चेन्नई, 18 मई। कप्तान पैट कमिंस (3-28) की अगुआई में गेंदबाजों की कसावट के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (70 रन, 47 गेंद, तीन छक्के, सात चौके) के विस्फोटक अर्धशतकीय प्रहार से सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने सोमवार की रात यहां एक ओवर के शेष रहते चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को पांच विकेट से हरा दिया और अपने साथ-साथ गुजरात टाइटंस (GT) को भी टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-19) 2026 के प्लेऑफ का टिकट दिला दिया। वहीं पांच बार के पूर्व चैम्पियन सीएसके की विदाई लगभग तय हो गई।
Orange Army are into the PLAYOFFS! 🧡👏🙌
A sensational 𝟕𝟎 from #IshanKishan, followed by a crucial 𝟒𝟕 from #HeinrichKlaasen, powers #SRH past #CSK in Chennai! 🙌🔥#TATAIPL | #CSKvsSRH #Ruturaj #MSDhoni #SanjuSamson
_WATCH THE WINNING MOMENTS_ 👉 https://t.co/1MHhpANXCI pic.twitter.com/sktejhwz1e
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 18, 2026
कमिंस एंड कम्पनी के सामने सुपर किंग्स 180 पर सीमित
एमए चिदाम्बरम स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी का फैसला करने वाली चेन्नई टीम का एक भी बल्लेबाज विपक्षी गेंदबाजों के सामने 50 रनों का आंकड़ा नहीं छू सका। इस क्रम में कमिंस व साकिब हुसैन (2-34) सहित अन्य गेंदबाजों ने सर्वोच्च स्कोरर डेवाल्ड ब्रेविस (44 रन, 27 गेंद, चार छक्के, दो चौक) के अलावा सिर्फ कार्तिक शर्मा (32 रन, 19 गेंद दो छक्के, तीन चौके) को 30 रनों के ऊपर जाने दिया और मेजबान टीम सात विकेट पर 180 रनों तक जाकर ठहर गई।
The winning shot, the massive celebrations, and the 'Q' secured 🧡
Sunrisers Hyderabad are Playoffs Bound 👏
Scorecard ▶️ https://t.co/4SxAzYKEvY#TATAIPL | #KhelBindaas | #CSKvSRH | @SunRisers pic.twitter.com/tvLdxKJdQQ
— IndianPremierLeague (@IPL) May 18, 2026
किशन व क्लासेन के सहारे सनराइजर्स ने दर्ज की अहम जीत
जवाबी काररवाई में तीसरे क्रम पर उतरने के बाद ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ किशन ने न सिर्फ एक मोर्चा संभाला वरन मौजूदा सत्र का पांचवां अर्धशतक जड़ने के साथ आक्रामक हेनरिच क्लासेन (47 रन, 26 गेंद, दो छक्के, छह चौके) सहित अन्य बल्लेबाजों संग उपयोगी भागीदारियों से मेहमानों को मंजिल दिला दी, जिन्होंने 19 ओवरों में पांच विकेट पर 181 रन बना लिए।
The top-scorer of the match on a tough wicket 👏
Ishan Kishan is the Player of the Match for his 70 (47) 🏅
WATCH HIS KNOCK: https://t.co/zpZ1qbxuSI#TATAIPL | #KhelBindaas | #CSKvSRH pic.twitter.com/9Doo7doPET
— IndianPremierLeague (@IPL) May 18, 2026
धोनी पहली बार मैदान पर दिखे, लेकिन चोट के चलते एकादश से बाहर री रहे
मुकाबले का दिलचस्प पहलू यह रहा कि आईपीएल इतिहास के सर्वाधिक सफल कप्तानों में एक महेंद्र सिंह धोनी इस सीजन में पहली बार मैदान पर उतरे, लेकिन पिंडली की चोट के कारण उन्हें एकादश से बाहर ही रहना पड़ा। मुकेश चौधरी (2-36) ने साथी गेंदबाजों संग मिलकर 180 रनों के स्कोर का बचाव की पूरी कोशिश करते हुए आखिर तक संघर्ष किया, लेकिन किशन व क्लासेन की पारियां ज्यादा ही भारी साबित हुईं।
