ण सदस्य गलवड्डी एनआईए मामले में घोषित अपराधी था। उसकी भूमिका साजिश में शामिल होने, खालिस्तानी आतंकवादियों के सहयोगियों को आश्रय, रसद सहायता और आतंकी धन मुहैया कराने से संबंधित थी। ये सहयोगी भारत में विभिन्न आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के बाद नेपाल भाग गए थे, जिसमें पंजाब पुलिस खुफिया मुख्यालय पर आरपीजी हमला भी शामिल है।

एनआईए ने बीकेआई, खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (KLF) और इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन (ISYF) जैसे प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों के प्रमुखों और सदस्यों की आतंकवादी गतिविधियों की जांच के लिए अगस्त, 2022 में आतंकी साजिश का मामला दर्ज किया था।

आतंकवादी हार्डवेयर की तस्करी

आतंकवाद रोधी एजेंसी ने बयान में कहा, ‘जांच में आतंकवाद-अपराधियों के बीच गठजोड़ का खुलासा हुआ है, जिससे पता चलता है कि ये आतंकवादी समूह संगठित आपराधिक गिरोहों के साथ मिलकर देश के विभिन्न हिस्सों में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए सीमा पार से हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक, आईईडी जैसे आतंकवादी हार्डवेयर की तस्करी में लगे हुए थे।’

गलवड्डी पर था 10 लाख रुपये का नकद ईनाम

एनआईए की विशेष अदालत ने 2022 आतंकी साजिश मामले में गलवड्डी को भगोड़ा घोषित किया था और पिछले कुछ वर्षों में उसके खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट भी जारी किए थे। एनआईए ने गलवड्डी की सूचना देने वाले को 10 लाख रुपये का नकद ईनाम भी घोषित कर रखा था।

You Might Also Like

Shammi Kapoor Birthday: बॉलीवुड के रिबेल स्टार थे शम्मी कपूर, विरासत में मिली थी अभिनय की कला
कोरोना के चलते चीन से भी बदतर हुआ जापान का हाल, एक दिन में मिले 2 लाख से ज्यादा केस
पेरिस ओलम्पिक : भारत ने हॉकी में लगातार दूसरी बार जीता कांस्य पदक, स्पेन पर जीत में हरमनप्रीत ने ठोके दोनों गोल
‘सोशल मीडिया इंफ्लूएंशर’ सपना गिल ने अदालत से कहा – ‘पृथ्वी शॉ ने मुझे पीटा’
Indigo Flight Cancellation : 800 से अधिक उड़ने आज भी हुई कैंसिल, DGCA की सख्ती के बीच पैसेंजर्स को रिफंड दे रही इंडिगो
TAGGED:Kashmir Singh Galvadi arrestedMotihariniaNotorious Khalistani terrorist arrested
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

August 8, 2026

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?