hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पीएम मोदी को जन्मदिन का तोहफा : 2 करोड़ से ज्यादा टीकों के साथ वैक्सिनेशन का नया रिकॉर्ड
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > पीएम मोदी को जन्मदिन का तोहफा : 2 करोड़ से ज्यादा टीकों के साथ वैक्सिनेशन का नया रिकॉर्ड
राष्ट्रीयहिन्दी

पीएम मोदी को जन्मदिन का तोहफा : 2 करोड़ से ज्यादा टीकों के साथ वैक्सिनेशन का नया रिकॉर्ड

Vinayak Barot
Last updated: September 18, 2021 4:54 pm
Vinayak Barot
Published: September 17, 2021
Share
SHARE

नई दिल्ली, 17 सितम्बर। पिछले डेढ़ वर्षों से भी ज्यादा समय से कोरोना महामारी के खिलाफ संघर्ष कर रहे भारत में शुक्रवार को टीकाकरण का नया विश्व रिकॉर्ड देखने को मिला, जब पहली बार शाम पांच बजे तक देशभर में दो करोड़ से ज्यादा टीके लगाए जा चुके थे। देशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन की 71वीं वर्षगांठ पर इससे बेहतर तोहफा और क्या हो सकता था, जो अपने संबोधनों में कोविड नियमों की अनुपालना के साथ-साथ समग्र टीकाकरण की लगातार अपील करते रहे हैं।

पहली बार एक दिन में 2 करोड़ से ज्यादा खुराक दी गई

प्राप्त जानकारी अनुसार देश के विभिन्न राज्यों में प्रतिदिन लगभग आठ बजे रात तक टीकाकरण अभियान चलाया जाता है। टीकाकरण अभियान में अहम भूमिका निभाने वाले को-विन प्लेटफॉर्म के जरिए शाम पांच बजे तक दो करोड़ से अधिक लोगों का टीकाकरण होने की जानकारी मिली है।

भारत ने नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए एक दिन में 2 करोड़ टीके लगाने का ऐतिहासिक आँकड़ा पार किया है। #covidvaccination#LargestVaccinationDrive @MoHFW_INDIA@mansukhmandviya pic.twitter.com/9K6lkzc5qd

— पीआईबी हिंदी (@PIBHindi) September 17, 2021

इसी वर्ष गत 16 जनवरी से प्रारंभ हुए टीकाकरण अभियान में यह पहली बार है, जब एक दिन में टीकों की इतनी अधिक खुराक दी गई। सरकारी सूत्रों का कहना है कि सरकार अक्टूबर मध्य तक एक अरब टीके लग जाने की उम्मीद कर रही है। इसमें पहली और दूसरी, डोज दोनों शामिल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दोपहर 1.40 बजे एक करोड़ का आंकड़ा पार हो गया जबकि डेढ़ करोड़ तक पहुंचने में सिर्फ 100 मिनट का वक्त लगा। अपराह्न 3.20 बजे यह आंकड़ा पार हो चुका था। इसके बाद शाम चार बजे तक पौने दो करोड़ वैक्सीनेशन का आंकड़ा पार कर लिया गया। माना जा रहा है कि शुक्रवार को करीब ढाई करोड़ डोज का रिकॉर्ड बनेगा। ऐसी उम्मीद इसलिए भी है कि देश में करीब एक लाख साइट पर टीके लगाए जा रहे हैं।

स्मरण रहे कि देश में भारत बायोटेक की कोवैक्सीन, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोविशील्ड और रूस की स्पुतनिक-वी से टीकाकरण किया जा रहा है। आने वाले समय में और कई कम्पनियों के टीके आने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।

2,00,00,000 mark crossed!

This figure is a reflection of New India under PM @narendramodi’s leadership. India has set a path in successfully fighting COVID with visionary & diligent leadership. Congratulations to those who got vaccinated & those who made this campaign a success. pic.twitter.com/dlaRlytRV8

— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) September 17, 2021

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नए रिकॉर्ड पर दी बधाई

इस बीच एक दिन में दो करोड़ से अधिक टीकाकरण के रिकॉर्ड पर नेताओं की प्रतिक्रिया भी सामने आने लगी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रिकॉर्ड कायम करने के लिए बधाई दी है। नड्डा ने ट्वीट किया, ‘दो करोड़ का आंकड़ा पार। यह आंकड़ा पीएम मोदी के नेतृत्व के तहत नए भारत का प्रतिबिंब है। भारत ने दूरदर्शी और मेहनती नेतृत्व के साथ सफलतापूर्वक कोविड-19 से लड़ने का मार्ग प्रशस्त किया।

You Might Also Like

ट्रंप ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, फोन पर बोले – पार्टनरशिप को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत रवाना
अमित शाह का कांग्रेस पर तंज – ‘राहुल बाबा, अभी हार से थको मत, बंगाल व तमिलनाडु में भी हार पक्की है’
पाकिस्तान : लाहौर हाई कोर्ट ने इमरान खान की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा
‘मन की बात’ में बोले पीएम मोदी – भारत अब अपने खिलाफ साजिश रचने वालों को मुंहतोड़ जवाब देता है
TAGGED:Corona vaccinationCovid-19fight against coronapm modiPM Modi's birthdaytwo crore vaccines in a dayVaccination campaign
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
शिक्षादिल्लीदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

August 8, 2026

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?