The special bond between #CSK and the home fans celebrated with a lap of honour 💛#TATAIPL | #KhelBindaas | #CSKvSRH | @ChennaiIPL pic.twitter.com/yIHpoaIG4r
— IndianPremierLeague (@IPL) May 18, 2026
प्लेऑफ के चौथे स्थान के लिए 5 टीमों के बीच लड़ाई
इस परिणाम का यह असर हुआ कि गत चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (13 मैचों में 18 अंक), जीटी (13 मैचों में 16 अंक) व एसआरएच (13 मैचों में 16 अंक) के रूप में प्लेऑफ के तीन स्थान पक्के हो गए। अब चौथे व अंतिम स्थान के लिए कुल पांच टीमों – पंजाब किंग्स (13 मैचों में 13 अंक), राजस्थान रॉयल्स (12 मैचों में 12 अंक), सीएसके (13 मैचों में 12 अंक), दिल्ली कैपिटल्स (13 मैचों में 12 अंक) व कोलकाता नाइट राइडर्स (12 मैचों में 11 अंक) के बीच लड़ाई है।
Three 'Q's on the board, but the drama is far from over! 🍿
Who is grabbing number 4? 👀👇#TATAIPL | #KhelBindaas pic.twitter.com/DDmedhlRFp
— IndianPremierLeague (@IPL) May 18, 2026
सनराइजर्स ने सत्र में दूसरी बार सुपर किंग्स को पटखनी दी
उल्लेखनीय तथ्य यह भी है कि एसआरएच ने मौजूदा सत्र में सीएसके पर श्रेष्ठता कायम रखी। उसने ठीक एक माह पहले 18 अप्रैल को हैदाराबाद में भी 10 रनों से जीत हासिल की थी। सत्र में आठ जीत दर्ज कर चुके सनराइजर्स की अब अंतिम मैच में आरसीबी से मुलाकात होगी, जिससे लीग चरण की शीर्षस्थ टीम की फैसला हो सकता है। यदि वह मैच आरसीबी ने जीता तो 20 अंक हासिल करने वाला इकलौता दल बन जाएगा। वहीं 13 मैचों में सात पराजय झेल चुके सीएसके की अंतिम मुलाकात गुजरात से होगी।
Amidst everything around #CSKvSRH, Shubman Gill be like 😉😁😆#TATAIPL | #CSKvsSRH #IshanKishan, #RuturajGaikwad, #HeinrichKlassen, #MSDhoni, #SanjuSamson pic.twitter.com/sIxVa2gHaQ
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 18, 2026
मैच पर नजर दौड़ाएं तो चुनौतीपूर्ण लक्ष्य के सामने ट्रैविस हेड (छह रन, एक चौका) तीसरे ही ओवर में मुकेश के शिकार हो गए। फिर अभिषेक शर्मा (26 रन, 21 गेंद, एक छक्का, तीन चौके) ने किशन के साथ मिलकर स्कोर 56 नों तक पहुंचाया, तभी अकील हुसैन ने आठवें ओवर में अभिषेक की विदाई कर दी।
Absorb the pressure. Rebuild the innings. Counter-attack 👊
A phenomenal fifty under pressure by Ishan Kishan 👏
Updates ▶️ https://t.co/4SxAzYKEvY#TATAIPL | #KhelBindaas | #CSKvSRH pic.twitter.com/R4itqjqW0Z
— IndianPremierLeague (@IPL) May 18, 2026
किशन व क्लासेन के बीच 41 गेंदों पर 75 रनों की भागीदारी
इसके बाद किशन व क्लासेन के बीच 41 गेंदों पर 75 रनों की धांसू साझेदारी हो गई। क्लासेन को 15वें ओवर में नूर अहमद ने लौटाया तो ईशान ने नीतीश कुमार रेड्डी (11 रन, सात गेंद, एक चौका) व सलिल अरोड़ा (नाबाद 10 रन, पांच गेंद, एक छक्का) संग टीम को जीत के एकदम निकट पहुंचा दिया। हालांकि 19वें ओवर में लक्ष्य से छह रनों के फासले पर किशन को अंशुल कम्बोज ने मायूस कर दिया। लेकिन उसी ओवर की अंतिम गेंद पर रविचंद्रन स्मरण (नाबाद पांच रन, दो गेंद, एक चौका) ने विजयी चौका जड़ दिया।
