hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: कुख्यात ड्रग तस्कर मोहम्मद सलीम डोला को तुर्की से वापस लाया गया, अमित शाह बोले – NCB की बड़ी कामयाबी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > कुख्यात ड्रग तस्कर मोहम्मद सलीम डोला को तुर्की से वापस लाया गया, अमित शाह बोले – NCB की बड़ी कामयाबी
राष्ट्रीयअपराधराजनीतिहिन्दी

कुख्यात ड्रग तस्कर मोहम्मद सलीम डोला को तुर्की से वापस लाया गया, अमित शाह बोले – NCB की बड़ी कामयाबी

Revoi Editor
Last updated: April 28, 2026 10:06 pm
Revoi Editor
Published: April 28, 2026
Share
SHARE

नई दिल्ली, 28 अप्रैल। केंद्रीय गृह अमित शाह ने कहा कि नार्को सिंडिकेट के खिलाफ मोदी सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के अनुरूप स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (NCB) ने मंगलवार को तुर्की से कुख्यात ड्रग तस्कर मोहम्मद सलीम डोला को वापस लाने में एक बड़ी सफलता हासिल की है।

ड्रग सरगना कहीं भी छिप जाएं, अब उनके लिए कोई भी जगह सुरक्षित नहीं

अमित शाह ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘मोदी सरकार की नार्को सिंडिकेट के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत NCB ने आज तुर्की से कुख्यात ड्रग तस्कर मोहम्मद सलीम डोला को वापस लाने में एक बड़ी सफलता हासिल की है। मोदी सरकार के ड्रग कार्टेल को पूरी तरह से खत्म करने के मिशन के तहत, हमारी नार्कोटिक्सरोधी एजेंसियों ने वैश्विक एजेंसियों के एक मजबूत नेटवर्क के ज़रिए सीमाओं के पार भी अपनी पकड़ बना ली है। ड्रग सरगना कहीं भी छिप जाएं, अब उनके लिए कोई भी जगह सुरक्षित नहीं है।’

Zero tolerance against Narco syndicate.

The @narcoticsbureau today made a major breakthrough in securing the return of notorious drug trafficker Mohammad Salim Dola from Turkiye. Under Modi govt's mission to ruthlessly smash drug cartels, our anti-narcotics agencies have…

— Amit Shah (@AmitShah) April 28, 2026

वस्तुतः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्री गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में सलीम डोला की वापसी सरकार के सभी नार्कोटिक्स भगोड़ों और संगठित अपराध सिंडिकेट के सदस्यों को कानून के कटघरे में लाने के मजबूत इरादे को दर्शाती है।

गृह मंत्रालय ने एक बयान जारी कर बताया, “नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने अंतरराष्ट्रीय और भारतीय खुफिया एजेंसियों के साथ मिलकर, ‘ऑपरेशन ग्लोबल-हंट’ के तहत वांछित ड्रग तस्कर मोहम्मद सलीम डोला को तुर्की से वापस लाने में सफलता हासिल की है। आज सुबह नई दिल्ली के IGI हवाई अड्डे पर पहुंचते ही NCB ने उसे हिरासत में ले लिया।”

भारत के अनुरोध पर मार्च, 24 में जारी की गी थी INTERPOL रेड नोटिस

गौरतलब है कि मुंबई के रहने वाले 59 वर्षीय सलीम डोला के खिलाफ मार्च, 2024 में भारत के अनुरोध पर INTERPOL रेड नोटिस जारी की गई थी। भारत में कई नशीले पदार्थों की तस्करी के मामलों में मुकदमा चलाने के लिए उसकी तलाश थी और वह भारतीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों की गिरफ्त से बाहर था।

मध्य पूर्व, अफ्रीका और कई यूरोपीय देशों में बड़ा अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी सिंडिकेट

पिछले कुछ वर्षों में, डोला ने मध्य पूर्व, अफ्रीका और यूरोप के कई देशों में फैला हुआ एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी सिंडिकेट खड़ा कर लिया था। डोला के दो दशकों के आपराधिक इतिहास में महाराष्ट्र और गुजरात में हेरोइन, चरस, मेफेड्रोन, मैंड्रेक्स और मेथामफेटामाइन की बड़ी खेप पकड़े जाने से जुड़े मामलों में डोला की सीधी भूमिका है।

सलीम डोला की भूमिका भारत में निचले स्तर के वितरण नेटवर्क के लिए एक थोक सप्लायर के रूप में लगातार सामने आती रही है। इसके अलावा, गुजरात ATS और मुंबई पुलिस को भी उसकी तलाश थी। इससे पहले, उसके बेटे ताहिल सलीम डोला और अन्य सहयोगियों को 2025 में UAE से प्रत्यर्पण/वापसी के बाद मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

You Might Also Like

चेन्नई : चक्रवाती तूफान मोंथा आज देगा दस्तक, भारी बारिश से तमिलनाडु के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट
एडीआर का दावा : दोबारा चुनावी मैदान में उतरे 324 सांसदों की संपत्ति में पिछले 5 वर्ष में औसतन 43 प्रतिशत की वृद्धि
शहबाज शरीफ ने UN के भाषण में जमकर बोला झूठ, भारत ने पाक पीएम को लगाई लताड़
ब्राजील में लूला डा सिल्वा ने ली राष्ट्रपति पद की शपथ
प्रधानमंत्री मोदी का दक्षिण भारत दौरा, देश की 5वीं ‘वंदे भारत ट्रेन’ को दिखाई हरी झंडी
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

August 8, 2026

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?