The finishing move 🧡#TATAIPL | #KhelBindaas | #CSKvSRH | @SunRisers pic.twitter.com/cgWz8QJRGg
— IndianPremierLeague (@IPL) May 18, 2026
कप्तान ऋतुराज 21 गेंदों का सामना कर एक भी बाउंड्री नहीं लगा सके
इसके पूर्व सीएसके की पारी में एक भी बड़ी भागीदारी विकसित नहीं हो सकी। कमिंस ने दोनों ओपनरों – संजू सैमसन (27 रन, 13 गेंद, एक छक्का, पांच चौके) व कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (15 रन, 21 गेंद) के अलावा कार्तिक शर्मा को लौटाया। गौर करने वाली बात यह रही कि गायकवाड़ एक भी बाउंड्री नहीं लगा सके और वह 12वें ओवर में 100 के स्कोर पर चौथे बल्लेबाज के रूप में आउट हुए।
Coming in clutch! 🙌
Captain Pat Cummins with a 3⃣-for already 🧡🔥
Updates ▶️ https://t.co/4SxAzYKEvY#TATAIPL | #KhelBindaas | #CSKvSRH pic.twitter.com/x5UGf47paM
— IndianPremierLeague (@IPL) May 18, 2026
ब्रेविस व शिवम दुबे के बीच 59 रनों की भागीदारी
गायकवाड़ के पहले पहले उर्विल पटेल (13 रन, आठ गेंद, दो छक्के) व कार्तिक लौट चुके थे, जिन्होंने ऋतुराज संग तीसरे विकेट पर 42 रनों की साझेदारी की। अंततः ब्रेविस व शिवम दुबे (26 रन, 23 गेंद, एक छक्का, तीन चौके) के बीच पांचवें विकेट के लिए 38 गेंदों पर 59 रनों की इकलौती अर्धशतकीय भागीदारी देखने को मिली।
Shivam Dube 🤝 Dewald Brevis
🎥 The two set batters raising the run rate for #CSK 👊
Updates ▶️ https://t.co/4SxAzYKEvY#TATAIPL | #KhelBindaas | #CSKvSRH | @ChennaiIPL pic.twitter.com/19HgFC70tK
— IndianPremierLeague (@IPL) May 18, 2026
विकेट बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं था – किशन
मैच के बाद इशान किशन ने कहा कि विकेट बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं था और शुरुआत में 181 रनों का लक्ष्य थोड़ा मुश्किल लग रहा था। उन्होंने यह भी कहा कि नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए उनकी जिम्मेदारी अंत तक टिककर टीम को जीत दिलाने की थी।
Played for something much bigger than just the game tonight 🧡
A deeply special knock for a very special reason 🥺#TATAIPL | #KhelBindaas | #CSKvSRH | @SunRisers | @ishankishan51 pic.twitter.com/njHDlnArUX
— IndianPremierLeague (@IPL) May 18, 2026
कमिंस ने माना – इस विकेट पर 180 रन अच्छा स्कोर था
वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने जीत पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि बीच के ओवरों में बल्लेबाजी करना मुश्किल था और टीम को मजबूत साझेदारियों की जरूरत थी। पिच धीमी थी और कुछ गेंदें नीचे रह रही थीं, इसलिए बल्लेबाजों को शुरुआत में ज्यादा जोखिम नहीं लेने को कहा गया था। उन्होंने माना कि इस विकेट पर 180 रन अच्छा स्कोर था।
मंगलवार का मैच : राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स (जयपुर, शाम 7.30 बजे)।
